scorecardresearch
 

क्या अफगान जंग से पाकिस्तान के टूटने का खतरा है? बीएलए के हमलों से पहले ही हल्कान है पाकिस्तानी फौज

Afghanistan Paksitan War: अफगान जंग से पाकिस्तान पर टूटने का खतरा मंडरा रहा है. बलूचिस्तान में बीएलए के लगातार हमलों से पाकिस्तानी फौज पहले ही थक चुकी और हल्कान है. अब अफगानिस्तान के साथ दो मोर्चों पर जंग लड़ रही सेना पर भारी दबाव है. लंबी जंग से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था, सेना और राष्ट्रीय एकता को गहरा नुकसान पहुंच सकती है.

Advertisement
X
अफगानिस्तान के तालिबानी लड़ाके ऐसे ही रॉकेट लॉन्चरों का इस्तेमाल पाकिस्तान के खिलाफ करते हैं. (File Photo: Reuters)
अफगानिस्तान के तालिबानी लड़ाके ऐसे ही रॉकेट लॉन्चरों का इस्तेमाल पाकिस्तान के खिलाफ करते हैं. (File Photo: Reuters)

पाकिस्तान इन दिनों बहुत बड़ी मुसीबत में फंसा हुआ है. अफगानिस्तान के साथ खुली जंग शुरू हो गई है. उधर बलूचिस्तान में बीएलए (बलोच लिबरेशन आर्मी) रोज हमले कर रही है. सवाल उठ रहा है – क्या ये दोनों संकट मिलकर पाकिस्तान को तोड़ देंगे? आर्मी चीफ आसिम मुनीर की फौज पहले से ही थक चुकी है.

अफगानिस्तान के साथ जंग कितनी खतरनाक है?

21 फरवरी 2026 से पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के नंगरहार, पक्तिया और खोस्त में भारी हवाई हमले शुरू किए. पाकिस्तान का कहना है – अफगानिस्तान में टीटीपी छिपकर हमारे देश में हमले करवा रहा है. तालिबान ने जवाब दिया. 26-27 फरवरी को अफगान लड़ाकों ने पाकिस्तानी बॉर्डर पोस्टों पर हमला किया.

यह भी पढ़ें: तीनतरफा संकट में फंसे आसिम मुनीर! भारत से तनाव, बीएलए के अटैक और अब अफगान तालिबान से जंग

अफगानिस्तान का दावा – 40 पाक सैनिक मारे गए, कई पोस्ट कब्जे में लिए. पाकिस्तान ने फिर काबुल और कंधार पर बम बरसाए. रक्षा मंत्री ने कहा कि हम अब अफगानिस्तान के साथ ओपन वॉर में हैं. ये जंग सिर्फ सीमा तक नहीं है. पाकिस्तान को रोजाना गोलीबारी और मिसाइलों का खतरा है.

Advertisement

Afghanistan paksitan war

बीएलए के हमले – पाकिस्तान की फौज पहले से ही कमजोर

बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है. यहां बीएलए नाम की संगठन सालों से अलगाव की लड़ाई लड़ रही है. जनवरी-फरवरी 2026 में बीएलए ने सबसे बड़े हमले किए. पुलिस स्टेशन, बैंक, सैन्य कैंप और घरों पर एक साथ हमले हुए. 30 से ज्यादा आम लोग और सैनिक मारे गए.

पाकिस्तानी आर्मी ने जवाब दिया और 200 से ज्यादा बीएलए लड़ाकों को मारने का दावा किया, लेकिन हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे. फौज को अब बलूचिस्तान में 24 घंटे अलर्ट रहना पड़ रहा है. सैनिक थक चुके हैं, हथियार और पैसे दोनों की कमी महसूस हो रही है.

यह भी पढ़ें: चीन का JF-17 या अमेरिकी F16? कौन सा पाकिस्तानी जेट गिराया अफगान लड़ाकों ने... सोशल मीडिया पर किया जा रहा ये दावा

दोनों संकट मिलकर पाकिस्तान को क्यों तोड़ सकते हैं?

  • फौज दो मोर्चों पर लड़ रही है – अफगानिस्तान की लंबी सीमा (2600 किमी) पर सैनिक तैनात, उधर बलूचिस्तान में भी हजारों सैनिक मौजूद हैं. सेना की ताकत बंट गई है. 
  • आर्थिक बोझ बहुत भारी – रोजाना हवाई हमले, बम, मिसाइलें… ये सब बहुत महंगे हैं. पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पहले से ही कमजोर है. IMF से कर्ज लेना पड़ रहा है.
  • अंदरूनी बगावत बढ़ रही – बलूचिस्तान में लोग आर्मी के खिलाफ हो रहे हैं. टीटीपी भी पंजाब और खैबर में हमले कर रही है. अगर जंग लंबी चली तो सैनिकों में थकान और भगोड़े बढ़ सकते हैं.
  • भारत का साया – भारत के साथ भी तनाव है. अगर कोई चौथा मोर्चा खुला तो पाकिस्तान बिल्कुल अकेला पड़ जाएगा.

Afghanistan paksitan war

Advertisement

विशेषज्ञ क्या कह रहे हैं?

पाकिस्तानी और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ कह रहे हैं कि अभी तो पाकिस्तान नहीं टूटेगा, लेकिन अगर ये जंग 2-3 महीने और चली तो बहुत बड़ा खतरा है. अमेरिका और चीन शांति की अपील कर रहे हैं. चीन तो पाकिस्तान का सबसे बड़ा दोस्त है, लेकिन वो भी कह रहा है – जंग बंद करो, अर्थव्यवस्था बचाओ.

यह भी पढ़ें: Pakistan-Afghanistan War LIVE: मुनीर की फौज पर तालिबान की चोट... अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच भीषण जंग, सीमा पर जमकर खूनखराबा

अभी हालात क्या हैं? 

अफगान बॉर्डर पर भारी गोलीबारी चल रही है. बलूचिस्तान में ऑपरेशन जारी, लेकिन बीएलए के हमले रुक नहीं रहे. आसिम मुनीर पूरे दिन मीटिंग कर रहे हैं, लेकिन कोई आसान रास्ता नहीं दिख रहा.

अफगान जंग पाकिस्तान के लिए बहुत बड़ा खतरा है. बीएलए के हमलों से फौज पहले ही हल्कान है. अगर ये दोनों संकट साथ-साथ बढ़े तो पाकिस्तान की सेना, अर्थव्यवस्था और एकता पर गहरा असर पड़ सकता है. लेकिन अभी टूटने जैसी स्थिति नहीं है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement