भारत के टेलीकॉम सेक्टर में क्रांति लाने वाला रिलायंस जियो अब शेयर बाजार में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार है. जियो प्लेटफॉर्म्स अपने प्रस्तावित आईपीओ के जरिए करीब 28,755 करोड़ रुपये से 30,213 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रहा है. कंपनी ने इसके लिए प्राइस बैंड 1,065 रुपये से 1,119 रुपये प्रति शेयर तय किया है.