पवन सिंह (Pawan Singh Singer) एक भारतीय पार्श्व गायक हैं. उन्हें उनके भोजपुरी गीत, लॉलीपॉप लागेलु (Lollypop Legelu) के लिए जाना जाता है. भोजपुरी फिल्म में उनके काम के लिए उन्हें दो अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म पुरस्कार मिल चुके हैं.
पवन सिंह का जन्म 5 जनवरी 1986 में आरा, बिहार (Arrah, Bihar) में हुआ था.वो एक एक राजपूत परिवार ताल्लुक रखते हैं. वो भारतीय जनता पार्टी (Pawan Singh, BJP) से भी जुड़े हुए हैं. उन्होंने अपने चाचा अजीत सिंह से गायन सीखा.
पवन ने 2014 में नीलम सिंह से एक निजी समारोह में शादी की. लेकिन शादी के तुरंत बाद, नीलम ने 8 मार्च 2015 को अपने घर पर आत्महत्या कर ली (Pawan Singh first Wife). 2018 में, पवन ने बलिया में एक निजी समारोह में ज्योति सिंह से दूसरी शादी की (Pawan Singh second Wife).
पवन ने बचपन से ही गाना और स्टेज शो करना शुरू कर दिया था. उनका पहला एल्बम ओढनिया वाली थी, जो 1997 में रिलीज हुई. 2004 में, उन्होंने फिल्म रंगली चुनरिया तोहरे नाम से अपने अभिनय की शुरुआत की. 2008 में सिंह ने एल्बम और सॉन्ग लॉलीपॉप लागेलु जारी किया जिसे लोगों ने खूब पंसद किया. 2021 में उन्होंने सोनू निगम के साथ एक छठ गीत गाया. कुछ लोकप्रिय बॉलीवुड गीतों जैसे जुबिन नौटियाल की गीत ‘लुट गए’ का भोजपुरी कवर संस्करण भी जारी किया. इसके बाद, उन्होंने भोजपुरी में फिल्म राजा बाबू (1994) के प्रसिद्ध हिंदी गीत ‘तुमसा कोई प्यारा’ का रीमेक बनाया. उनका अगला भोजपुरी एकल ‘जिंदगी’ हरियाणवी गायक रेणुका पंवार के साथ है (Pawan Singh Career).
पवन सिंह को लेकर पिछले दिनों भोजपुरी हसीना स्मृति सिन्हा ने बड़े दावे किए थे. इन पर श्वेता महारा ने रिएक्ट किया है. श्वेता ने पावर स्टार को सपोर्ट किया है.
भोजपुरी अभिनेता और बीजेपी एमएलसी पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह से तलाक और गुजारा-भत्ता का मामला बलिया फैमिली कोर्ट में चल रहा है। सुनवाई के दौरान बयान दर्ज कराने के लिए पवन सिंह के पेश न होने पर कोर्ट ने 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया।
पवन सिंह और ज्योति सिंह के तलाक-मेंटेनेंस विवाद में नया मोड़ आया है. सुनवाई में गैरहाजिर रहने पर पावरस्टार पर बलिया फैमिली कोर्ट ने 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया.
हनुमान अंश की तारीफ में वीरेंद्र सहवाग ने पोस्ट लिखी है. बिग बॉस 20 के कफंर्म कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आई है. जानें एंटरटेनमेंट की दुनिया में गुरुवार को और क्या खास हुआ.
बिन भय अभय पॉडकास्ट में स्मृति सिन्हा ने पवन सिंह को लेकर कई दावे किए. उन्होंने पावर स्टार की ओर इशारा करते हुए कहा- जो अपने को स्टार बोलते हैं वो महीने के 25 दिन दारू में टुल रहते हैं.
‘भोजपुरी बवाल’ के फिनाले में CM सम्राट चौधरी ने पवन सिंह की बात पर बड़ा ऐलान कर दिया. उन्होंने बिहार में फिल्म सिटी और स्टूडियो बनाने का वादा किया.
Bhojpuri Bawaal Review: भोजपुरी सितारों की मौजूदगी किसी भी शो को हिट कराने की गारंटी समझा जाता है. जब पूरा शो ही भोजपुरी सितारों से सजा हो, तो बवाल मचना तो तय है. यही वजह है कि जब भोजपुरी बवाल शो आया था, तो माना जा रहा था कि ये हर दूसरे रियलिटी शो पर भारी पड़ेगा और टीआरपी में गर्दा उड़ा देगा, लेकिन इतना बवाल मचता नजर नहीं आया.
भोजपुरी बवाल शो में तेज प्रताप यादव ने अपनी चटपटी बातों और सिंपल अंदाज से दर्शकों का दिल जीता है. मल्लिका शेरावत के साथ उनकी केमिस्ट्री चर्चा का विषय बनी हुई है.
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी एमएलसी पवन सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के पैर छूकर आशीर्वाद लेते दिख रहे हैं. पवन का ये जेस्चर देखकर उनके फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं है.
बीजेपी MLC और भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह 24 अगस्त को भरत तिवारी के घर पहुंचे। उन्होंने तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और करीब डेढ़ से दो घंटे तक परिवार से बातचीत की।
अक्षरा सिंह ने प्यार और शादी को लेकर खुलकर बात की है. एक्ट्रेस ने कहा कि आजकल रिश्तों में सच्चाई और इमोशन कम हो गए हैं. उन्होंने बताया कि उनके साथ भी सिचुएशनशिप और बेंचिंग जैसा अनुभव हो चुका है.
पवन सिंह के इमोशनल होने के बीच ज्योति सिंह ने पति के नाम एक दर्दभरा मैसेज शेयर किया. जिसमें लिखा- ‘इस बार मुझे मत चुनना’ और ‘तुम्हारी कहानी नहीं बनना चाहती.’ पोस्ट के बाद पवन सिंह से रिश्ते को लेकर चर्चा तेज है.
हेमा ने इंस्टा पर पावर स्टार पवन सिंह संग तस्वीरें और वीडियो पोस्ट की हैं. उन्होंने साथ में एक गुडन्यूज भी दी है.
काजल राघवानी का कहना था कि पवन सिंह ने मूवी में जबरदस्ती किसिंग सीन डाला था. मना करने पर एक्टर भड़के और कभी उनके साथ काम ना करने की धमकी दी. जानें क्या है पूरा सच.
भोजपुरी बवाल शो के लेटेस्ट एपिसोड में काजल राघवानी ने पवन सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं. किसिंग सीन विवाद और निजी जिंदगी से जुड़े खुलासों ने शो में हलचल मचा दी है.
भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह ने अपनी पहली पत्नी नीलम सिंह की याद में भावुक होकर अपनी जिंदगी के अनछुए पहलुओं को भोजपुरी बवाल के नए प्रोमो में शेयर किया है. नीलम सिंह की मौत के बाद पवन सिंह की जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव जगजाहिर हैं. पवन सिंह को इमोशनल देख उनके फैन्स भी भावुक हो गए.
भोजपुरी बवाल रियलिटी शो में भोजपुरी सितारों के बीच रिश्तों और विवादों का नया ड्रामा देखने को मिला है. आम्रपाली दुबे, निरहुआ और पवन सिंह के बीच दोस्ती और गुस्से की झलकें सामने आई हैं. जानते हैं कि आम्रपाली ने ऐसा क्या कहा, जो पवन सिंह को इतना गुस्सा आ गया.
अब शो में भाजपुरी सिनेमा की क्वीन काजल राघवानी ने इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह को लेकर चौंकाने वाली बात कही है. पवन सिंह को लेकर काजल के दावों ने हर किसी को हैरान कर दिया है.
‘भोजपुरी बवाल’ के प्रोमो में तेज प्रताप और काजल राघवानी की खास बॉन्डिंग दिखी. दोनों की केमिस्ट्री पर फैंस सवाल कर रहे हैं कि क्या ये सिर्फ शो का हिस्सा है या कुछ और?
शादीशुदा भोजपुरी एक्टर्स के अफेयर्स के चर्चे एक बार फिर सुर्खियों में हैं, क्योंकि इन दिनों 'भोजपुरी बवाल' शो में काजल राघवानी ने भोजपुरी स्टार्स को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं.
भोजपुरी बवाल में काजल राघवानी ने खेसारी लाल यादव के साथ अपने रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए हैं. खेसारी ने इन आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने कभी काजल या अपनी पत्नी पर हाथ नहीं उठाया. वे महिलाओं का सम्मान करते हैं.