scorecardresearch
 

राहुल द्रविड़ के साथ फ्लाइट में हुआ कुछ ऐसा, वायरल हो गया फैन का VIDEO

इंडिगो की फ्लाइट में अचानक राहुल द्रविड़ को देखकर तीन भाई-बहनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. एक ने द्रविड़ से ऑटोग्राफ मांगा, जबकि दूसरे ने इस खास पल को कैमरे में कैद कर लिया. एयरपोर्ट बस में भी उनकी द्रविड़ से दोबारा मुलाकात हुई.

Advertisement
X
इस मुलाकात का वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट @Bhai.Saab ने शेयर किया है (Photos:@bhaisaaab/instagram)
इस मुलाकात का वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट @Bhai.Saab ने शेयर किया है (Photos:@bhaisaaab/instagram)

क्रिकेट के मैदान पर अपनी शांत और गंभीर छवि के लिए मशहूर राहुल द्रविड़ को अचानक फ्लाइट में देखकर तीन भाई-बहनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. इंडिगो की फ्लाइट में द्रविड़ के साथ सफर कर रहे इन भाई-बहनों में से एक ने हिम्मत जुटाकर उनसे ऑटोग्राफ मांगा, जबकि दूसरे ने इस खास पल को कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया.

इस मुलाकात का वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट @भाई.साब ने शेयर किया है. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया-इंदिरानगर का गुंडा, असल जिंदगी में वह बहुत प्यारे हैं. पोस्ट के वायरल होने के बाद वीडियो को 24 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

यह भी पढ़ें: पति की कमाई 250 रुपये, वीडियो बनाने से बदली जिंदगी... ‘देहाती मैडम’ की कहानी

वीडियो में राहुल द्रविड़ फैन को ऑटोग्राफ देते और उससे बातचीत करते नजर आते हैं. फ्लाइट के बाद एयरपोर्ट बस में भी इन भाई-बहनों की द्रविड़ से दोबारा मुलाकात हो गई. उन्होंने इस मौके को भी कैमरे में कैद कर लिया.

देखें वीडियो

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bhaisaab (@bhai.saaabb)

 

'इंदिरानगर का गुंडा' क्यों कहा?

दरअसल, इंदिरानगर का गुंडा" राहुल द्रविड़ के एक मशहूर विज्ञापन से जुड़ा है. इस ऐड में आमतौर पर बेहद शांत नजर आने वाले द्रविड़ अचानक गुस्से में नजर आते हैं और कहते हैं, मैं इंदिरानगर का गुंडा हूं!

Advertisement

राहुल द्रविड़ का यह अंदाज उनकी वास्तविक छवि से बिल्कुल अलग था. विज्ञापन सामने आने के बाद उनका यह डायलॉग सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ और मीम्स का हिस्सा बन गया.

यह भी पढ़ें: खूबसूरती के दीवाने हैं लोग! तुर्की में सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स वाली महिला कौन?

अब इंडिगो की फ्लाइट में द्रविड़ की इस अचानक हुई मुलाकात ने एक बार फिर 'इंदिरानगर का गुंडा' वाले पुराने मीम को चर्चा में ला दिया है. हालांकि, वायरल वीडियो में फैंस को उनका बिल्कुल अलग और विनम्र अंदाज देखने को मिला.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement