scorecardresearch
 
Advertisement

UP Election 2022: यूपी की चुनावी लड़ाई हुई और भीषण, तेज हुआ वार-पलटवार का दौर

UP Election 2022: यूपी की चुनावी लड़ाई हुई और भीषण, तेज हुआ वार-पलटवार का दौर

उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीख का ऐलान हो चुका है. इसके साथ ही एक दूसरे पर वार-पलटवार का दौर भी तेज़ हो गया है. मुख्य तौर पर भाजपा और समाजवादी पार्टी इस चुनाव में एक दूसरे पर ज्यादा आक्रामक नज़र आ रहे हैं. दोनों तरफ से तीखी तकरार है, जंग जोरदार है. राजनीति के धरम कांटे पर भाजपा और समाजवाद दोनों दल अपनी सियासी ताकत को तोल रहे हैं, और एक दूसरे के खिलाफ जमकर बोल रहे हैं. भाजपा की लिस्ट जारी होने के बाद अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि उन्हें घर पर ही रहना पड़ेगा. उन्हें घर जाने पर बहुत बहुत बधाई. अखिलेश ने कहा कि योगी भाजपा के सदस्य नहीं हैं, इसलिए उन्हें घर भेज दिया गया है. क्या है पूरा मामला ? देखिए.

It's all election time in UP. BJP vs SP is what this election is turning out to be. Akhilesh took a dig at CM Yogi in his recent address. Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav said the saffron party has already sent him home. For details watch out.

Advertisement
Advertisement