लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में अचानक जबरदस्त हंगामा और बवाल खड़ा हो गया. पार्टी के कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए और स्थिति हाथापाई तक पहुंच गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की ओर से लात-घूंसे और जूते भी चले. यह पूरी घटना उप प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय राय के समर्थकों और पार्टी की पार्षद ममता चौधरी के समर्थकों के बीच हुई है.