scorecardresearch
 

NEET UG री-टेस्ट 2026: रिफंड के लिए बढ़ी तारीख, 31 जुलाई तक अपडेट करें बैंक डिटेल्स

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने NEET UG री-टेस्ट की आपत्ति शुल्क राशि वापस करने का काम शुरू कर दिया है. लेकिन इस बीच बड़ा अपडेट सामने आया है. जिन उम्मीदवारों ने बैंक जानकारी जमा की है, उन्हें रिफंड मिलना शुरू हो गया है. वहीं, बैंक खाते की जानकारी अपडेट करने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी गई है. 

Advertisement
X
NEET रिफंड प्रोसेस की डेट बढ़ी आगे.
NEET रिफंड प्रोसेस की डेट बढ़ी आगे.

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने एक नोटिस जारी कर बताया है कि 14 जुलाई तक 11,46,401 उम्मीदवारों ने अपने बैंक अकांउट की डिटेल की जानकारी जमा की थी. इन उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क का रिफंड भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इसके साथ ही NTA ने बैंक खाते की जानकारी अपडेट करने की अंतिम तारीख को भी बढ़ा दिया है. एजेंसी ने 31 जुलाई 2026 रात 11:50 बजे तक अपडेट करने की तारीख को अपडेट कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक बैंक डिटेल्स जमा नहीं की हैं, वे इस समय तक अपनी जानकारी अपडेट कर सकते हैं, ताकि उन्हें रिफंड मिल सके. हालांकि, इससे पहले इसकी आखिरी तारीख 14 जुलाई थी. 

क्यों मिल रहा है ये रिफंड? 

बता दें कि 3 मई 2026 को आयोजित हुई नीट परीक्षा पेपर लीक के विवाद के कारण रद्द कर दी गई थी. इसके बाद दोबारा से परीक्षा का आयोजन किया गया था जिसके लिए छात्रों से कोई शुल्क नहीं लिया गया था. पहली परीक्षा की फीस छात्रों को वापस लौटाने के लिए ऐजेंसी योग्य उम्मीदवारों के खातों में पैसे ट्रांसफर कर रही है. हालांकि, अभी उन छात्रों के बैंक में पैसे भेजे जा रहे हैं जिन्होंने समय से बैंक डिटेल अपडेट कर दया था. 

कैसे कर सकते हैं अपना बैंक डिटेल अपडेट? 

  • सबसे पहले NEET यूजी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. 
  • इसके बाद अपने क्रेडेंशियल्स के साथ लॉगिन करें और बैंक अकाउंट अपडेट ऑप्शन पर क्लिक करें. 
  • सुरक्षा बनाए रखने के लिए दो स्तरीय वेरिफिकेशन को पूरा करें. 
  • अब बैंक खाते की सही जानकारी भरें. इसमें लाभार्थी का नाम, बैंक का नाम, खाता संख्या और IFSC कोड शामिल है. 
  • इसके बाद दोबारा से जांच करके फॉर्म सबमिट कर दें. 

कब आएगा री-नीट का रिजल्ट? 

Advertisement

इसके साथ ही छात्र अब री-नीट परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. एजेंसी जल्द ही परिणाम घोषित करने वाली है. 3 मई को आयोजित हुई परीक्षा को पेपर लीक के बाद रद्द करवा दिया गया था जिसके बाद दोबारा से इसका आयोजन 21 जून को किया गया था जिसमें 20 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था. प्रोविजनल आंसर की 25 जून को जारी कर दी गई थी. इसके साथ ही छात्रों को 28 जून तक आपत्तियां दर्ज कराने की अनुमति थी. हर आपत्ति के लिए 200 रुपये का शुल्क देना था. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement