पीएम नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के शिमला में शुक्रवार को रैली की. इसमें प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इंडिया गठबंधन की साजिश का ताजा उदाहरण पश्चिम बंगाल से सामने आया है. आप कल्पना कर सकते हैं कि मुसलमानों की 77 जातियों को इंडिया गठबंधन वालों ने रातोरात ओबीसी बना दिया था.