scorecardresearch
 

असरानी के निधन के 6 महीने बाद आ रही आख‍िरी फ‍िल्म! 'भूत बंगला' में हंसाने को तैयार

दिग्गज कॉमेडियन असरानी भले ही इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन उनकी आखिरी फिल्म ‘भूत बंगला’ के जरिए वो एक बार फिर दर्शकों को हंसाने आ रहे हैं. अक्षय स्टारर ये फिल्म उनकी आखिरी फिल्मों से एक है. अक्षय और प्रियदर्शन के साथ वो पहले भूल भुलैया, गरम मसाला और हेरा फेरी भी कर चुके हैं.

Advertisement
X
अक्षय कुमार की भूत बंगला में दिखेंगे असरानी (Photo: YT Screengrab)
अक्षय कुमार की भूत बंगला में दिखेंगे असरानी (Photo: YT Screengrab)

बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन गोवर्धन असरानी भले ही इस दुनिया को अलविदा कह चुके हों, लेकिन उनकी हंसी आज भी जिंदा है. और अब वो एक बार फिर पर्दे पर लौटने वाले हैं. अपने खास अंदाज में, लोगों को हंसाने के लिए.

20 अक्टूबर 2025 को 84 साल की उम्र में असरानी का निधन हो गया था. लेकिन एक्टिंग के लिए उनका जुनून आखिरी सांस तक कायम रहा. उम्र के इस पड़ाव पर भी वो लगातार फिल्मों में एक्टिव थे और दर्शकों का दिल जीत रहे थे.

‘भूत बंगला’ में दिखेगा कॉमिक अंदाज

प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी भूत बंगला असरानी की आखिरी फिल्मों में से एक है. इस फिल्म में वो एक बार फिर अपने फुल कॉमिक अवतार में नजर आने वाले हैं. अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म में हॉरर और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का होगा- जहां भूतों के बीच असरानी का हास्य दर्शकों को हंसाने के साथ-साथ एंटरटेन भी करेगा. यानी, भूतों से लड़ाई और हंसी का डबल डोज!

शोले का वो डायलॉग आज भी अमर

असरानी का नाम लेते ही फिल्म शोले का उनका आइकॉनिक किरदार याद आ जाता है- “हम अंग्रेजों के जमाने के जेलर हैं!” और इसी के साथ गूंजने वाली उनकी हंसी- हा..हा!

Advertisement

ये डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर है और उनकी कॉमिक टाइमिंग की मिसाल माना जाता है. यही वजह है कि असरानी का हर किरदार दर्शकों के दिल में खास जगह बना लेता था. वैसे ये डायलॉग न सिर्फ असरानी के लिए बल्कि सलीम खान के लिए भी संजीवनी बना था. उन्होंने ही इसे लिखा था.

अक्षय-प्रियदर्शन से खास नाता

असरानी, अक्षय और प्रियदर्शन की तिकड़ी पहले भी कमाल दिखा चुकी है. अक्षय खन्ना स्टारर हलचल को छोड़ दें प्रियदर्शन की डायरेक्ट की फिल्मों- भूल भुलैया, भागम भाग, हेरा फेरी, गरम मसाला में साथ काम किया था. सभी हिट रही थीं और जहां कॉमेडी और सस्पेंस का शानदार मेल देखने को मिला था. अब ‘भूत बंगला’ के अलावा उनकी एक और फिल्म ‘हैवान’ भी पाइपलाइन में बताई जा रही है, जो इस जोड़ी के साथ उनका एक और प्रोजेक्ट होगा. फिलहाल इस फिल्म कि रिलीज भी साल 2026 तय की गई है.

6 दशक का सफर, अनगिनत यादें

असरानी ने अपने लंबे करियर में सैकड़ों फिल्मों में काम किया और हर बार अपने किरदार से कुछ अलग दिया. कभी मासूमियत, कभी शरारत और कभी लाजवाब कॉमिक पंच. उनकी खासियत थी कि वो छोटे से रोल को भी यादगार बना देते थे. असरानी अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी फिल्में और किरदार हमेशा जिंदा रहेंगे.

Advertisement

‘भूत बंगला’ के जरिए वो एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौटेंगे- हंसी के साथ, यादों के साथ… और उसी पुराने जादू के साथ. कहना गलत नहीं होगा कि असरानी जाते-जाते भी दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान छोड़ गए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement