अक्षरा सिंह (Akshara Singh) एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से भोजपुरी फिल्मों में सक्रिय हैं (Bhojpuri Film Actress). वह अपने करियर में बतौर एक्ट्रेस कई पुरस्कार जीत चुकी हैं. अक्षरा को एक्शन ड्रामा “तबादला”, राजनीतिक ड्रामा “सरकार राज” और एक्शन रोमांस “सत्या” जैसी फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है. वह भोजपुरी सिनेमा में सबसे अधिक कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं (Akshara Singh Highest-paid Actress in Bhojpuri Cinema).
सिंह ने 2010 के एक्शन ड्रामा “सत्यमेव जयते” में रवि किशन के साथ अभिनय की शुरुआत की. वह बाद में, 2011 के फैमिली ड्रामा “प्राण जाए पर वचन ना जाए” में दिखाई दीं. सिंह 2016 के रोमांटिक ड्रामा “ए बलमा बिहार वाला” में खेसारी लाल यादव के साथ नजर आईं और 2017 में एक्शन ड्रामा “सत्या”, “तबादला”,” मां तुझे सलाम” में पवन सिंह के साथ दिखाई दीं. इसके अलावा, अक्षरा ने 2012 में “सौगंध गंगा मैया के”, 2013 में “दिलेर रानी”, 2015 में “साथिया”, 2017 में “धड़कन” और 2020 में “लव मैरिज” जैसी लोकप्रिय फिल्मों में भी अलग-अलग किरदारों में पर्दे पर आईं (Akshara Singh Film Career).
अक्षरा सिंह पहली बार टेलीविजन पर 2015 में ज़ी टीवी की सीरीज “काला टीका” और “सर्विस वाली बहू” में दिखाई दीं. सिंह ने बाद में, सोनी टीवी पर ऐतिहासिक शो “पोरस” में कदिका की भूमिका में और भारतीय पौराणिक महाकाव्य “सूर्यपुत्र कर्ण” में गांधारी की भूमिका निभाई (Akshara Singh Television Career).
पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से माफी मांगकर फिर साथ काम करने के संकेत दिए हैं. वहीं, ज्योति सिंह के 20 दिन वाले बयान और तलाक केस की भी चर्चा तेज है. जानें, पवन की लव लाइफ का पूरा मामला.
भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह इन दिनों आध्यात्म से जुड़ी चीजों की वजह से चर्चा में हैं. वो राजस्थान के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारीज के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन पहुंचीं, जहां उन्होंने संस्था से जुड़े लोगों से मुलाकात की और वैश्विक शिखर सम्मेलन का हिस्सा बनीं.
ब्रह्माकुमारीज संस्थान आबूरोड के शांतिवन में 23 से 26 अक्टूबर तक चार दिवसीय वैश्विक शिखर सम्मेलन आयोजित कर रहा है. इस आयोजन में अक्षरा सिंह को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था.
पवन सिंह की माफी के बाद अक्षरा सिंह के साथ उनका पुराना रिश्ता चर्चा में है. अक्षरा ने पहले मारपीट, धमकी और प्रताड़ना के आरोप लगाए थे.
भोजपुरी और हिंदी टीवी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो Gen Z पर बुरी तरह भड़कती नजर आ रही हैं. भरी महफिल में उनका यह रौद्र रूप देख फैंस भी दंग रह गए है.
पवन सिंह और अक्षरा सिंह के ब्रेकअप के सालों बाद एक बार फिर उनके रिश्ते की चर्चा तेज हो गई है. पवन सिंह के माफी मांगने के बाद अक्षरा और उनके पिता का पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने शादी पर बात की है.
पवन सिंह ने पूर्व प्रेमिका अक्षरा सिंह से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है, जिससे इंडस्ट्री में हलचल मच गई है. इस पर अभिनेत्री स्मृति सिन्हा ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए पवन सिंह की आलोचना की है.
भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ने आखिरकार सारे विवाद को खत्म करते हुए अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह से माफी मांग ली है. लेकिन ये बात उनकी पत्नी को नागवार गुजरी है. उन्होंने बिना नाम लिए एक्टर को ताना दे डाला है.
भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने मुंगेर के कल्याणपुर में दुर्गा पूजा महोत्सव के मंच से अक्षरा सिंह और उनके परिवार से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी. उन्होंने अक्षरा को ‘मेरा बाबू, मेरा बेटा’ कहकर संबोधित किया और उनके माता-पिता से भी माफी मांगी.
मुंगेर के दुर्गा पूजा महोत्सव में पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके परिवार से माफी मांगी. अक्षरा को ‘मेरा बाबू, मेरा बेटा’ कहकर संबोधित किया और दोनों के फिर साथ नजर आने का इशारा किया. क्या भोजपुरी की यह चर्चित जोड़ी फिर साथ काम करेगी?
अक्षय कुमार के बाद अब अक्षरा सिंह बॉलीवुड क्वीन श्रद्धा कपूर संग नजर आने वाली हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए भी फैन्स से जुड़ी हुई हैं.
भोजपुरी सिंगर और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का नया गाना 'बाढ़ में बिहार, छठी मइया खेवनहार' रिलीज हो गया है. सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब पर इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है.
अब अक्षरा सिंह जल्द टाइगर श्रॉफ संग दिखाई देने वाली हैं. कुछ ही दिन पहले उन्होंने एक्टर संग अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर भी की थीं.
भोजपुर के शाहपुर में भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचीं. उन्होंने दामोदरपुर बांध पर सूखा राशन, साड़ी, कपड़े और सैनिटरी पैड समेत जरूरी सामान बांटा. अक्षरा ने लोगों की परेशानियां सुनीं और मुश्किल समय में उनके साथ खड़े रहने की बात कही. वीडियो में जानें ताज़ा बाढ़ के हालात.
भोजपुरी सिनेमा में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने के बाद अब अक्षरा सिंह बॉलीवुड की ओर अपने कदम तेजी से बढ़ा रही हैं. हाल ही में उन्हें अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में एक धमाकेदार आइटम सॉन्ग करते देखा गया था। खबर तो यह भी है कि वह श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म 'ईठा' का भी हिस्सा बनने जा रही हैं.
अक्षरा सिंह ने प्यार और शादी को लेकर खुलकर बात की है. एक्ट्रेस ने कहा कि आजकल रिश्तों में सच्चाई और इमोशन कम हो गए हैं. उन्होंने बताया कि उनके साथ भी सिचुएशनशिप और बेंचिंग जैसा अनुभव हो चुका है.
काजल राघवानी का कहना था कि पवन सिंह ने मूवी में जबरदस्ती किसिंग सीन डाला था. मना करने पर एक्टर भड़के और कभी उनके साथ काम ना करने की धमकी दी. जानें क्या है पूरा सच.
शादीशुदा भोजपुरी एक्टर्स के अफेयर्स के चर्चे एक बार फिर सुर्खियों में हैं, क्योंकि इन दिनों 'भोजपुरी बवाल' शो में काजल राघवानी ने भोजपुरी स्टार्स को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं.
'भोजपुरी बवाल' में पवन सिंह की रियल साइड करीब से देखने को मिल रही है. अब शो में पवन सिंह की शादी पर चर्चा हुई. राधे मां ने पवन सिंह की भविष्यवाणी करते हुए कहा कि वो 45 की उम्र में तीसरी शादी करेंगे.
भोजपुरी स्टार पवन सिंह इन दिनों रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में गर्दा मचा रहे हैं. शो में एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई दफा बात करते दिखे हैं. आने वाले एपिसोड में पवन सिंह अपनी अधूरी प्रेम कहानी पर बात करेंगे.
एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई दफा बात करते दिखे हैं. आने वाले एपिसोड में पवन सिंह अपनी अधूरी प्रेम कहानी पर बात करेंगे.