बिहार की राजनीति में हलचल मची हुई है. नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. नीतीश कुमार के बाद सम्राट चौधरी को बिहार के नए मुख्यमंत्री का पद मिल गया है. सम्राट चौधरी ने बुधवार सुबह पटना के लोकभवन में बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर ली है. भोजपुरी फिल्म सितारे सम्राट चौधरी को सीएम बनने के लिए बधाई देने लगे हैं.
बिहार के सीएम बने सम्राट चौधरी
बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. 75 साल में पहली बार ऐसा हुआ है, जब कोई बीजेपी नेता बिहार का सीएम चुना गया है. पवन सिंह और रवि किशन जैसे सितारों ने सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर खुशी जताई.
पवन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि सम्राट चौधरी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आपके नेतृत्व में बिहार नई ऊंचाइयों को छुए, यही हमारी कामना है.
बीजेपी विधायक और लोक गीत गायिका मैथिली ठाकुर ने भीकहा, मैं सम्राट भैया को बधाई देती हूं. मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं एनडीए पार्टी से. आज बिहार के हर व्यक्ति के लिए ऐतिहासिक दिन है.
अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नीतिश कुमार और सम्राट चौधरी की एक फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों हाथ जोड़े दिख रहे हैं. एक्ट्रेस ने तस्वीर के साथ बशीर बद्र का एक शेर लिखा. वो लिखती हैं कि तुम्हारे साथ ये मौसम फरिश्तों जैसा है. तुम्हारे बाद ये मौसम बहुत सताएगा. इस शेर के जरिए उन्होंने नीतिश कुमार की लीडरशिप को याद किया.
मंगलवार को रवि किशन ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि श्री सम्राट चौधरी जी को बिहार एनडीए विधानमंडल दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं आपके कुशल नेतृत्व में बिहार, प्रगति, समृद्धि और आत्मनिर्भरता के पथ पर आगे बढ़ते हुए ‘विकसित बिहार @ 2047’ के संकल्प को.
नीतिश कुमार लंब समय तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे. इस्तीफे के बाद अब बिहार में नीतीश युग का अंत माना जा रहा है. भोजपुरी सितारों की बधाईयां बता रही हैं सम्राट चौधरी बिहार में एक नए युग की कहानी लिखने के लिए तैयार हैं.