आमिर खान (Aamir Khan) एक्टर, डायरेक्टर, और प्रोड्युसर हैं. उन्हें मिस्टर परफेक्शनिस्ट (Mr Perfectionist) भी बुलाया जाता है. उनका जन्म 14 मार्च 1965 को मुंबई में हुआ (Date of Birth) था. आमिर के पिता ताहिर हुसैन एक फिल्म प्रोड्युसर थे, उनकी मां का नाम जीनत हुसैन है. आमिर की स्कूली शिक्षा मुंबई से ही हुई है.
आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता थीं जिनके साथ उनकी शादी 15 वर्षों तक चली (Aamir first wife). उनसे दो बच्चे, इरा और जुनैद हैं. इसके बाद उन्होंने फिल्म डायरेक्टर किरण राव से शादी की. इनसे एक बेटा आजाद राव खान है, ये दोनों भी अब अलग हो चुके हैं.
आमिर खान और गौरी स्प्रैट ने 5 जुलाई 2026 को बांद्रा स्थित अपने घर पर शादी की. आमिर की यह तीसरी शादी है. गौरी की पिछली शादी से क्विन नाम का एक बेटा भी है.
आमिर खान भारतीय सिनेमा में खुद को बेहद प्रभावी और लोकप्रिय अभिनेता के तौर पर स्थापित कर चुके हैं. इसके लिए उन्हें कई पुरस्कार मिल चुके हैं. उन्हें 2003 में पद्मश्री और 2010 में पद्म भूषण मिला. साथ ही, 2017 में चीन की सरकार ने उन्हें एक मानद उपाधि से भी सम्मानित किया (Aamir Padma Awards). आमिर पहली बार स्क्रीन पर अपने चाचा नासिर हुसैन की 1973 में आई फिल्म ‘यादों की बारात’ में आए (child actor). बड़े होने पर, बतौर एक्टर वे पहली बार 1984 में बनी प्रायोगिक फिल्म ‘होली’ में नजर आए. उन्हें मुख्य अभिनेता के रूप में वर्ष 1988 में आई फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ से मिली (Qayamat se qayamat tak).
साल 1999 में उन्होंने ‘आमिर खान प्रोडक्शंस’ (Aamir Khan Productions) की स्थापना की, जिसकी 2001 में बनी पहली फिल्म लगान विदेशी भाषा की फिल्म कैटेगरी में ऑस्कर्स के लिए नामांकित हुई (Lagaan Academy awards). इस फिल्म के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार मिले. वे एक एक्टिविस्ट और मानवीय कार्यों में लगे रहने वाले शख्स हैं, लगातार सामाजिक मुद्दों पर बोलते रहते हैं जिसके कारण कई बार राजनैतिक विवाद (Aamir political controversy) भी खड़े हो चुके हैं.
आमिर खान सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं.
आशा भोसले की जंयती पर एआर रहमान 'आशा फॉरएवर' पेश करने जा रहे हैं. यह एक खास ट्रिब्यूट गाना है, जिसे उन्होंने महान गायिका के निधन से पहले उनके साथ रिकॉर्ड किया था.
फिल्म लगान में बाघा का रोल निभाने वाले एक्टर अमीन हाजी ने आमिर खान की पर्सनल लाइफ पर कुछ बातें शेयर की हैं. उन्होंने बताया कि आमिर अपनी दोनों एक्स-वाइफ रीना दत्ता और किरण राव संग कैसा रिश्ता रखते हैं.
अमीन हाजी फिल्म लगान में बाघा का किरदार निभा चुके हैं. अब उन्होंने लगान को अपने करियर की बेस्ट फिल्म बताया. ये भी कहा कि इस फिल्म ने उन्हें बर्बाद कर दिया.
बीते दिनों छात्र आंदोलन के दौरान जंतर मंतर पर सोनम वांगचुक ने 26 दिनों से ज्यादा तक भूख हड़ताल पर रहे थे. वहीं एक कार्यक्रम के दौरान जब एक्टर आमिर खान से उनके बारे में पूछा गया तो एक्टर ने कहा था, '3 इडियट्स बनाते समय वह वांगचुक को नहीं जानते थे. अब सोनम वांगचुक का इस पर रिएक्शन आया है.
सेलिब्रेशन के मौके पर इस प्यारी कल्ट क्लासिक की यादों को ताजा करने पूरी स्टारकास्ट साथ आई. आमिर, सैफ और डिंपल कपाड़िया को साथ देखकर फैन्स का मन खुश हो गया.
उनसे पूछा गया कि जिसने तीन शादियां की है, उसका अनुभव अलग होगा. आपको लगता है कि शादी करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हां करनी चाहिए. वो भाग्य पर है कि आपको पार्टनर कैसा मिला. उनसे कहा गया कि आमिर खान तीसरी शादी पर बहुत ट्रोल हो गए. इसे लव जिहाद बोला गया.
परीक्षित साहनीका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो डंडे के सहारे चलते नजर आ रहे हैं. वीडियो में उनके स्वास्थ्य की स्थिति देखकर फैंस भावुक हो गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर उनकी सेहत के लिए शुभकामनाएं दीं.
सनी देओल की हाल ही में रिलीज हुई बंटवारा 1947 बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई है. इस बीच सनी देओल और आमिर खान के बीच विवाद की खबर सामने आ रही है.
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान अपनी पूर्व पत्नी किरण राव और बेटे आजाद के साथ मुंबई के एक पेट क्लिनिक के बाहर नजर आए, जहां से सामने आई तस्वीरों और वीडियो ने फैंस को चिंता में डाल दिया है.
80th Independence Day: पूरे देश में आज स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा है. हर कोई देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ है. 15 अगस्त के खास मौके पर स्वतंत्रता सेनानियों की जिंदगी पर बनी फिल्में देखने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता. आप भी आज के दिन देशप्रेम और आजादी पर बनी ये फिल्में देख सकते हैं.
पूजा बेदी ने उस पुरानी अफवाह को हंसी में उड़ा दिया जिसमें कहा गया था कि 'जो जीता वही सिकंदर' में काम करते समय वे और आमिर खान एक-दूसरे की ओर अट्रैक्ट हुए थे. हालांकि एक्ट्रेस को आमिर के साथ एक और फिल्म याद आई, जिसमें एक इंटीमेट सीन के बाद उन्हें कुछ देर के लिए यह सोचना पड़ा कि कैमरा बंद होने के बाद क्या होगा?
कौन बनेगा करोड़पति का नया सीजन शुरू हो गया है. पहले ही शो में आमिर खान और सनी देओल गेस्ट बने. उन्होंने शो पर अपनी आने वाली फिल्म बंटवारा 1947 का प्रमोशन किया.
राजकुमार संतोषी की आने वाली ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'बंटवारा 1947' भारत के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसमें सनी देओल, प्रीति ज़िंटा, अली फजल और अभिमन्यु सिंह लीड भूमिकाओं में हैं.
Batwara 1947: सनी देओल, आमिर खान और प्रीति जिंटा अपनी फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन के लिए 'कौन बनेगा करोड़पति' शो में पहुंचे. तीनों स्टार्स ने अमिताभ बच्चन संग जमकर मस्ती की. वहीं, सनी ने अपने डांस से तहलका मचा दिया.
'कौन बनेगा करोड़पति18' का प्रीमियर 10 अगस्त को होगा, जिसमें अमिताभ बच्चन के साथ सनी देओल, आमिर खान और प्रिति जिंटा हॉट सीट पर नजर आएंगे. इस बार शो की थीम 'सोचना पड़ेगा' है, जिसमें आमिर और अमिताभ के बीच हुई बातचीत सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है.
हाल ही में साउथ सुपरस्टार यश की मच-अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक' का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसमें यश का न्यूड अवतार देखकर हर कोई हैरान रह गया और इंटरनेट पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया.
आमिर खान प्रोडक्शन की फिल्म बंटवारा 1947 के प्रमोशन के दौरान लीड हीरो सनी देओल ने पाकिस्तान को 'मौसी' कह दिया, जिससे सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है. उनके इस बयान को कई यूजर्स ने गलत और अपमानजनक बताया.
शनिवार के दिन मनोरंजन की दुनिया में काफी कुछ हुआ. केबीसी में सनी देओल, आमिर खान पहुंचे जो वहां अपनी फिल्म बंटवारा 1947 को प्रमोट कर रहे हैं. वहीं मृणाल ठाकुर ने 10 साल छोटे यशस्वी जायसवाल को डेट करने पर चुप्पी तोड़ी.
आमिर खान और प्रीति जिंटा का एक पैप वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया कि एक्ट्रेस ने सुपरस्टार को इग्नोर किया और वहां से भाग गईं. अब प्रीति ने उन दावों को खारिज करके फटकार लगाई है.
आमिर खान और सनी देओल ने टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के ग्रैंड प्रीमियर में अमिताभ बच्चन के साथ अपनी आगामी फिल्म 'बंटवारा 1947' का प्रमोशन किया. यह फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होगी. 'बंटवारा 1947' भारत-पाकिस्तान विभाजन की कहानी पर आधारित है.
प्रदीप रावत अब हमारे बीच नहीं हैं. लेकिन उनके किरदार हमेशा दर्शकों के दिलों में जिंदा रहेंगे. प्रदीप के बेटे ने बताया कि उनके पिता के आखिरी मोमेंट दर्द में बीते थे.