scorecardresearch
 

गोव‍िंदा का 7 साल बाद कमबैक, कौन है रूपा ज‍िसके बनेंगे हीरो नंबर 1

गोविंदा अपने बॉलीवुड कमबैक की तैयारी कर चुके हैं. उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी में दो फिल्में- रूपा और दुनियादारी का ऐलान कर दिया है. एक्टर ने अपनी आने वाली फिल्मों पर खूब सारी बातें की हैं, और एक शानदार कमबैक का वादा किया है.

Advertisement
X
फिल्मों में लौटे गोविंदा (Photo: Instagram @govinda_herono1)
फिल्मों में लौटे गोविंदा (Photo: Instagram @govinda_herono1)

90s के सुपरस्टार गोविंदा पिछले सात साल से बड़े पर्दे पर किसी भी रोल में नजर नहीं आए हैं. उनके लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं, जिन्हें एक्टर का अंदाज बेहद पसंद आता है. गोविंदा इतने समय से क्यों गायब थे, ये तो कोई नहीं जानता. मगर अब उन्होंने बॉलीवुड में कमबैक करने की ठान ली है. अपने होम प्रोडक्शन में वो दो नई फिल्में- रूपा और दुनियादारी ला रहे हैं, जिसमें उनका जलवा देखने मिलेगा.

फिल्मों में कमबैक पर क्या बोले गोविंदा

गोविंदा ने सोमवार को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स का ऐलान किया. इस दौरान उनके साथ उनकी फिल्म रूपा की हीरोइन रानी स्वर्णकार भी वहां मौजूद थीं, जो इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं. अपने कमबैक को लेकर एक्टर ने कई सारी बातें मीडिया से कही और उनके सवालों का जवाब भी दिया. 

गोविंदा ने अपनी आने वाली फिल्मों पर कहा- कई बार मेरे बारे में ऐसा कहा गया कि अब ये फिल्मों में नहीं आएगा. मैं पुन: शुरुआत करता हूं और माई से प्रार्थना करता हूं कि जो मैंने सोचा है और जो लोग नहीं सोच सकते, ऐसी ये फिल्म खासतौर पर यंगस्टर्स के लिए बनाऊं. इसे वो थिएटर में देखेंगे, एक सपना साकार होता दिखेगा और ऐसा लगेगा कि क्या ऐसा भी संभव है. 

Advertisement

गोविंदा ने आगे कहा कि उनकी फिल्म जल्द शुरू होगी, वो अपनी फिल्म की पूरी स्टारकास्ट के साथ एक बार फिर प्रेस के सामने आएंगे. एक्टर को यकीन है कि ये एक अलग किस्म की फिल्म होने वाली है, जो यंगस्टर्स को बहुत पसंद आएगी. उनका कहना है कि वो एक ऐसा सिनेमा लोगों को दिखाएंगे, जिसे देखकर उन्हें कई सारी चीजों की सच्चाई का पता चलेगा. वो अपने प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म के लिए पूरा सहयोग चाहते हैं. 

इस पूरी बातचीत में गोविंदा ने अपनी फिल्मों की स्टोरी को लेकर कोई खास जानकारी नहीं दी. हालांकि उन्होंने ये जरूर बताया कि उनकी फिल्मों में सब नए एक्टर्स नजर आएंगे. वो कई सारे टैलेंट को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे, जिन्हें देखकर ऑडियंस को अच्छा भी लगेगा. ये प्रेस कॉन्फ्रेंस उनके फैंस का लंबा इंतजार खत्म करने के लिए थी. वो उन्हें इतने सालों से एक्टिंग करते देखना चाह रहे थे, उनकी पुकार गोविंदा ने अब सुन ली है और वो जल्द बड़े पर्दे पर दो फिल्मों के साथ लौटेंगे.  

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement