scorecardresearch
 

कैसे लें लाभ? RBI नीलाम कर रहा ₹32000 करोड़ का बॉन्‍ड, मिलेगा मोटा मुनाफा

भारतीय रिजर्व बैंक 32,000 करोड़ रुपये का सरकार बॉन्‍ड नीलाम कर रहा है. इन बॉन्‍ड के जरिए निवेशकों को एक फ‍िक्‍स रिटर्न दिया जाएगा. साथ ही यह पूरी तरह से सुरक्षित निवेश होगा.

Advertisement
X
आरबीआई का सरकारी बॉन्‍ड. (Photo: File/ITG)
आरबीआई का सरकारी बॉन्‍ड. (Photo: File/ITG)

अगर आप भी सरकारी बॉन्‍ड में एक सुरक्षित निवेश के बारे में विचार कर रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है. सरकार अपने दो पुराने बॉन्‍ड को जारी करने जा रही है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) शुक्रवार यानी 10 जुलाई को 32000 करोड़ रुपये के सरकारी बॉन्ड्स की नीलामी कर रहा है.

इस बॉन्‍ड में सिर्फ बड़े निवेशक ही नहीं, बल्कि आम आदमी और रिटेलर्स भी पैसे निवेश कर सकते हैं. इन बॉन्ड के ऑक्‍शन का प्रॉसेस पूरी तरह से ऑनलाइन तरीके से किया जाएगा. यह एक सुरक्षित निवेश है, क्‍योंकि सरकारी बॉन्‍ड को एक सेफ निवेश माना जाता है और इसपर निवेशकों को फिक्‍स रिटर्न दिया जाता है. 

कौन-कौन से दो बॉन्‍ड जारी कर रहा आरबीआई? 

  • पहला बॉन्‍ड 21000 करोड़ रुपये का जारी किया जा रहा है. इसपर सरकार 6.36 प्रतिशत का ब्‍याज जारी कर रही है. इसकी मैच्‍योरिटी 16 फरवरी 2031 तक रखी गई है. 
  • दूसरा बॉन्‍ड 11000 करोड़ रुपये का जारी किया जा रहा है. इसपर आरबीआई ने  7.71 प्रतिशत का ब्‍याज दर ऑफर किया है और इसकी मैच्‍योरिटी 18 मई 2066 है.

कहां से खरीद सकते हैं ये बॉन्‍ड? 
10 जुलाई को RBI के e-Kuber प्‍लेटफॉर्म पर बॉन्‍ड को सब्‍सक्राइब करना होगा. इसमें सुबह 10.30 बजे से 11 बजे तक Non-Competitive नीलामी होगी और Competitive Bids की बोलियां सुबह 10.30 बजे से 11.30 बजे तक होंगी. अगर आपकी बोली को मंजूरी दी जाती है तो इसका भुगतान 13 जुलाई को करना होगा. वहीं नीलामी के नतीजे 10 जुलाई को ही घोषित किए जाएंगे.

Advertisement

आम लोग भी कर सकते हैं निवेश
सरकारी बॉन्ड्स में आम लोगों को भी निवेश का मौका दिया जा रहा है. कोई भी छोटा निवेशक इसमें बोली लगा सकता है. हालांकि, इसके लिए कम से कम 10 हजार रुपये से निवेश शुरू करना होगा. इसके बाद 10000 रुपये के मल्टिपल में ही बोली लगेंगी. सरकार ने Non-Competitive Bids के लिए पूरे रकम का 5 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रखा गया है. आम लोग RBI Retail Direct पोर्टल के माध्‍यम से इस बॉन्‍ड में निवेश कर सकते हैं. 

(नोट- किसी भी तरह के असेट में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement