scorecardresearch
 

जाति, जोन और 2027 का समीकरण... यूपी बीजेपी के संगठन में चौंकाने वाले क्या-क्या फैक्टर?

उत्तर प्रदेश बीजेपी के संगठन का ऐलान गुरुवार को हो गया है. बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी की टीम में 19 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री और 19 मंत्री बनाए गए हैं. इसके अलावा बीजेपी ने अलग-अलग मोर्चे के अध्यक्ष का नाम भी ऐलान कर दिया है और साथ ही में जाति और जोन यानि क्षेत्र का भी ख्याल रखा है.

Advertisement
X
सीएम योगी और पंकज चौधरी की टीम तैयार (Photo-ITG)
सीएम योगी और पंकज चौधरी की टीम तैयार (Photo-ITG)

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जीत की हैट्रिक लगाने के लिए सियासी बिसात दी है. योगी कैबिनेट विस्तार के बाद यूपी बीजेपी संगठन का ऐलान कर दिया गया है. सूबे में बीजेपी की कमान संभाल रहे पंकज चौधरी की टीम सामने आ चुकी है. प्रदेश की कार्यकारिणी से लेकर क्षेत्रीय अध्यक्षों तक में बड़ा बदलाव कर सूबे के सियासी समीकरण को साधने का दांव चला है. 

यूपी बीजेपी में लंबे समय से प्रदेश संगठन की सूची का इंतजार हो रहा था. संगठन में पदाधिकारियों को लेकर दिल्ली से लखनऊ तक कई बार मंथन के बाद गुरुवार को सूची जारी कर दी गई है. पंकज चौधरी की टीम में जाति और जोन का ख्याल रखने के साथ-साथ 2027 को जीतने का दांव चला है.

पकंज चौधरी के अगुवाई वाली टीम में 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए गए हैं. इसके अलावा 19 मंत्री बनाए गए हैं. इसके अलावा बीजेपी ने यूपी में अपने संगठन के सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति की है. अल्पसंख्यक मोर्चा को छोड़कर बीजेपी ने अपने सभी मोर्चा के अध्यक्ष के नाम का भी ऐलान कर दिया है. 

ठाकुर-ब्राह्मण के साथ ओबीसी की केमिस्ट्री
बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में 19 उपाध्यक्ष बनाए हैं, जिसमें जातीय समीकरण का खास ख्याल रखा है. बीजेपी ने अपने कोर वोटबैंक सवर्ण जातियों के साथ-साथ ओबीसी और दलित समुदाय का खास ख्याल रखा है. बीजेपी ने सबसे ज्यादा चार ठाकुर जाति से उपाध्यक्ष बनाए हैं तो ओबीसी समुदाय की अलग-अलग जातियों से 8 नेताओं को उपाध्यक्ष बनाया है. इसके अलावा ब्राह्मण समाज से तीन, वैश्य समुदाय से दो और दो दलित समाज के नेताओं को उपाध्यक्ष बनाया है. 

Advertisement

उपाध्यक्ष की फेहरिश्त में ठाकुर समुदाय से सुरेश राणा, रमेश सिंह, नीरज सिंह और कामेश्वर सिंह सिंह बनाए गए हैं. ब्राह्मण समुदाय से अर्चना मिश्रा, ब्रज बहादुर और शंकर गिरी बने हैं. वैश्य समुदाय से कृतिका अग्रवाल और आलोक गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाया गया है. 

दलित समुदाय से देवेश कोरी और प्रियंका रावत को उपाध्यक्ष नियुक्त किया है. बीजेपी ने गैर-जाटव दलित समुदाय के पासी और कोरी समाज को साधने की कोशिश की है. बीजेपी ने ओबीसी समुदाय की अलग-अलग जातियों को साधने के लिए संगठन में जगह दी है.

बीजेपी ने कुशवाहा, मौर्य और सैनी समुदाय से तीन नेताओं को उपाध्यक्ष बनाया है, जिसमें सत्यपाल सैनी, दर्विुर्विजय शाक्य और सुरेश मौर्य शामिल हैं. जाट समुदाय से आने वाले मोहित बेनीवाल,  कुर्मी समुदाय से धर्मेंद्र सिंह, यादव समाज से राजेश यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. पाल समुदाय से आने वाली पूजा पाल और भूमिहार समुदाय से आने वाले कृष्ण बिहारी राय को उपाध्यक्ष बनाया है. 

बीजेपी संगठन में महामंत्री और मंत्री का दांव
यूपी में बीजेपी ने 8 महामंत्री और 23 मंत्री बनाए गए हैं. महामंत्री की लिस्ट में राजपूत समुदाय से आने वाले रामप्रताप सिंह चौहान, शाक्य समुदाय से आने वाली गीता शाक्य, ब्राह्मण समुदाय से आने वाले अभिजात मिश्रा, दलित समुदाय में पासी जाति से आने वाले उपेंद्र रावत, भूमिहार समुदाय से संजय राय, लोध जाति से शंकर लोधी, कुर्मी समुदाय से दिलीप पटेल और राजेश चौधरी को महामंत्री बनाया है. इस तरह बीजेपी ने सवर्ण जाति के साथ ओबीसी और दलित समुदाय को जगह देकर सियासी संदेश देने की कवायद की है. 

Advertisement

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पकंज चौधरी ने अपने संगठन में 19 मंत्री बनाए हैं, जिसमें अलग-अलग जातियों के नेताओं को जगह देकर साधने की कवायद की है. दलित, पिछड़े और सवर्ण जाति के नेताओं को जगह मिली है.भूमिहार समाज से बसंत त्यागी और सहजानंद राय को मंत्री बनाया है. ब्राह्मण समुदाय से अंकुर शर्मा, रजनी पांडेय और यतेंद्र शर्मा, ठाकुर समुदाय से शिवभूषण सिंह, कायस्थ समाज से अवधेश श्रीवास्तव को मंत्री बनाया गया है. 

ओबीसी समुदाय में  विजय शिवहरे, अनिल यादव, विजय राजभर, प्रमेन्द्र जांगड़ा विश्वकर्मा, किरण लोधी निषाद, राकेश बिंद, नोनिया समुदाय से आने वाली संचिता सिंह चौहान, महामेधा नागर और सुहासिनी जायसवाल को मंत्री बनाया गया है. इसके अलावा दलित समुदाय से राहुल वाल्मीकि, दीपमाला संतोषी और आकांक्षा सोनकर को मंत्री बनाया है. 

यूपी के सभी 6 जोन साधने का प्लान

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में जातीय के साथ क्षेत्रीय समीकरण को साधने की पूरी कवायद की है. बीजेपी ने अपने संगठन के अनुरूप सूबे को छह जोन में बांट रखा है. पंकज चौधरी की टीम में बीजेपी अलग-अलग जोन के जातीय समीकरण को देखते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए हैं. 

बीजेपी ने यूपी में अपने संगठनात्मक इकाई में 6 क्षेत्रीय अध्यक्षों को बदल दिया है. अब नए चेहरो को जगह दी है, जिनके जरिए क्षेत्र के समीकरण का साधे रखा जा सके. पश्चिमी यूपी का बीजेपी ने गुर्जर समुदाय से आने वाले नवाब सिंह नागर को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया है. सपा के गुर्जर वोटों के साधने के दांव का काउंटर प्लान माना जा रहा है. 

Advertisement

यूपी बीजेपी ने ब्रज क्षेत्र में लोध वोटों के समीकरण को देखते हुए पूरन लाल लोधी को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया है. कानपुर में किशोर साहू, अवध क्षेत्र में अवधेश द्विवेधी, काशी क्षेत्र में अशोक चौरसिया और गोरखपुर क्षेत्र का विनोय राय को क्षेत्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है. 

सपा के पीडीए का काउंटर प्लान

बीजेपी ने सगंठन के जरिए सपा के पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) फार्मूले को काउंटर करने का दांव चला है. बीजेपी ने प्रदेश संगठन में दलित और पिछड़ों के साथ अतिपिछड़ी जाति के लोगों का सियासी अहमियत की है.  इसके अलावा बड़ी संख्या में महिलाओं को भी संगठन में शामिल किया गया है, जिसमें उपाध्यक्ष से लेकर महामंत्री और मंत्री बनाई गई हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement