रवि किशन (Ravi Kishan) का पूरा नाम रवींद्र श्यामनारायण शुक्ला (Ravi Shyam Narayan Shukla) है. वे एक भारतीय अभिनेता, राजनेता, फिल्म निर्माता और टेलीविजन व्यक्तित्व (Actor, Politician and Film Producer) हैं. वह वर्तमान में गोरखपुर से लोकसभा सांसद (Member of Parliament from Gorakhpur) हैं.
इनका जन्म 17 जुलाई 1969 को मुंबई में हुआ था (Date of birth). उन्होंने मुंबई के रिजवी कॉलेज (Rizavi College, Mumbai) से 12वीं तक की पढ़ाई की है. उनका परिवार उत्तर प्रदेश राज्य के जौनपुर जिले के केराकाट से ताल्लुक रखता (Hails from Kerakat, Jaunpur) है, जहां रवि किशन लगभग सात साल तक रहे हैं. इनकी की शादी प्रीति (Wife) से हुई है और इनके चार बच्चे हैं, एक बेटा और तीन बेटियां (Children).
रवि किशन मुख्य रुप से भोजपुरी फिल्मों के कलाकार हैं लेकिन हिंदी के साथ-साथ तेलुगु फिल्मों में भी कई अच्छी भूमिकाएं निभाई है. उन्होंने कुछ कन्नड़ और तमिल फिल्मों में भी किरदार निभाई (Ravi Kishan Film Career) हैं.
2006 में उन्होंने बिग ब्रदर के भारतीय संस्करण, बिग बॉस (Ravi Kishan in Big Boss) में भाग लिया था जिसमें वह सेकंड रनर अप के रूप में बाहर हो गए थे. साथ ही 2012 में झलक दिखला जा-5 में भी शामिल हुए थे.
जून 2008 में रवि किशन को सर्वाधिक लोकप्रिय अभिनेता (Most Popular Award) के लिए ईटीवी भोजपुरी सिनेमा सम्मान (ETV Bhojpuri Cinema Samman) पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. अपने विभिन्न किरदारों की वजह से वे शीर्ष भारतीय टेलीविजन अभिनेताओं की अग्रिम पंक्ति में आ गए. रवि ने सेलिब्रिटी डांस-आधारित रियलिटी शो के साथ साथ कई टेलीविजन रियलिटी शो भी किए हैं. उन्होंने 2010 में फिल्म निर्देशक श्याम बेनेगल और मणिरत्नम के साथ भी काम किया है.
अमेरिकी फिल्म कंपनी PUN फिल्म्स द्वारा निर्मित और रवि किशन अभिनीत फिल्म, जला देभ दुनिया तोहरा प्यार में, को कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) 2010 में इंडिया पवेलियन में दिखाया गया था.
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress Party) में शामिल हो गए और उत्तर प्रदेश के जौनपुर निर्वाचन क्षेत्र (Jaunpur Constituency) से आम चुनाव 2014 में लड़े और छठे स्थान पर रहे. फरवरी 2017 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी और भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) में शामिल हो गए. उन्हें उत्तर प्रदेश के गोरखपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (Gorakhpur Parliamentary Constituency) से भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया. रवि किशन ने 2019 आम चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रामभूल निषाद (SP Leader Rambhul Nishad) को भारी मतों से हराया और सांसद चुने गए.
उनका ऑफिशिल ट्विटर हैंडल @ravikishann नाम से है और इंस्टाग्राम पर ravikishann नाम से एक्टिव हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं. बॉलीवुड से जुड़े कई सितारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है.
मिर्जापुर फिल्म के मेकर्स गुरमीत सिंह और पुनीत कृष्णा ने बताया कि रवि किशन का किरदार 'बब्बन' इतना पसंद क्यों किया जाने लगा? इसके अलावा उन्होंने रवि किशन को लेकर भी खुलासा किया.
मिर्जापुर की दुनिया में से एक फिल्म का जन्म हुआ है, जो वही 8 साल पुराना भौकाल मचाने का वादा करता है. पुराने किरदारों के साथ-साथ कुछ नए किरदार भी इस गद्दी की लड़ाई में जुड़े. कैसी है ये मिर्जापुर द मूवी? पढ़िए हमारा रिव्यू...
रवि किशन ने दुनिया को अपने पीछे पागल बनाने का एक और रास्ता ढूंढ निकाला है. उन्होंने अपने पॉपुलर 'मनी फॉलोस ब्रदर' मीम पर गाना बना डाला है, जिसका टीजर देखकर लोग हैरान रह गए हैं.
फिल्म में मुन्ना भैया का किरदार निभाने वाले दिव्येंदु शर्मा की तारीफ हो रही है. फिल्म में इंटीमेट सीन्स हैं, जिसे करने में वो बिल्कुल नहीं हिचके.
'मिर्जापुर द मूवी' को फैंस का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छी कमाई कर रही है. फिल्म के भौकाल के बीच थिएटर से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है.
मिर्जापुर द मूवी में रवि किशन का ऐसा भौकाल देखने मिला है, जो काफी समय से उनके साथ होता हुआ नहीं देखा गया. उन्होंने फिल्म में इतना पावरफुल विलेन का रोल निभाया कि कुछ समय तक मेन हीरो भी उनके सामने हारता हुआ नजर आया.
भोजपुरी स्टार्स मनोज तिवारी और रवि किशन के बीच की राइवलरी किसी से छिपी नहीं है. दोनों स्टार्स अक्सर एक दूसरे पर निशाना साधते हैं. अब मनोज तिवारी ने रवि किशन की खिल्ली उड़ाई है. जानें...आखिर उन्होंने क्या कहा?
गोरखपुर को स्पेन जैसा बताने वाले रवि किशन के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में दिए गए इस बयान पर यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स और मीम्स के जरिए अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं.
'मिर्जापुर: द मूवी' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है. हालांकि, फिल्म को कई सारे कट्स के बाद रिलीज किया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म से 35 सेकंड का इंटीमेट सीन हटा दिया गया है और गाली-गलौज को भी बदला गया है.
खोसला का घोसला के सीक्वल में रवि किशन नजर आएंगे. रवि ने फिल्म की टीम के साथ अपने वायरल डांस को रिक्रिएट किया, जो सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा है.
रवि किशन इन दिनों मीम्स को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. अब रवि कि बेटी रीवा ने अपने पिता के मीम्स को लेकर दी प्रतिक्रिया .
रवि किशन ने आखिरकार अपने वायरल 'गुच्ची वॉक' के पीछे की कहानी बताई है और खुलासा किया है कि वह पल पूरी तरह से बिना किसी प्लानिंग के हुआ था. जानिए एक्टर ने क्या कहा.
रवि किशन की बेटी रीवा किशन ने अपनी पर्सनल लाइफ और अपने पिता के प्रोटेक्टिव स्वभाव के बारे में बात की है. खबरों के अनुसार, उन्होंने कहा कि वह अभी किसी को डेट नहीं कर रही हैं और बताया कि कैसे उनके पिता के सख्त नियम उनकी पसंद पर असर डालते हैं.
एक्टर और सांसद रवि किशन जयपुर के एक निजी कॉलेज पहुंचे. जहां उन्होंने स्टूडेंट्स से सीधे बातचीत की, फोटो क्लिक करवाई और जमकर डांस किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल डांस स्टेप्स को अपने अनोखे अंदाज में करके माहौल बनाया.
एक्टर और पॉलिटिशियन रवि किशन सोशल मीडिया के नए मीम किंग बन चुके हैं. रवि किशन के डायलॉग्स से लेकर उनके डांस स्टेप्स तक इंटरनेट पर छाए रहते हैं. अब रवि किशन का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है
एक्टर और पॉलिटिशियन रवि किशन सोशल मीडिया के नए मीम किंग बन चुके हैं. रवि किशन के डायलॉग्स से लेकर उनके डांस स्टेप्स पर इंटरनेट पर छाए रहते हैं.
एक्टर रवि किशन के हालिया पॉडकास्ट क्लिप्स पर मजेदार मीम्स बन रहे हैं. उन्होंने अपनी पत्नी का मजेदार रिएक्शन शेयर किया, जिसमें वह उन्हें चुप रहने के लिए कह रही थीं.
बॉलीवुड एक्टर रवि किशन ने बताया कि ऑनलाइन अपनी बढ़ती लोकप्रियता पर उनकी पत्नी प्रीति शुक्ला का रिएक्शन बहुत मजेदार था. उन्होंने मजाक में कहा कि वह उन्हें एक कमरे में बंद कर देंगी.
रवि किशन ने कहा कि मैंने इस देश में कभी नहीं देखा कि इंस्टा पर जेन-जी का मुझ पर इस तरह प्यार बरसेगा और ये प्यार रुक नहीं रहा है. लगातार बरस रहा है. मैं उन सारे नौजवानों को सलाम करता हूं कि आपने मेरी चाल को, मेरी बात को मेरे हर एक ढंग को इतना विराट कर दिया.
Gen-Z रवि किशन को ट्रोल नहीं कर रहे हैं. यह हेट या मजाक उड़ाने वाला ट्रेंड नहीं है. अगर आसान भाषा में कहें तो Gen-Z उनकी क्लिप्स को नए संदर्भों में इस्तेमाल कर रहे हैं. उन पर मीम्स बना रहे हैं और उनके एक्सप्रेशन इंटरनेट की नई भाषा का हिस्सा बन चुके हैं.