बॉलीवुड की वरिष्ठ अभिनेत्री हेमा मालिनी ने लंबे समय बाद फिल्मों से दूरी बनाने की वजह साझा की है. उनका कहना है कि आज के दौर में फिल्में बनाने का तरीका पहले से काफी बदल गया है और मौजूदा शैली के साथ तालमेल बिठाना उनके लिए आसान नहीं है. उन्होंने अपने लंबे फिल्मी सफर और भारतीय सिनेमा के सुनहरे दौर की यादें भी साझा कीं.