scorecardresearch
 

विकास दुबे की कार नहीं पलटी, सरकार पलटने से बचाई गई.. एनकाउंटर पर बोले अखिलेश

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह एनकाउंटर सरकार को बचाने के लिए किया गया है. उन्होंने कहा कि ये कार पलटी नहीं है, सरकार को पलटने से बचाया गया है, क्योंकि विकास दुबे के जिंदा रहने से कई राज खुल सकते थे.

Advertisement
X
अखिलेश बोले, विकास दुबे के बीजेपी से थे संबंध
अखिलेश बोले, विकास दुबे के बीजेपी से थे संबंध

  • विकास दुबे के बीजेपी से थे संबंध
  • एनकाउंटर नहीं होता तो राज खुलते

कुख्यात अपराधी और कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी विकास दुबे शुक्रवार सुबह कानपुर के भौती इलाके में पुलिस मुठभेड़ मे मारा गया. हालांकि इस एनकाउंटर को लेकर कई सारे सवाल भी उठाए जा रहे हैं.

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राजदीप सरदेसाई से खास इंटरव्यू में कहा योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह एनकाउंटर सरकार को बचाने के लिए किया गया है. उन्होंने कहा कि ये कार पलटी नहीं है, सरकार को पलटने से बचाया गया है, क्योंकि विकास दुबे के जिंदा रहने से कई राज खुल सकते थे.

अखिलेश यादव ने आजतक से बात करते हुए कहा कि हमारी पार्टी शुरुआत से ही कह रही है कि विकास दुबे के संबंध बीजेपी के कई नेताओं से हैं. सुबह कार पलटने की जनाकारी मिली. उसके बाद अपराधी भागने की कोशिश करता है और फिर पुलिस की गोलीबारी में मारा जाता है. मेरा कहना है कि जिस अपराधी का एनकाउंटर हुआ है उसका बीजेपी से सीधे-सीधे संबंध थे. अभी तक विकास ने जो भी अपराध किए हैं उसमें बीजेपी के नेताओं का भी सहयोग था. वर्ना एसएसपी को क्यों हटाना पड़ा? थाने की पूरी पुलिस को हटानी पड़ी. पुलिस के कई स्थानीय अधिकारी विकास दुबे के यहां चाय पीते थे.

Advertisement

एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए अखिलेश ने कहा कि विकास ने आत्मसमर्पण किया था. शुक्रवार सुबह वह जिस गाड़ी में सवार हुआ था वो चल रही थी, दूसरी गाड़ी पलटी थी. चलती हुई गाड़ी में विकास दुर्घटनाग्रस्त हुई गाड़ी में कैसे बैठा?

अखिलेश ने आगे कहा, जितने लोगों का एनकाउंटर हुआ है पुलिस उसके मोबाइल की सीडीआर जारी करे. सरकार मालूम करे कि विकास दुबे को कौन जानकारी दे रहा था. इन गंभीर मुद्दों को लेकर पर्दा क्यों नहीं उठाया जा रहा है. विकास दुबे की हत्या या एनकाउंटर इसलिए किया गया है क्योंकि इसके सीने में कई राज दफ्न थे. राज से अगर पर्दा उठ जाता तो बीजेपी आज सवालों के जवाब नहीं दे पाती. ये कार पलटी नहीं है. मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार पलटने से बचाया है.

हालांकि विकास दुबे के समाजवादी पार्टी के साथ के संबंध को लेकर अखिलेश साफ साफ कुछ भी कहने से बचते नजर आए. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार विकास दुबे से जुड़े सारी जानाकरी सार्वजनिक करे और बताए कि हाल के दिनों में वो किसके संपर्क में था. बीजेपी वाले विकास की मां से कहलवा रहे हैं कि वो समावादी पार्टी में थे जबकि उनके स्कूटर पर बीजेपी लिखा हुआ है.

अखिलेश ने कहा कि विकास दुबे की पत्नी समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ रही थीं. सवाल यह उठता है कि साढ़े तीन साल से प्रदेश में आपकी सरकार है, तकनीक है फिर जानकारी क्यों नहीं दी जा रही है. थाने से पुलिस कप्तान को हटाया जा रहा है. पुलिस के आठ जवान शहीद हो गए. पुलिस कप्तान ने कार्रवाई क्यों नहीं की. उनका क्या रोल था? पुलिस कप्तान ने पहले भी घटना कराने की कोशिश की है.

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि गुरुवार को मंदिर से जो तस्वीरें सामने आई उससे लगता है कि विकास ने आत्मसमर्पण किया था. सरेंडर का कारण कुछ भी हो सकता है. सरकार के पास समय है वो जानकारी इकट्ठा करे कि किन किन लोगों ने विकास को भगाने में मदद की. वो मंदिर कैसे पहुंचा. मध्य प्रदेश के गृहमंत्री भी कानपुर के बीजेपी प्रभारी रहे हैं.

अखिलेश ने कहा कि कोई तो है जो विकास दुबे को बचा रहा था. इसलिए मैं कहता हूं कि सरकार सीडीआर रिपोर्ट सार्वजनिक करे. हमारी पार्टी का भी मानना है कि इस मामले में न्यायिक जांच बिठाई जाए. अगर सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में इसकी जांच हुई तो कई बड़े राज सामने आ सकते हैं.

अखिलेश ने योगी सरकार पर निशाा साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कई लोगों पर झूठे मुकदमें लगाए जा रहे हैं. क्या डॉ कफील ने बच्चों को बचाने की कोशिश नहीं की थी? लेकिन उसपर मुकदमा चलाया गया जिससे कि बच्चों के मरने की खबर लोगों तक ना पहुंचे. यूपी में नकली मुकदमें लगाए जा रहे हैं. कोविड-19 मामलाों को लेकर भी 18 हजार से ज्यादा मुकदमें लगाए गए हैं. देश में कहीं मुकदमें लगे हों तो बताइए. यहां पत्रकारों पर भी मुकदमा लगाए गए हैं. क्योंकि उन्होंने सच बोल दिया. पांच-छह पत्रकारों पर मुकदमा दर्ज कर दिया जाता है.

Advertisement

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि हमारी पार्टी की कोशिश रही है कि अपराधियों को बढ़ावा नहीं दिया जाए. आज सत्ताधीन भारतीय जनता पार्टी अपराधियों को सबसे ज्यादा संरक्षण दे रही है. यूपी के आठ पुलिसकर्मियों की जान गई, शहीद हुए, इस बात का दुख है मुझे. लेकिन सरकार को न्यायिक व्यवस्था में भरोसा होना चाहिए. मुख्यमंत्री ने पूरी व्यवस्था को ठोको नीति में बदल दिया है. ये दिखावे के लिए एनकाउंटर है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement