scorecardresearch
 

आमिर खान के भांजे अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, CJP प्रोटेस्ट में हुए थे शामिल

मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के भांजे इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिया है. इमरान पर अगस्त क्रांति मैदान में CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में भाग लेने का आरोप है.

Advertisement
X
मुश्किल में इमरान खान (Photo: ITGD)
मुश्किल में इमरान खान (Photo: ITGD)

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के भांजे अभिनेता इमरान खान को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिया गया है. इमरान को ये नोटिस मुंबई पुलिस ओर से दिया गया है. इमरान खान ने मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में हिस्सा लिया था.  

मुंबई पुलिस ने इमरान खान को हिरासत में भी लिया था. आपको बता दें कि इमरान खान पर इमिग्रेशन एक्ट की संबंधित धारा के तहत भारतीय नागरिक ना होते हुए भी भारत में इस तरह के प्रदर्शन में शामिल होने के आरोप में करवाई की गई है. 

d

देश छोड़ेंगे इमरान खान 

इमरान खान ने मुंबई पुलिस का नोटिस रिसीव कर लिया है. इमरान 10 अक्टूबर को अगस्त क्रांति मैदान में CJP के प्रदर्शन में शामिल हुए थे, जिसमें CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही थी. मुंबई पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था, प्रदर्शन से जुड़े 400 से अधिक लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी. पुलिस के अनुसार, गैर-भारतीय नागरिक होने के बावजूद प्रदर्शन में हिस्सा लेने पर प्रवासन कानून की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई और 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का निर्देश दिया गया. 

Advertisement

राजनीतिक विरोध प्रदर्शन का हिस्सा बनना अब इमरान खान पर काफी भारी पड़ता दिख रहा है. दरअसल, इमरान खान के पास भारतीय नागरिकता नहीं, बल्कि अमेरिकी नागरिकता है. उनका जन्म 13 जनवरी 1983 को अमेरिका के विस्कॉन्सिन (मैडिसन) में हुआ था और उनके पास अमेरिकी पासपोर्ट के साथ भारत का ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस कार्रवाई के लिए इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट, 2025 के प्रावधानों का हवाला दिया गया है.

किरीट सोमैया ने किया था विरोध

भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने इस मामले को लेकर इमरान खान पर सीधे सवाल खड़े किए थे. मामले को लेकर उन्होंने पुलिस में शिकायत भी की थी. सोमैया ने दावा था कि OCI कार्ड धारक या कोई भी विदेशी नागरिक भारत की घरेलू राजनीतिक गतिविधियों और प्रदर्शनों में हिस्सा नहीं ले सकता. उन्होंने पुलिस और इमिग्रेशन अधिकारियों से इस मामले में निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की थी.

वहीं पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने से ठीक पहले इमरान खान ने अपना पक्ष दुनिया के सामने रखा था. उन्होंने कहा था- मैं यहां एक नागरिक के तौर पर, इस शहर में रहने वाले एक इंसान के तौर पर आया हूं. मैं ये देखने आया हूं कि आखिर क्यों लोगों के आने-जाने की आजादी को प्रतिबंधित किया जा रहा है और क्यों उनकी आवाज को दबाया जा रहा है.

Advertisement

अब देखना होगा कि नोटिस मिलने के बाद इमरान खान देश छोड़कर चले जाएंगे या इस कहानी में नया ट्विस्ट आएगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement