आईपीओ यानी आरंभिक सार्वजनिक पेशकश-Initial Public Offering, एक प्रक्रिया है जहां निजी कंपनियां सार्वजनिक निवेशकों से इक्विटी पूंजी जुटाने के लिए जनता को अपने शेयर बेचती हैं. आईपीओ की प्रक्रिया एक निजी स्वामित्व वाली कंपनी को सार्वजनिक कंपनी में बदल देती है. यह प्रक्रिया स्मार्ट निवेशकों के लिए अपने निवेश पर अच्छा रिटर्न अर्जित करने का अवसर भी पैदा करती है.
संस्थागत निवेशक, उच्च निवल मूल्य वाले व्यक्ति (HNI) और जनता प्रॉस्पेक्टस में शेयरों की पहली बिक्री का विवरण हासिल कर सकते हैं. प्रॉस्पेक्टस एक लंबा दस्तावेज है जो प्रस्तावित पेशकशों का विवरण सूचीबद्ध करता है.
एक बार आईपीओ हो जाने के बाद, फर्म के शेयर सूचीबद्ध हो जाते हैं और खुले बाजार में स्वतंत्र रूप से कारोबार किया जा सकता है. स्टॉक एक्सचेंज शेयरों पर निरपेक्ष रूप से और कुल शेयर पूंजी के अनुपात के रूप में न्यूनतम फ्री फ्लोट लगाता है.
आईपीओ के दो तरह के होते हैं, पहला निश्चित मूल्य की पेशकश- Fixed Price Offering और दूसरा पुस्तक निर्माण की पेशकश- Book Building Offering.
कार्ल्सबर्ग से कोका-कोला तक भारतीय बाजार में कुछ विदेशी कंपनियां अपना आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है. भारतीय कारोबार में वैल्यू एड करने के लिए ये कंपनियां अपने आईपीओ की तैयारी कर रही हैं और अभी शुरुआती चरण में हैं.
Mukesh Ambani-Nita Ambani समेत उनकी पूरी फैमिली जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ की लिस्टिंग के मौके पर एक साथ नजर आई. बता दें कि Jio Platforms Share 21% प्रीमियम पर लिस्ट हुए हैं.
Jio IPO की लिस्टिंग सेरेमनी में नीता अंबानी अपने नाती कृष्णा और नातिन आदिया को संभालती नजर आईं. ऑफ-वाइट साड़ी, मोतियों के नेकलेस से लेकर कृष्णा की सफेद शर्ट और आदिया की लाल ड्रेस तक, सभी चीजों ने लोगों का ध्यान खींचा. नीता अंबानी का नाती कृष्णा और नातिन आदिया संग वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
Mukesh Ambani Emotional: जियो प्लेटफॉर्म्स लिस्टिंग सेरेमनी के दौरान अपनी स्पीच में अनंत अंबानी ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसे सुनकर मुकेश अंबानी भावुक हो गए और उनका आंखों में आंसू आ गए.
Mukesh Ambani की कंपनी Jio Platforms के शेयर लिस्ट हो गए हैं और शेयर बाजार में मचे भूचाल के बीच भी कंपनी के आईपीओ में पैसा लगाने वालों को तगड़ा फायदा हुआ है. शेयर मार्केट डेब्यू के साथ ही जियो प्लेटफॉर्म देश की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है.
Mukesh Ambani Jio IPO Listing: आज मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का स्टॉक मार्केट डेब्यू होगा और लिस्ट होने से पहले ही ये अपने निवेशकों को तगड़ी कमाई का संकेत दे रहा है.
Jio Platforms IPO GMP: ग्रे मार्केट में जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयरों का प्रीमियम 246 रुपये चल रहा है, जिसके आधार पर करीब 22 फीसदी लिस्टिंग गेन का अनुमान है. इस हिसाब से एक लॉट यानी 12 शेयर पाने वाले निवेशक को लगाए गए पैसों पर 2,952 रुपये की संभावित बढ़त मिल सकती है. हालांकि, असली मुनाफा शेयर की लिस्टिंग कीमत पर निर्भर करेगा.
जियो प्लेटफॉर्म आईपीओ अब बंद हो चुका है, लेकिन इसने अपने सब्सक्रिप्शन के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं. इसे 1.38 करोड़ से ज्यादा के आवेदन मिले हैं, जबकि अभी तक किसी आईपीओ को अधिकतम 1 करोड़ ही आवेदन मिले थे.
जियो के आईपीओ ने पूरे 12 अनोखे रिकॉर्ड बना दिया है. 30213 करोड़ रुपये की साइज के लिए इस आईपीओ को ₹7.4 लाख करोड़ की बोली मिली है. इसके साथ ही इसे 1.38 करोड़ से ज्यादा के आवेदन प्राप्त हुए हैं.
Jio IPO Records: जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. करीब ₹10.3 लाख करोड़ के वैल्यूएशन के साथ जियो दुनिया की उन चुनिंदा फाउंडर-लेड कंपनियों में शामिल होने जा रही है, जिनका आईपीओ के समय वैल्यूएशन 100 अरब डॉलर से ज्यादा था. इस क्लब में मेटा, अलीबाबा और स्पेसएक्स शामिल हैं.
Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ में निवेश करने का आज आखिरी मौका है. दूसरे दिन तक यह इश्यू 5.57 गुना सब्सक्राइब हो चुका था और ग्रे मार्केट में करीब 21% लिस्टिंग गेन की संभावना जताई जा रही है. लेकिन क्या सिर्फ लिस्टिंग पर मुनाफा कमाने के लिए पैसा लगाना सही होगा? जानिए एक्सपर्ट की सलाह.
जियो प्लेटफॉर्म आईपीओ की बंपर डिमांड दिख रही है. दूसरे दिन इस आईपीओ को सभी कैटेगरी में सब्सक्राइब कर लिया गया और निवेशकों ने इस आईपीओ में जमकर बोली लगाई.
जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को पहले ही दिन निवेशकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है. यह आईपीओ खुलने के महज 100 मिनट में पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया. संस्थागत निवेशकों की कैटेगरी में 8.97 गुना मांग दर्ज की गई, जबकि रिटेल निवेशकों का हिस्सा पहले दिन 67 प्रतिशत भर चुका है. आम निवेशक इसमें 23 अक्टूबर तक बोली लगा सकते हैं.
Jio Platforms IPO Update: जियो के आईपीओ का पहले दिन का सब्सक्रिप्शन बेस बढ़ता जा रहा है. दोपहर 3.30 बजे तक क्यूआईबी कैटेगरी 8 गुना से ज्यादा भर चुकी था. मुकेश अंबानी का इश्यू अब तक आए तमाम मेगा आईपीओ में सबसे तेजी से सब्सक्राइब्ड हुआ है.
इश्यू 23 अक्टूबर को बंद होगा और इसके बाद शेयरों की BSE और NSE पर लिस्टिंग होने की उम्मीद है. आवेदन से पहले रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) जरूर पढ़ें और जोखिम समझें, यह लेख सिर्फ जानकारी के लिए है, निवेश की सलाह नहीं.
Jio Platforms IPO: मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ खुलने के साथ ही धमाल मचाता हुआ नजर आ रहा है. इसे हर कैटेगरी में निवेशकों का जोरदार रिस्पांस मिल रहा है.
Jio IPO Open Today: मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म का आईपीओ आज से रिटेल निवेशकों के लिए ओपन होने जा रहा है, लेकिन निवेश से पहले इसके प्राइस बैंड से लेकर ग्रे-मार्केट प्रीमियम तक से जुड़ी एक-एक डिटेल जान लेना जरूरी है.
Mukesh Ambani Jio Platforms IPO: अरबपति मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म का आईपीओ ओपन हो गया है और आज इसमें महज 13428 रुपये का निवेश करके कंपनी को होने वाले मुनाफे में अपनी हिस्सेदारी पक्की कर सकते हैं.
Jio IPO GMP Surge: मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म का आईपीओ बुधवार को ओपन हो रहा है और खुलने से पहले ही ये अपने निवेशकों को मोटी कमाई कराने का संकेत भी देने लगा है.
जियो आईपीओ के खुलने से पहले ही इसका गजब क्रेज दिखाई दे रहा है. एंकर निवेशकों ने इसे 30 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब कर लिया है. वहीं ब्रोकरेज फर्मों ने भी इस आईपीओ पर पॉजिटिव नजरिया रखा है और बताया है कि क्यों इसमें निवेश करना चाहिए...
एंकर निवेशकों के बीच जियो आईपीओ का क्रेज दिखाई दिया है, जिन्होंने इस आईपीओ को 30 गुना सब्सक्राइब किया है. इसके अलावा, दुनियाभर के निवेशक फर्मों द्वारा इसमें निवेश किया गया है.