पत्थरबाजी और आतंकी हमलों के बीच जम्मू कश्मीर से एक अच्छी खबर आई है. जिसे सुनकर आपको खुशी होगी और आप प्रेरित भी महसूस करेंगे.
जम्मू-कश्मीर के 26 छात्रों और 2 छात्राओं ने
IIT JEE मेन परीक्षा में पास कर लिया है.
यह खबर सेना के प्रवक्ता ने दी है. सेना के प्रवक्ता
के अनुसार इन छात्रों को सेना ने ही तैयार किया है.
सेना के कोचिंग सेंटर 'कश्मीर सुपर-40' में इन
बच्चों को तैयार किया गया है. इस साल कश्मीर
सुपर-40 ने 78 फीसदी रिजल्ट दिया है. इसके बाद
यह देश का सर्वश्रेष्ठ आईआईटी कोचिंग सेंटर बन
गया है.
इस वर्ष का प्रदर्शन रहा सर्वश्रेष्ठ
सेना के प्रवक्ता ने बताया कि कश्मीर सुपर-40
श्रीनगर में सेंटर फॉर सोशल रेस्पोंसिबिलिटी एंड
लर्निंग (CSRL) और पेट्रोनेट एलएनजी के
सहयोग से साल 2013 से चलाया जा रहा है. इस
साल का परफॉर्मेंस अब तक का सबसे अच्छा रहा
है.
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि JEE मेन
में पास होने वाले छात्रों में 9 दक्षिण कश्मीर, 10
उत्तर कश्मीर, कारगिल व लद्दाख से 7 और जम्मू
के 2 छात्र शामिल हैं. ऐसा पहली बार हुआ जब
कश्मीर सुपर-40 की 5 छात्राओं को प्रशिक्षण के
लिए दिल्ली भेजा गया था, जिनमें 2 ने सफलता
हासिल कर ली है.
इस फ्लैगशिप स्कीम के लिए आर्मी कैंडिडेट्स का सेलेक्शन इंटरव्यू और टेस्ट के आधार पर करती है. छात्रों को रहने और पढ़ने की सुविधा नि:शुल्क दी जाती है.