भारतीय बाजार में एक नई बाइक की एंट्री होने वाली है. सिर्फ बाइक नहीं बल्कि एक नए टू-व्हीलर ब्रांड की एंट्री होने वाली है, जो अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक को इंट्रोड्यूस करेगा. हम बात कर रहे हैं एवोर इलेक्ट्रिक (Avore Electric) की. ब्रांड ने अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का टीजर जारी कर दिया है.
एवोर इलेक्ट्रिक, समर्थ ई-मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड का ब्रांड है. ब्रांड की इस बाइक को कुछ दिनों पहले ही टेस्टिंग के वक्त स्पॉट किया गया है. एवोर इलेक्ट्रिक सिर्फ एक इलेक्ट्रिक बाइक लाने पर काम नहीं कर रही है. बल्कि कंपनी पूरी तरह से एक देसी बाइक बनाने पर काम कर रही है.
इसके लिए कंपनी ने देसी सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर इकोसिस्टम पर काम किया है. बाइक के पार्ट्स से लेकर सॉफ्टवेयर तक कंपनी सब कुछ बनाने पर काम कर रही है. हाल में ब्रांड की पहली बाइक को अहमदाबाद में टेस्टिंग के वक्त स्पॉट किया गया है. ये बाइक स्ट्रीट फाइटर स्टाइल डिजाइन के साथ आएगी.
बाइक पूरी तरह से कैमोफ्लॉज से ढकी हुई थी. ब्रांड ने बहुत ही चालाकी से बाइक के डिजाइन को एक ICE बाइक जैसा रखा है. एवोर इलेक्ट्रिक की अपकमिंग बाइक का सीधा मुकाबला 150 सीसी से 200 सीसी वाली परफॉर्मेंस बाइक से होगा. ये बाइक प्रीमियम फीचर्स के साथ आएगी.
यह भी पढ़ें: डीजल की नो-टेंशन, 6 लाख से कम कीमत, ये हैं बेस्ट इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर
इसमें एलॉय वील, फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक, एलईडी लाइटिंग, मस्कुलर स्टांस, बीफी बॉडी वर्क, स्प्लिट सीट्स, स्प्लिट ग्रैब रेल्स और टीएफटी स्क्रीन मिलेगी. एवोर भारतीय बाजार में एक डेली कम्यूटर इलेक्ट्रिक बाइक लाना चाहती है. इसमें 5kWh की बैटरी मिल सकती है. इसमें 10.5kW की पावर वाली मोटर दी जा सकती है.
यह भी पढ़ें: 10 लाख से ज्यादा ने खरीदे इस कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर, हुई जबरदस्त सेल
टेस्टिंग म्यूल से साफ है कि ये बाइक प्रोडक्शन रेडी है. बाइक कब तक लॉन्च होगी और इसमें क्या फीचर्स मिलेंगे, ये अभी साफ नहीं है. कंपनी का कहना है कि अपकमिंग बाइक के लिए उन्होंने इन-हाउस रिसर्च एंड इंजीनियरिंग की है. ब्रांड का कहना है कि अपकमिंग बाइक एक वर्ल्ड क्लास इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सॉल्यूशन होगी.