scorecardresearch
 

स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बीच लंदन की सैर पर शाहरुख खान, चुप्पी को लेकर यूजर्स ने साधा निशाना

शाहरुख खान अपने परिवार के साथ लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. लेकिन कई लोग सुपरस्टार के वेकेशन से खुश नहीं हैं क्योंकि उन्होंने अभी तक NEET आंदोलन पर कोई टिप्पणी नहीं की है.

Advertisement
X
लंदन में शाहरुख (Photo: X@iamsrk/@ruhi_srkain)
लंदन में शाहरुख (Photo: X@iamsrk/@ruhi_srkain)

सुपरस्टार शाहरुख खान ये साल एक बड़े नोट पर एंड करने वाले हैं. उनकी मच-अवेटेड फिल्म किंग रिलीज होने वाली है, जिसकी शूटिंग अभी भी जारी है. शाहरुख इस फिल्म के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं. मगर उस बीच वो अपनी फैमिली को भी क्वालिटी टाइम देते नजर आए हैं. 

परिवार के साथ शाहरुख खान

शाहरुख इन दिनों लंदन में अपने पूरे परिवार के साथ वेकेशन पर हैं. पत्नी गौरी खान, बेटी सुहाना और बेटे अबराम खान के साथ वो लंदन की सड़कों पर सैर करते हुए नजर आए. शाहरुख खान ने इस दौरान अपना चेहरा छिपाया हुआ था. उन्होंने ढीली पैंट के साथ प्लेन टी-शर्ट और हुडी पहनी हुई थी. उनकी पत्नी गौरी ने भी सिंपल और कैजुअल लुक अपनाया. 

वहीं बेटी सुहाना स्टाइलिश अंदाज में नजर आई. सुपरस्टार को लंदन की सड़कों पर देखकर फैंस से रहा नहीं गया. उन्होंने उनके साथ फोटो क्लिक कराने की कोशिश की. मगर शाहरुख ने उन्हें समझाया और वो चुपचाप घर के अंदर चले गए. सुपरस्टार की इस लंदन वेकेशन की कई सारी फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर छाई रहीं.

Advertisement

NEET पर शाहरुख की चुप्पी से नाराज फैंस

लेकिन उनकी इस आउटिंग ने कई सवाल भी खड़े कर दिए. कुछ यूजर्स ने रेडिट, X जैसे प्लेटफॉर्म्स पर शाहरुख की NEET प्रोटेस्ट पर चुप्पी को लेकर सवाल खड़े किए. पिछले कुछ दिनों में बॉलीवुड की तरफ से देश में चल रहे आंदोलन पर अलग-अलग रिएक्शन्स देखने मिले. सलमान खान ने सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर भी ट्वीट किया था. ऐसे में शाहरुख जिन्होंने इस मुद्दे पर अभी तक कुछ नहीं कहा है, उनसे लोग सवाल कर रहे हैं. 

एक यूजर है जो खुद को शाहरुख खान के फैन कहते हैं. उन्होंने एक्टर की वेकेशन पोस्ट पर लिखा है- मुझे शाहरुख खान बहुत पसंद थे, लेकिन उनमें रीढ़ की हड्डी नहीं है. मैंने उन्हें अनफॉलो कर दिया. वहीं दूसरे ने लिखा, 'उनमें हिम्मत थी... उन्हें बोलने में कोई झिझक नहीं थी. लेकिन अपने बेटे के साथ हुई घटना ने उन्हें झकझोर दिया... उस दिन के बाद से वो पहले जैसे नहीं रहे.'

बता दें कि NEET आंदोलन मामले में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पिछले कई दिनों से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही थी. 20 जुलाई को उन्होंने संसद की तरफ मार्च भी निकाला था जिसमें कई स्टूडेंट्स चोटिल हुए. देशभर में इस घटना की कड़ी निंदा हुई, जिसके बाद आज 25 जुलाई को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपना इस्तीफा दिया.

---- समाप्त ----
Live TV

TOPICS:
Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement