अगर आप CTET Exam में बैठने की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है. CBSE की ओर आयोजित की जाने वाली CTET परीक्षा अब साल में एक
ही बार ली जाएगी. इससे पहले CTET Exam फरवरी और सितंबर में आयोजित किए जाते थे.
दरअसल, CBSE ने यह फैसला अपने ऊपर बढ़ते परीक्षाओं के बोझ को कम करने के लिए लिया है. CBSE के ऊपर पहले ही JEE Main और NEET समेत कई परीक्षाएं
आयोजित करने की जिम्मेदारी है. ऐसे में CBSE, HRD ministry और National Council for Teacher Education (NCTE) ने
मिलकर यह फैसला किया है कि साल में एक ही बार लिया जाएगा.
बढ़ते बोझ के कारण ही हाल ही में CBSE ने NET परीक्षा को भी साल में एक बार आयोजित करने का प्रस्ताव दिया था.
बता दें कि CTET Exam के लिए लगभग 9 लाख अभ्यर्थियों आवेदन करते हैं. हालांकि इस बात पर अब तक कोई फैसला नहीं हो सका है कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद परीक्षा किस महीने में ली जाएगी.