scorecardresearch
 

कितने पढ़े-लिखे हैं CBSE के नए बॉस प्रशांत लोखंडे, विवाद के बाद संभाली कमान

CBSE के ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम को लेकर विवाद के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए चेयरमैन और सचिव को हटा दिया है जिसके बाद बोर्ड की जिम्मेदारी IAS प्रशांत लोखंडे को सौंप दी है. उन्हें CBSE का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है. ऐसे में अब लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं वह कितने पढ़े-लिखे हैं या उनका बैकग्राउंड क्या है? 

Advertisement
X
Lokhande Prashant Sitaram appointed CBSE chairman as Rahul Singh moved amid OSM row
Lokhande Prashant Sitaram appointed CBSE chairman as Rahul Singh moved amid OSM row

CBSE के ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम को लेकर विवाद ने ऐसा तूल पकड़ लिया है कि चेयरमैन से लेकर सचिव तक पर इसकी गाज गिरी है. एक्शन लेते हुए सरकार ने दोनों अधिकारियों को पद से हटा दिया है और चेयरमैन की जिम्मेदारी IAS प्रशांत लोखंडे को सौंप दी है. उन्हें CBSE का नया बॉस नियुक्त किया गया है. अब लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि वह कितने पढ़े-लिखे हैं और वह क्या बदलाव ला सकते हैं? तो चलिए जानते हैं आखिर वह किस कैडर के अधिकारी हैं और क्यों गृह मंत्रालय से उनका तबादला किया गया? 

कौन हैं IAS प्रशांत लोखंडे? 

बता दें कि IAS प्रशांत लोखंडे 2001 बैच के IAS अधिकारी हैं और वह AGMUT कैडर से आते हैं. वह मूल रूप से महाराष्ट्र से हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई पुणे विश्वविद्यालय से हुई है. उन्होंने वहां से  मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.ई.की पढ़ाई की है. इसके बाद उन्होंने NITIE मुंबई, जिसे अब IIM Mumbai के नाम से जाना जाता है, वहां से इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग में पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा भी किया.
 
संभाल चुके हैं बड़ी जिम्मेदारी 

बता दें कि प्रशांत लोखंडे को प्रशासनिक और नीति निर्माण से जुड़े मामलों में अच्छा और लंबा अनुभव है. CBSE की जिम्मेदारी संभालने के पहले वह केंद्रीय गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के पद पर काम कर रहे थे. इसके पहले वह गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. 

क्यों बदले गए चेयरमैन और सचिव? 

Advertisement

सरकार का ये फैसला बोर्ड में चल रहे OSM पोर्टल को लेकर चल रहे विवाद के बाद लिया गया है. हाल की में इसे लेकर कई तरह की शिकायतें सामने आई हैं. कुछ छात्रों को उनकी कॉपी की जगह किसी और की कॉपी मिली, तो कईयों को स्कैन की गई उत्तर पुस्तिकाओं में धुंधले पेज समेत कई शिकायतें सामने आईं. बात यहां पर ही खत्म नहीं हुई बल्कि टेंडर प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठे. चेयरमैन और सचिव को हटाने के बाद बोर्ड ने प्रशांत लोखंडे को नया चेयरमैन नियुक्त किया है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement