scorecardresearch
 

बिहार: चलती ट्रेन में मर्डर-लूट का ड्रामा, प्रेमी के चक्कर में अफसर पत्नी ने 4 लाख की सुपारी देकर पति को मरवा डाला!

कटिहार रेल मंडल पुलिस ने चलती ट्रेन में ग्रेड-1 टेक्नीशियन देव कुमार गुंजन की हत्या का खुलासा कर दिया है. पुलिस के अनुसार, सुपौल में तैनात MVI स्मिता कुमारी ने अपने प्रेमी अजीत कुमार के साथ मिलकर 4 लाख रुपये की सुपारी देकर कॉन्ट्रैक्ट किलर से पति की हत्या कराई. मामले में पत्नी, प्रेमी और शूटर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Advertisement
X
पत्नी ने सुपारी देकर कराई पत्नी की हत्या. (Photo: ITG)
पत्नी ने सुपारी देकर कराई पत्नी की हत्या. (Photo: ITG)

बिहार के कटिहार रेल मंडल पुलिस ने चलती ट्रेन में ग्रेड-1 टेक्नीशियन देव कुमार गुंजन की हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है. पुलिस के अनुसार, इस मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ कि मृतक की पत्नी स्मिता कुमारी ही हत्या की कथित साजिशकर्ता निकली. पुलिस का कहना है कि सुपौल में मोटर वाहन निरीक्षक (MVI) के पद पर तैनात स्मिता कुमारी ने अपने प्रेमी अजीत कुमार के साथ मिलकर 4 लाख रुपये की सुपारी देकर कॉन्ट्रैक्ट किलर से अपने पति की हत्या कराई. इस मामले में पत्नी, प्रेमी और शूटर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

पुलिस के अनुसार, घटना 11 जुलाई 2026 की है. देव कुमार गुंजन, जो जमुई के विद्युत विभाग में ग्रेड-1 टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थे, सुपौल में तैनात अपनी पत्नी स्मिता कुमारी से मिलने जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन से जा रहे थे. इसी दौरान बदलाघाट स्टेशन के पास चलती ट्रेन में अज्ञात हमलावर ने उन्हें गोली मार दी. गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. चूंकि घटना रेल क्षेत्र में हुई थी, इसलिए मानसी रेल थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 309(6) और आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत मामला दर्ज किया गया.

चलती ट्रेन में मारी गई थी गोली

मामले की जांच के लिए बरौनी रेल अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया. जांच में रेल जिला कटिहार की टीम और STF ने भी संयुक्त रूप से काम किया. रेल पुलिस का कहना है कि वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ी. इसके बाद सुपौल में तैनात मृतक की पत्नी स्मिता कुमारी, नालंदा जिले में तैनात ग्रेड-1 टेक्नीशियन अजीत कुमार और जहानाबाद के घोसी से कॉन्ट्रैक्ट किलर राजू कुमार उर्फ धीरज को गिरफ्तार किया गया.

Advertisement

पुलिस के अनुसार, देव कुमार गुंजन, स्मिता कुमारी और अजीत कुमार तीनों वर्ष 2017 में नौकरी में आए थे. शुरुआती नियुक्ति सीतामढ़ी के विद्युत विभाग में हुई थी. वर्ष 2018 में स्मिता कुमारी और देव कुमार गुंजन की शादी हुई. दोनों की एक 5 से 6 साल की बेटी भी है. जांच में पुलिस का कहना है कि वर्ष 2023 में स्मिता कुमारी का चयन मोटर वाहन निरीक्षक (MVI) के पद पर हो गया. इसी दौरान उसका अजीत कुमार के साथ प्रेम संबंध हो गया.

पुलिस के मुताबिक, देव कुमार गुंजन इस संबंध में बाधा बन रहे थे. इसके बाद स्मिता और अजीत ने कथित रूप से उन्हें रास्ते से हटाने की साजिश रची. रेल पुलिस के अनुसार, दोनों ने राजू कुमार उर्फ धीरज नाम के कॉन्ट्रैक्ट किलर से 4 लाख रुपये में हत्या का सौदा किया. आरोप है कि शूटर ने पहले कई दिनों तक देव कुमार गुंजन की गतिविधियों पर नजर रखी और मौका मिलते ही बदलाघाट स्टेशन के पास चलती ट्रेन में उन्हें गोली मार दी. लूट का मामला बताकर पुलिस को गुमराह करने का आरोप

2017 में साथ लगी नौकरी, 2018 में हुई शादी

पुलिस का कहना है कि घटना के बाद स्मिता कुमारी ने मामले को चलती ट्रेन में लूटपाट के दौरान हुई गोलीबारी बताकर जांच को दूसरी दिशा में ले जाने की कोशिश की. हालांकि SIT और STF ने तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले का खुलासा कर दिया. SRP ने क्या कहा कटिहार रेल मंडल के एसआरपी हरि शंकर कुमार ने बताया कि वैज्ञानिक और तकनीकी जांच के आधार पर यह मामला सुलझाया गया है.

Advertisement

इसके अलावा उन्होंने कहा कि जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी का अजीत कुमार के साथ अवैध संबंध था. दोनों ने कथित रूप से कॉन्ट्रैक्ट किलर के जरिए हत्या की साजिश रची. एसआरपी ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उनके मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं. उन्होंने यह भी बताया कि पूछताछ में 4 लाख रुपये की सुपारी दिए जाने की बात सामने आई है. भुगतान ऑनलाइन नहीं बल्कि ऑफलाइन माध्यम से किया गया था. पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों ने अपने-अपने अपराध स्वीकार किए हैं और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement