राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने एक नोटिस जारी कर बताया है कि 14 जुलाई तक 11,46,401 उम्मीदवारों ने अपने बैंक अकांउट की डिटेल की जानकारी जमा की थी. इन उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क का रिफंड भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इसके साथ ही NTA ने बैंक खाते की जानकारी अपडेट करने की अंतिम तारीख को भी बढ़ा दिया है. एजेंसी ने 31 जुलाई 2026 रात 11:50 बजे तक अपडेट करने की तारीख को अपडेट कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक बैंक डिटेल्स जमा नहीं की हैं, वे इस समय तक अपनी जानकारी अपडेट कर सकते हैं, ताकि उन्हें रिफंड मिल सके. हालांकि, इससे पहले इसकी आखिरी तारीख 14 जुलाई थी.
क्यों मिल रहा है ये रिफंड?
बता दें कि 3 मई 2026 को आयोजित हुई नीट परीक्षा पेपर लीक के विवाद के कारण रद्द कर दी गई थी. इसके बाद दोबारा से परीक्षा का आयोजन किया गया था जिसके लिए छात्रों से कोई शुल्क नहीं लिया गया था. पहली परीक्षा की फीस छात्रों को वापस लौटाने के लिए ऐजेंसी योग्य उम्मीदवारों के खातों में पैसे ट्रांसफर कर रही है. हालांकि, अभी उन छात्रों के बैंक में पैसे भेजे जा रहे हैं जिन्होंने समय से बैंक डिटेल अपडेट कर दया था.
कैसे कर सकते हैं अपना बैंक डिटेल अपडेट?
कब आएगा री-नीट का रिजल्ट?
इसके साथ ही छात्र अब री-नीट परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. एजेंसी जल्द ही परिणाम घोषित करने वाली है. 3 मई को आयोजित हुई परीक्षा को पेपर लीक के बाद रद्द करवा दिया गया था जिसके बाद दोबारा से इसका आयोजन 21 जून को किया गया था जिसमें 20 लाख से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था. प्रोविजनल आंसर की 25 जून को जारी कर दी गई थी. इसके साथ ही छात्रों को 28 जून तक आपत्तियां दर्ज कराने की अनुमति थी. हर आपत्ति के लिए 200 रुपये का शुल्क देना था.