scorecardresearch
 

क्रिकेटर तिलक वर्मा के प्यार में मशहूर एक्ट्रेस? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खोली थी पोल!

मुंबई इंडियंस के स्टार क्रिकेटर तिलक वर्मा और एक्ट्रेस श्रीलीला के अफेयर की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं. सूर्य कुमार यादव के वायरल वीडियो के बाद चर्चाएं तेज हो गईं, लेकिन अब करीबी सूत्र ने रिश्ते की सच्चाई बता दी है.

Advertisement
X
श्रीलीला-तिलक वर्मा की डेटिंग का सच क्या? (Photo: ITG)
श्रीलीला-तिलक वर्मा की डेटिंग का सच क्या? (Photo: ITG)

क्या सच में फेमस एक्ट्रेस श्रीलीला क्रिकेटर के प्यार में हैं? ये सवाल हर किसी की जुबान पर है. श्रीलीला इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर उनका नाम मुंबई इंडियंस के 23 साल के यंग क्रिकेटर तिलक वर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है. हाल ही में एक वायरल वीडियो ने इन अफवाहों को और हवा दे दी, जिसमें सूर्यकुमार यादव मजाकिया अंदाज में तिलक वर्मा को प्यार में बताते नजर आए.

रिलेशनशिप का क्या है सच?

वीडियो में तिलक होटल लॉबी में ईयरफोन लगाए चलते दिख रहे हैं, तभी सूर्यकुमार यादव उन्हें छेड़ते हुए कहते हैं कि वो 'इन लव' हैं. इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने तुरंत इस बात को श्रीलीला से जोड़ दिया और दोनों की डेटिंग की खबरें तेजी से वायरल होने लगीं.

हालांकि अब इन अफवाहों पर बड़ा अपडेट सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलीला और तिलक वर्मा एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं. एक्ट्रेस के करीबी सूत्र ने साफ कहा है कि दोनों के बीच किसी भी तरह का रिश्ता नहीं है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, “तिलक वर्मा और श्रीलीला को लेकर उड़ रही खबरें पूरी तरह झूठी और बेबुनियाद हैं. दोनों कभी मिले तक नहीं हैं और न ही उन्होंने आपस में बात की है.”

Advertisement

आखिर कैसे शुरू हुई ये चर्चा?

दोनों के रिश्ते की अफवाहें तब शुरू हुईं जब खबर आई कि श्रीलीला की मां डॉ. स्वर्णलता धर्मशाला में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के IPL मैच के दौरान नजर आई थीं. इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों के बीच कनेक्शन जोड़ना शुरू कर दिया.

मामला तब और बढ़ गया जब दावा किया गया कि श्रीलीला की टीम का एक सदस्य क्रिकेट मैच के दौरान तिलक के नाम वाली जर्सी पहने दिखाई दिया. इसके बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर कई तरह की बातें बनानी शुरू कर दीं.

कुछ यूजर्स ने तो यहां तक दावा कर दिया कि दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को फॉलो और अनफॉलो भी किया है. हालांकि इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई.

दो गोद लिए बच्चों की मां हैं श्रीलीला

24 साल की श्रीलीला ने अपनी छोटी सी जिंदगी में कई उपलब्धियां हासिल की हैं. वो एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक सर्टिफाइड डॉक्टर भी हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी डिग्री पूरी की है. वहीं एक्ट्रेस ने 3 बच्चे भी गोद लिए हैं, जिनकी परवरिश फिलहाल एक आश्रम हो रही है, जहां श्रीलीला लगातार जाती रहती हैं, और इसकी फंडिंग भी करती हैं.

Advertisement

श्रीलीला इन दिनों अनुराग बसु की अपकमिंग रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म की शूटिंग कर रही हैं, जिसमें उनके साथ कार्तिक आर्यन नजर आएंगे. ये फिल्म 2026 में रिलीज हो सकती है. तिलक वर्मा से पहले श्रीलीला का नाम कार्तिक आर्यन के साथ भी जु़ड़ चुका है. 

जहां एक तरफ श्रीलीला अपनी प्रोफेशनल लाइफ में काफी व्यस्त हैं, वहीं दूसरी तरफ तिलक वर्मा क्रिकेट में लगातार नई ऊंचाइयां छू रहे हैं. क्रिकेट की दुनिया में तिलक वर्मा का प्रदर्शन शानदार रहा है. हाल ही में उन्हें श्रीलंका में होने वाली ODI ट्राई-सीरीज के लिए इंडिया A टीम का कप्तान बनाया गया है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement