scorecardresearch
 

BCI ने जारी किया AIBE-XXI का रिजल्ट, 65.92 छात्र हुए पास 

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE-XXI) का रिजल्ट घोषित कर दिया है, जिसमें कुल पास प्रतिशत बीसीआई की ओर से ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन रिजल्ट (AIBE Result 2026) का ऐलान कर दिया गया है. परीक्षा में कुल 115805 उम्मीदवार पास और 59876 अभ्यर्थी फेल हुए हैं. इस दौरान अगर पासिंग प्रतिशत की बात करें, तो ये 65.92 रहा है. रहा है. 

Advertisement
X
AIBE Result 2026 Out
AIBE Result 2026 Out

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE-XXI) का रिज़ल्ट घोषित कर दिया है, जिसमें कुल पास प्रतिशत 65.92 रहा है. शनिवार को जारी एक बयान में कहा गया कि AIBE-XXI का आयोजन 7 जून को 60 अलग-अलग शहरों के 292 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था, जिसमें कुल 1,75,701 उम्मीदवार शामिल हुए थे. 

इतने छात्र हुए थे परीक्षा में शामिल 

इसमें बताया गया कि 1,75,701 उम्मीदवारों में से 1,10,909 पुरुष, 64,784 महिला और 8 ट्रांसजेंडर उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए. बयान के अनुसार, परीक्षा के सही तरह से करवाने के लिए और व्यवस्थित ढंग से करवाने के लिए सारी नियमों का पालन किया गया है. 

सुरक्षा के इंतजाम

AIBE-XXI का आयोजन बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन मॉनिटरिंग कमेटी की सीधी देखरेख और मार्गदर्शन में किया गया, जिसकी अध्यक्षता सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज जस्टिस हिमा कोहली ने की. 

जारी किए गए बयान में कहा गया है कि रिजल्ट की गणना 100 अंकों के आधार पर करने का निर्देश दिया गया था. हालांकि, मॉनिटरिंग कमेटी ने देखा कि AIBE-XXI परीक्षा पास करने के लिए कट-ऑफ अंक जनरल उम्मीदवारों के लिए 45 और SC/ST/PwD उम्मीदवारों के लिए 40 तय किए गए थे, लेकिन प्रश्न पत्र और रिजल्ट समरी की समीक्षा के बाद कमेटी ने सर्वसम्मति से रिजल्ट में बदलाव करने और क्वालिफाइंग अंकों को तीन (3) कम करने का फैसला किया.

Advertisement

ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

एआईबीई 21 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं. 

होम पेज पर लॉगिन पर क्लिक करें. 

अब लॉग इन आईडी, पासवर्ड और कोड भरकर क्लिक करें. 

इसके बाद आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा. जहां से आप अपना रिजल्ट चेक करने के साथ ही इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं. 

जारी हुआ शेड्यूल 

रिजल्ट जारी करने के साथ ही बीसीआई की ओर से AIBE 22 exam 2026 के लिए शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है.  नोटिफिकेशन के मुताबिक अगले सेशन की परीक्षा के लिए आवेदन 19 अगस्त से लेकर 27 अक्टूबर 2026 तक लिए जाएगा. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 14 नवंबर को जारी होंगे वहीं एग्जाम का आयोजन 29 नवंबर 2026 को करवाया जायेगा। रिजल्ट 7 से 10 जनवरी 2027 के बीच जारी किया जायेगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement