scorecardresearch
 

'TMC के गुंडे कान खोलकर सुन लें, 5 तारीख के बाद...', बंगाल चुनाव से पहले बरसे अमित शाह

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान का दिन नजदीक है. चुनाव से पहले गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता सरकार पर कई आरोप लगाए हैं.

Advertisement
X
अमित शाह ने कहा- ममता सरकार के राज में अनेक माताओं‑बहनों पर अत्याचार हुए हैं. (Photo: X/@AmitShah)
अमित शाह ने कहा- ममता सरकार के राज में अनेक माताओं‑बहनों पर अत्याचार हुए हैं. (Photo: X/@AmitShah)

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 23 अप्रैल को पहले चरण और 29 अप्रैल को दूसरे चरण में होना है. चुनाव से पहले गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए जनता से कई वादे किए. कुर्सियांग विधानसभा से उन्होंने कहा कि यह चुनाव दार्जिलिंग की पहाड़ियों से लेकर गंगासागर और कोलकाता तक हमारी माताओं‑बहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का चुनाव है.

ममता सरकार के राज में अनेक माताओं‑बहनों पर अत्याचार हुए हैं. संदेशखाली ने पूरे बंगाल को शर्मसार किया. भाजपा सरकार हर बलात्कारी को चुन-चुनकर जेल की सलाखों के पीछे डालने का काम करेगी.

अमित शाह ने आगे कहा, उत्तर बंगाल वालो एक बार बीजेपी सरकार बना दीजिए. तीन चुनावों से दार्जिलिंग तो कमल फूल पर वोट कर ही रहा है, लेकिन इस बार पूरा बंगाल तय कर बैठा है कि दीदी को हटाने का समय आ गया है.

बंगाल में भाजपा सरकार बनते ही 6 महीने के भीतर हर गोरखा के चेहरे पर संतोष की हंसी हो, ऐसा समाधान हम निकालेंगे. कांग्रेस और टीएमसी ने दार्जिलिंग और गोरखा दोनों के साथ अन्याय किया है. शाह ने कहा, कमल फूल की सरकार बनते ही 6 महीनों के अंदर दशकों पुरानी गोरखा समस्या का गोरखा के हिसाब से समाधान करके दिखाएंगे, यह हमारा वादा है.

जनजातीय विकास के लिए पहाड़ों और उत्तर बंगाल के लिए ममता सरकार का बजट 2000 करोड़ रुपये है, जबकि मदरसों और मुसलमानों के लिए ममता सरकार का बजट 5700 करोड़ से अधिक है. एक ओर पूरा गोरखा, पूरा दार्जिलिंग, उत्तर बंगाल 2000 करोड़, और केवल मुसलमानों के लिए 5700 करोड़.

Advertisement

गृह मंत्री बनने के बाद बुलाई 3 बड़ी मीटिंग

अमित शाह ने कहा, गोरखा समस्याओं के समाधान के लिए गृह मंत्री बनने के बाद मैंने 3 बड़ी मीटिंग बुलाईं, लेकिन एक बार भी ममता का प्रतिनिधि नहीं आया. ममता दीदी, गोरखा समस्या के समाधान के लिए हम आप पर निर्भर नहीं हैं. हमने एक इंटरलोक्यूटर नियुक्त करने का काम किया है, जो यहां के गोरखा लोगों से मिलकर एक रिपोर्ट तैयार कर रहा है. भाजपा सरकार बनते ही सभी गोरखाओं के मन में जो है, वही समाधान हम देंगे.

शाह ने अपने संबोधन मे आगे कहा कि बागडोगरा एयरपोर्ट 3000 करोड़ से नया बनाया जा रहा है, और 2027 दिसंबर से पहले यह एयरपोर्ट भारत के सबसे बड़े एयरपोर्ट्स में से एक बन जाए. इस प्रकार से हम काम कर रहे हैं.

पहाड़ समेत पूरे बंगाल की माताओं-बहनों के खाते में हर महीने 3000 रुपये दिए जाएंगे. बेरोजगार युवाओं को भी 3000 रुपये मिलेंगे. चाय बागानों के अंदर स्कूल बनाए जाएंगे, श्रमिकों को अपनी भूमि का मालिक बनाया जाएगा, घर का पट्टा दिया जाएगा, और मजदूरी को 2 साल में 500 से ज्यादा करने का काम बीजेपी करेगी.

TMC के सारे गुंडे कान खोलकर सुन लें: अमित शाह

Advertisement

गृह मंत्री अमित शाह कुर्सियांग विधानसभा में जनसभा के दौरान कहा, TMC के सारे गुंडे कान खोलकर सुन लें, 5 तारीख के बाद किसी नागरिक को परेशान किया तो उल्टा करके सीधा करने का काम करेंगे. अगर अपनी खैर चाहते हो, तो 23 को पहाड़ वालों को हाथ मत लगाना, वरना 5 तारीख के बाद जेल की सलाखों के पीछे होंगे.

ममता दीदी एक अफवाह फैला रही हैं कि अभी जो जनकल्याण की योजनाएं चल रही हैं, उन्हें भाजपा बंद कर देगी. शाह ने आगे कहा कि भाजपा कोई भी जनकल्याण की योजना बंद नहीं करेगी. इसके साथ इन सभी योजनाओं को लागू करने का काम भाजपा करेगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement