scorecardresearch
 

कहीं रिटन एग्जाम तो कहीं केवल पर्सनल इंटरव्यू... मिलेगी लाखों रुपये की सैलरी, इन सरकारी पदों पर नोटिफिकेशन जारी

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए इस हफ्ते कई विभागों में भर्ती के मौके सामने आए हैं। अलग-अलग पदों पर करीब 5,000 से अधिक वैकेंसी निकली हैं. इन भर्तियों में आवेदन करने से पहले अपनी शैक्षणिक योग्यता, उम्र सीमा और चयन प्रक्रिया की जानकारी जरूर चेक  लें. आइए जानते हैं, किन विभागों में नौकरी के मौके हैं और आवेदन कैसे किया जा सकता है. 

Advertisement
X
इस हफ्ते नौकरी के हैं शानदार मौके.
इस हफ्ते नौकरी के हैं शानदार मौके.

सरकारी नौकरी की तैयारी आसान नहीं होती है. इसके लिए उम्मीदवारों को कड़ी मेहनत करनी होती है. ऐसे में छात्रों को मौका देने के लिए देश के अलग-अलग विभागों में नौकरी के शानदार मौके सामने आए हैं. इसके तहत 5 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. लेकिन इन पदों पर आवेदन करवे के लिए पहले जान लेते हैं कि कितने पदों पर भर्ती निकली है, इसके लिए योग्यता क्या होनी चाहिए और चयनित उम्मीदवारों को कितनी सैलरी मिलेगी ? 

RRB NTPC UG भर्ती 

पद का नाम- क्लर्क समेत अन्य पर 
पदों की संख्या- 1,688 
आवेदन शुरू होने की डेट- 15 अक्टूबर, 2026 
आवेदन की लास्ट डेट- 13, नवंबर, 2026
क्वालिफिकेशन - मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास  
एज लिमिट- 18 से 33 साल की उम्र 
सिलेक्शन प्रोसेस- CBT- 1 और 2 के साथ स्किल टेस्ट, डीवी और मेडिकल टेस्ट  
सैलरी- पे लेवल 2 से 3 के मुताबिक  
ऑफिशियल वेबसाइट- www.rrbapply.gov.in

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग

पद का नाम- जूनियर इंजीनियर
पदों की संख्या- 1,536
आवेदन शुरू होने की डेट- 3, नवंबर, 2026
आवेदन की लास्ट डेट- 25, नवंबर, 2026 
क्वालिफिकेशन - इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा  
एज लिमिट- अधिकतम 40 साल 
सिलेक्शन प्रोसेस- लिखित परीक्षा
सैलरी- 35,400 से 1,12,400 
ऑफिशियल वेबसाइट- upsssc.gov.in 

DMRC दिल्ली मेट्रो

पद का नाम- सिविल, आर्किटेक्चर, S&T समेत अन्य 
पदों की संख्या- 73 
आवेदन शुरू होने की डेट- 14 अक्टूबर, 2026 
आवेदन की लास्ट डेट- 4 नवंबर, 2026   
एज लिमिट- 55 से 62 साल की उम्र  
सिलेक्शन प्रोसेस- पर्सनल इंटरव्यू 
सैलरी- 75,200 से लेकर 96,600 

Advertisement

यूको बैंक 

पद का नाम- अप्रेंटिस 
पदों की संख्या- 530
आवेदन शुरू होने की डेट- 14 अक्टूबर, 2026 
आवेदन की लास्ट डेट- 29 अक्टूबर, 2026 
क्वालिफिकेशन - ग्रेजुएशन 
एज लिमिट- 20 से 28 साल 
सिलेक्शन प्रोसेस- रिटन एग्जाम, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, लोकल लैंग्वेज टेस्ट और मेडिकल टेस्ट 
सैलरी- 16, 650 रुपये प्रति माह  
ऑफिशियल वेबसाइट- uco.bank.in 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement