scorecardresearch
 

इस बार US-इजरायल और ईरान की जंग कितने दिन चलेगी? एक्सपर्ट्स ने समझा दिया

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग अभी शुरू हुई है. विशेषज्ञ कहते हैं कि ये 3-4 या 7-10 दिन चलेगी. अमेरिका ने दो कैरियर और 70 जेट्स तैनात किए. इजरायल ने 30 ठिकानों पर हमला किया. ईरान ने मिसाइल दागीं और साथी गुटों से मदद ली है. एक्सपर्ट बोले – अगर ईरान जवाब देता रहा तो जंग हफ्तों चलेगी.

Advertisement
X
बहरीन में मनामा बंदरगाह पर ईरानी मिसाइल का हमला. (Photo: Reuters)
बहरीन में मनामा बंदरगाह पर ईरानी मिसाइल का हमला. (Photo: Reuters)

आज सुबह अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर बड़ा हमला शुरू कर दिया. ये जंग अभी शुरू हुई है, लेकिन विशेषज्ञ कह रहे हैं कि ये तीन से चार दिन या 7-10 दिन तक चल सकती है. या इससे ज्यादा लंबी हो सकती है. एक्सपर्ट और दूसरे विशेषज्ञों की राय के आधार पर हम समझते हैं कि जंग कितनी लंबी हो सकती है. साथ ही, तीनों देशों की तैयारी क्या है.

जंग कितने दिन चलेगी?

विदेश मामलों के एक्सपर्ट वेल अवाद ने कहा कि अगर ये जंग रुकना मुश्किल है. ईरान ने खुद कहा है कि ‘तुमने शुरू किया, हम खत्म करेंगे’. मतलब ईरान पूरी तैयारी में है. 

यह भी पढ़ें: US-Israel Iran Strike Live: 'आज ट्रंप ने बड़ी गलती कर दी', ईरान पर अमेरिकी हमले पर बोले कोलंबियाई राष्ट्रपति

दूसरे विशेषज्ञों जैसे रिटायर्ड मेजर जनरल विशंभर दयाल का कहना है कि अमेरिका पहले छोटे हमले कर सकता है, लेकिन अगर ईरान जवाब देगा तो जंग हफ्तों या महीनों तक चल सकती है. एटलांटिक काउंसिल के विशेषज्ञ कहते हैं कि अमेरिका की तैयारी छोटी जंग के लिए है, लेकिन अगर ईरान का नेतृत्व नहीं टूटा तो लंबी हो सकती है. 

US-Israel-Iran war 2026

कई विशेषज्ञों का अनुमान है कि जंग अधिकतम 7 से 10 दिन चलेगी क्योंकि अमेरिका के पास इतने गोला-बारूद हैं. लेकिन अगर ईरान के ड्रोन और मिसाइल हमले बढ़े तो ये ज्यादा लंबी हो सकती है. पिछले साल 2025 की 12-दिन की जंग को देखकर विशेषज्ञ कहते हैं कि इस बार भी वैसा ही हो सकता है, लेकिन बड़ा. ट्रंप ने कहा है कि ये जल्दी खत्म होगी, लेकिन ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने आज तक पर इंटरव्यू में कहा – हम जंग और शांति दोनों के लिए तैयार हैं.  

Advertisement

अमेरिका-इजरायल की तैयारी क्या है?

अमेरिका और इजरायल ने महीनों से तैयारी की है. अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में सबसे बड़ा सैन्य बल जमा किया है – 2003 के इराक युद्ध के बाद सबसे बड़ा. 

अमेरिका की तैयारी: यूएसएस अब्राहम लिंकन और यूएसएस जेराल्ड फोर्ड जैसे दो बड़े एयरक्राफ्ट कैरियर भेजे गए. इनमें 70 से ज्यादा फाइटर जेट्स हैं. अमेरिका ने 108 एयर टैंकर, क्रूज मिसाइलें और F-22 जेट्स तैनात किए. ट्रंप ने कहा – हम ईरान की मिसाइलों को मिट्टी में मिला देंगे.  

अमेरिका ने 30 जगहों पर हमले किए, जैसे ईरान के परमाणु प्लांट, इंटेलिजेंस ऑफिस और सुप्रीम लीडर का घर और ऑफिस. विशेषज्ञ कहते हैं कि अमेरिका का लक्ष्य ईरान का नेतृत्व बदलना है. 

यह भी पढ़ें: अब तक कितनी बार हुई अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग... हर बार कौन जीता?

इजरायल की तैयारी: इजरायल ने ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ शुरू किया. उन्होंने पहले हमला किया क्योंकि उन्हें डर था कि ईरान मिसाइल और ड्रोन से हमला करेगा. इजरायल के फाइटर जेट्स ने ईरान के 30 सैन्य ठिकानों पर हमला किया. पूरा देश इमरजेंसी में है, लोग बंकरों में हैं.

इजरायल के डिफेंस मिनिस्टर इजरायल काट्ज ने कहा – ये पहले रोकने वाला हमला है. अस्पतालों में भी तैयारी है. विशेषज्ञ कहते हैं कि इजरायल ईरान की मिसाइलों को रोकने के लिए आयरन डोम जैसे सिस्टम तैयार रखे हैं.

Advertisement

एक्सपर्ट ने कहा – अमेरिका-इजरायल की तैयारी मल्टी-लेयर है, इसलिए जंग लंबी चलेगी.

US-Israel-Iran war 2026

यह भी पढ़ें: मिडिल-ईस्ट में कहां-कहां हैं अमेरिका के बेस, जहां ताबड़तोड़ बैलिस्टिक मिसाइल दाग रहा है ईरान

ईरान की तैयारी क्या है?

ईरान भी पूरी तरह तैयार है. उन्होंने कहा है कि जवाब बहुत तेज होगा. ईरान ने अपने सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई को सुरक्षित जगह पर ले जाया. ईरान ने अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल दागीं – बहरीन, कुवैत, कतर और UAE में. उन्होंने 70 बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल पर दागीं. 

ईरान के पास अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी हैं, जहां ड्रोन और मिसाइलें छिपी हैं. विशेषज्ञ कहते हैं कि ईरान हूती और हिज्बुल्लाह जैसे गुटों से मदद ले रहा है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने कहा कि अगर अमेरिका हमला करेगा तो हम अमेरिकी हितों पर जवाब देंगे. 

एटलांटिक काउंसिल के विशेषज्ञ कहते हैं – ईरान कमजोर है लेकिन वो अमेरिका को दर्द दे सकता है, जैसे तेल के रास्ते बंद करके. 

7-10 दिन चलेगी या ज्यादा लंबी?

आज तक पर रिटायर्ड जनरल एके सिवाच ने कहा – ये जंग अब रुकना मुश्किल है, खाड़ी देशों में फैल गई है. मतलब ये 7-10 दिन से ज्यादा लंबी हो सकती है. फ्यूचरा डॉक्ट्रिना के विशेषज्ञों जैसे मिक रेयान का कहना है –  जंग छोटी सोचकर शुरू होती है लेकिन लंबी हो जाती है. अगर ईरान जवाब देता रहा तो जंग हफ्तों तक चल सकती है. लेकिन अगर अमेरिका-इजरायल ने ईरान के नेतृत्व को खत्म कर दिया तो जल्दी खत्म हो सकती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ट्रंप की धमकी- ईरान की मिसाइलों को खत्म कर देंगे... जानिए अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी को

असर क्या होगा?

ये जंग अगर लंबी चली तो तेल महंगा होगा, मिडिल ईस्ट में अशांति बढ़ेगी. भारत भी नजर रख रहा है क्योंकि वहां लाखों भारतीय हैं. ये जंग अभी शुरू हुई है. विशेषज्ञ कहते हैं कि 7-10 दिन चलेगी लेकिन लंबी होने का डर है. अमेरिका-इजरायल ने बड़ी तैयारी की है. ईरान भी जवाब देने को तैयार है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement