scorecardresearch
 

क्या फिर शुरू होगी ईरान में जंग, अमेरिका मिडिल ईस्ट में अपने दोस्तों को दे रहा 82 हजार करोड़ के हथियार

अमेरिका ने इजरायल और खाड़ी देशों को 8.6 अरब डॉलर (लगभग 81,700 करोड़ रुपये) के हथियार बेचे. ईरान के साथ चल रही जंग के बीच US-इजरायल अगले स्तर की लड़ाई की तैयारी कर रहे हैं.

Advertisement
X
ये है अमेरिका की पैट्रियट मिसाइल बैटरी जो उसने मिडिल ईस्ट में अपने दोस्तों को दी है. (File Photo: Getty)
ये है अमेरिका की पैट्रियट मिसाइल बैटरी जो उसने मिडिल ईस्ट में अपने दोस्तों को दी है. (File Photo: Getty)

अमेरिका ने ईरान के साथ चल रही जंग के बीच अपने मिडिल ईस्ट के सहयोगियों को 8.6 अरब अमेरिकी डॉलर (81,700 करोड़ भारतीय रुपये) के हथियारों की बिक्री को मंजूरी दे दी है. यह फैसला कांग्रेस की मंजूरी के बिना तेजी से लिया गया क्योंकि अमेरिकी विदेश विभाग ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए इमरजेंसी बताया. इस जंग में ईरान ने इजरायल और खाड़ी देशों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए जिससे उनके हथियारों के स्टॉक खत्म हो रहे हैं.

इस पैकेज में इजरायल को एडवांस्ड प्रिसीजन किल वेपन सिस्टम (APKWS) और संबंधित उपकरण लगभग 9,424 करोड़ रुपये में दिए जा रहे हैं. कुवैत को बैटल कमांड सिस्टम लगभग 23,750 करोड़ रुपये में मिलेंगे जो उनकी एयर डिफेंस को बेहतर बनाएंगे. 

यह भी पढ़ें: क्या है ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट, जिसपर इतना बवाल मचा रहा है विपक्ष और सोशल मीडिया

कतर को APKWS के साथ पैट्रियट एयर और मिसाइल डिफेंस सिस्टम को रीस्टॉक करने के लिए लगभग लगभग 47,500 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को APKWS लगभग 1406 करोड़ रुपये में दिए जाएंगे.

US Arms Sales

ये हथियार ईरान के हमलों से हुई क्षति को पूरा करने के लिए जरूरी हैं. पैट्रियट सिस्टम आने वाले मिसाइलों और रॉकेटों को रोकने में बहुत कारगर है जबकि APKWS साधारण रॉकेटों को सटीक मार करने वाले हथियार में बदल देता है.

Advertisement

US और इजरायल ईरान के साथ अगले स्तर की जंग की तैयारी कर रहे हैं

फरवरी 2026 के अंत में शुरू हुई US-इजरायल और ईरान की जंग में अभी सीजफायर है लेकिन दोनों तरफ तनाव बहुत ज्यादा है. अमेरिका और इजरायल ईरान की न्यूक्लियर और मिसाइल क्षमता को खत्म करने और रिजीम चेंज के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं. ईरान ने जवाब में इजरायल, US बेस और खाड़ी देशों पर मिसाइल-ड्रोन हमले किए. अब दोनों पक्ष नई लड़ाई के लिए तैयार हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें: खत्म हो जाएगी नस्ल... न इंसान बच्चा पैदा कर पाएगा, न जानवर, वैज्ञानिकों ने दी साइलेंट फर्टिलिटी क्राइसिस की चेतावनी

  • हथियारों की सप्लाई बढ़ाना: अमेरिका ने इन नई डीलों के अलावा मार्च में UAE, कुवैत और जॉर्डन को लगभग 1,56,750 करोड़ रुपये के और हथियार बेचे थे. इनमें ड्रोन, मिसाइल, रडार और F-16 विमान शामिल थे.।  
  • US नौसेना की ब्लॉकेड: अमेरिका स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ब्लॉकेड जारी रखे हुए है ताकि ईरान के तेल निर्यात पर नियंत्रण रहे. US Navy के एयरक्राफ्ट कैरियर ग्रुप इस इलाके में तैनात हैं.  
  • इजरायल की तैयारियां: इजरायल ने अपनी सेना को हाई अलर्ट पर रखा है. US ने इजरायल के बंदरगाहों पर हजारों टन गोला-बारूद, हथियार और उपकरण भेजे हैं. IDF (इजरायल डिफेंस फोर्स) US के साथ मिलकर ईरान पर नए हमलों की योजना बना रहा है.  
  • ईरान की तरफ: ईरान अपने मिसाइल कार्यक्रम को जारी रखे हुए है, प्रॉक्सी ग्रुप्स (हिज्बुल्लाह, हूती) के जरिए हमले कर रहा है और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में शिपिंग को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा है.  
  • स्टॉकपाइल की चिंता: अमेरिका के हथियारों के स्टॉक कम हो रहे हैं. अगर चीन के साथ ताइवान पर जंग हुई तो समस्या बढ़ सकती है.

US Arms Sales

Advertisement

क्यों महत्वपूर्ण है यह सब?

यह हथियार डील दिखाती है कि अमेरिका और इजरायल ईरान के साथ शांति नहीं बल्कि मजबूत तैयारी कर रहे हैं. खाड़ी देश भी डर रहे हैं क्योंकि ईरान के हमलों से उनका एयर डिफेंस सिस्टम तनाव में है. पूरी दुनिया में तेल की कीमतें बढ़ी हैं और अर्थव्यवस्था पर असर पड़ रहा है.

यह भी पढ़ें: आएगी तबाही, गर्मी-सूखा बढ़ेगा पांच गुना, 260 करोड़ लोग झेलेंगे दोहरी दिक्कत

अभी सीजफायर है लेकिन बातचीत में प्रगति नहीं हो रही. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के प्रस्तावों को स्वीकार नहीं कर रहे और बड़े हमलों की धमकी दे रहे हैं. इजरायल भी ईरान की न्यूक्लियर सुविधाओं को पूरी तरह नष्ट करने पर जोर दे रहा है. अगर सीजफायर टूटा तो पूरे मध्य पूर्व में बहुत बड़ी जंग छिड़ सकती है  जिसमें लाखों लोग प्रभावित होंगे. यह स्थिति दिखाती है कि US और इजरायल मिलकर ईरान को कमजोर करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं जबकि ईरान अपने सहयोगियों के साथ जवाबी तैयारी में लगा है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement