गोविंद (Govinda) भारतीय सिनेमा के बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं. फैंस उनके कॉमेडी और डांस के दीवाने हैं. उन्होंने 165 से अधिक हिंदी भाषा की फिल्मों में अभिनय किया है. सभी समय के सबसे महान और महत्वपूर्ण अभिनेताओं में से एक माने जाने वाले गोविंदा को उनके जोरदार अभिनय और डांस कौशल के लिए जाना जाता है. उन्हें 12 फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुके हैं और दो फिल्मफेयर विशेष पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता के लिए एक फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला चुका है.
गोविंदा 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी से भारतीय संसद के सदस्य रहे थे. 15 साल बाद वह राजनीति में वापसी कर रहे हैं. 28 मार्च 2024 लोकसभा चुनवा से पहले वह महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना में शामिल हो गए.
1980 के दशक में एक एक्शन और डांसिंग हीरो के रूप में शुरुआत करने वाले गोविंदा की पहली फिल्म 1986 की 'लव 86' थी, जो जबरदस्त हिट हुई. उनके फिल्मों में इल्जाम (1986), मरते दम तक (1987), खुदगर्ज (1987), दरिया दिल (1988), जैसी करनी वैसी भरनी (1989), स्वर्ग (1990) और हम (1991), शोला और शबनम, आंखें, राजा बाबू (1994), कुली नंबर 1 (1995), साजन चले ससुराल (1996), हीरो नंबर 1 (1997), दीवाना मस्ताना (1997), दूल्हे राजा (1998), बड़े मियां छोटे मियां (1998), अनाड़ी नंबर 1 (1999), हसीना मान जाएगी (1999), जोड़ी नंबर 1 (2001), साजन चले ससुराल और हसीना मान जाएगी शामिल है.
2000 के दशक में कई असफल फिल्मों के बाद, उनकी भागम भाग (2006), पार्टनर (2007), और हॉलिडे (2014) व्यावसायिक रूप से हिट रही. गोविंदा का जन्म 21 दिसंबर 1963 को मुंबई में हुआ था. उनके पिता पूर्व अभिनेता अरुण (उर्फ अरुण कुमार आहूजा) और गायिका-अभिनेत्री मां निर्मला देवी थी.
गोविंदा ने 1987 में सुनीता आहूजा से शादी की और उनके दो बच्चे हैं.
गोविंदा के छह भतीजे और दो भतीजियां हैं जो ज्यादातर अभिनय क्षेत्र में हैं- अभिनेता विनय आनंद, कृष्णा अभिषेक, आर्यन, अर्जुन सिंह, रागिनी खन्ना, अमित खन्ना, आरती सिंह और निर्देशक जन्मेंद्र कुमार आहूजा.
गोविंदा लालबागचा राजा के दर्शन करने पत्नी सुनीता आहूजा के बजाय एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ पहुंचे। दोनों का वीडियो सामने आने के बाद उनके रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं ने फिर जोर पकड़ लिया।
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के मांग में सिंदूर लगाए वीडियो सामने आए हैं, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उनकी गुपचुप शादी की अफवाहें तेज हो गईं. हालांकि, कोमल रानी की सिंदूर से भरी मांग का सच क्या है...चलिए जानते हैं.
बप्पा के दरबार में दोनों को साथ देखकर इनकी डेटिंग की अफवाहें और तेज हो गईं. गोविंदा और कोमल रानी के अफयेर की खबरों के बीच कश्मीरा शाह ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है.
90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी का लालबागचा राजा के दर्शन करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इस वीडियो में दोनों की नजदीकियां साफ दिखीं, जिससे यूजर्स ने गोविंदा को ट्रोल करना शुरू कर दिया.
गोविंदा को पत्नी सुनीता आहूजा के बजाय कोमल रानी स्वर्णकार के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करते देखा गया. कोमल की मांग में सिंदूर दिखने के बाद सोशल मीडिया पर शादी की चर्चा तेज हो गई.
Govinda visits Lalbaugcha Raja with Komal Rani Swarnkar: गोविंदा मुंबई के मशहूर 'लालबागचा राजा' के दर्शन करने पहुंचे. लेकिन बप्पा का आशीर्वाद लेने वो अपनी पत्नी सुनीता के साथ नहीं, बल्कि अपनी 'रूपा' फिल्म की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए.
एक्टर गोविंदा भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने के लिए मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा पंडाल पहुंचे. हालांकि, एक्टर अपनी पत्नी नहीं, बल्कि एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ वहां पहुंचे.
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. अब सुनीता से एक इंटरव्यू में मजाकिया अंदाज में 'वन नाइट स्टैंड' को लेकर सवाल किया गया. इस सवाल पर सुनीता का जवाब सुर्खियों में है.
गपणति पूजा में एकता ने बॉलीवुड और टेलीविजन की कई बड़ी हस्तियों को घर पर इनवाइट किया. अली गोनी अपनी गर्लफ्रेंड संग एकता की पार्टी में शामिल हुए.
दिलजीत दोसांझ ने अपने लाइव सेशन के दौरान बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की तारीफों के कसीदे पढ़े. सिंगर ने उन्हें लेजेंड बुलाते हुए उनकी लीगेसी को सराहा. दिलजीत के मुंह से अपने लिए तारीफ सुनकर गोविंदा भी खुश हुए.
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच रिश्ते को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है. गणेश चतुर्थी पर दोनों अलग-अलग नजर आए. गोविंदा और सुनीता ने अपने बच्चों के साथ अलग-अलग पूजा की, जिससे दोनों के बीच दूरियां दिखीं.
सुनीता आहूजा ने अपने बच्चों यश और टीना संग मिलकर घर पर गणपति बप्पा की पूजा बड़ी धूमधाम से की थी. उन्होंने पैपराजी को मिठाई भी बांटी. लेकिन इस सेलिब्रेशन से गोविंदा गायब दिखे.
गणेश चतुर्थी पर बॉलीवुड सितारों ने धूमधाम से बप्पा का स्वागत किया। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ढोल-नगाड़ों पर नाचते हुए पारंपरिक अंदाज में गणपति का स्वागत करती नजर आईं। वहीं हंसिका मोटवानी ने भी घर में गणपति की स्थापना की।
गोविंदा और नीलम की जोड़ी 80s में सुपरहिट थी, इसलिए उनके प्यार की चर्चा भी बहुत ज्यादा रहती थी. हालांकि रिश्ते का सच कभी ठीक तरह से सामने नहीं आया. अब नीलम ने गोविंदा संग प्यार वाली बातों पर चुप्पी तोड़ी है.
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने गणेश चतुर्थी 2026 के अपने प्लान के बारे में बताया. उन्होंने अपनी कुछ ऐसी इच्छाओं का भी जिक्र किया जिन्हें वह चाहती हैं कि गणपति बप्पा पूरा करें.
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने युथ शक्ति दही हांडी इवेंट में अपनी पत्नी सुनीता अहुजा द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब दिया. उन्होंने फैंस से समर्थन की अपील की और अपनी आने वाली फिल्म 'रूपा' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी की घोषणा की. आइए जानते हैं कि गोविंदा ने क्या कहा.
गोविंदा को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है. बड़े पर्दे पर अभी ना सही, लेकिन छोटे पर्दे पर उनका कमबैक हो सकता है. एक्टर को एक सनसनीखेज रियलिटी शो ऑफर किया गया है.
अमरीश पुरी और गोविंदा को लेकर तरह-तरह की अफवाहें हैं. एक समय पर ये रूमर्स थीं कि अमरीश पुरी गोविंदा के सेट पर देर से आने पर इतना गुस्सा हो गए थे कि उन्होंने एक्टर को थप्पड़ जड़ दिया था. इस बारे में अब अमरीश पुरी के बेटे ने बताया है.
गोविंदा से रिश्ते में अनबन और तलाक की खबरों के बीच सुनीता आहूजा खाटू श्याम मंदिर पहुंचीं. हाथ जोड़कर उन्होंने भगवान से दुआ मांगी. सुनीता ने भगवान के सामने माथा टेका. इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
गोविंदा और सुनीता आहूजा का रिश्ता हेडलाइन्स में बना हुआ है. शादी के कई सालों बाद दोनों पब्लिकली एक दूसरे पर भड़ास निकाल रहे हैं. गोविंदा और सुनीता के बिखरे रिश्ते पर अब उनकी बहू कश्मीरा शाह ने रिएक्ट किया है.
गोविंदा के घर में बजेगी शहनाई? क्योंकि उनके बेटे यशवर्धन आहूजा और जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर की शादी की चर्चा सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से हो रही है. मगर इसके पीछे का सच क्या है?