12 June 2026
By: Aajtak Auto
कुछ साल पहले तक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स को लोग सिर्फ एक नई टेक्नोलॉजी की तरह देख रहे थे, लेकिन अब इस नई टेक्नोलॉजी ने मार्केट में अपने पांव पसार लिए हैं.
Video: ITG
FADA के आंकड़ों के मुताबिक, भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट शेयर 9 फीसदी के ऊपर पहुंच गया है.
Photo: tvsmotor.com
वहीं टीवीएस मोटर इस सेगमेंट में लगातार नए रिकॉर्ड्स बना रही है. कंपनी ने इस सेगमेंट में एंट्री के बाद से अब तक 10 लाख से ज्यादा ईवी को बेच दिया है.
Photo: tvsmotor.com
टीवीएस ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में जनवरी 2020 में iQube के जरिए एंट्री की थी. उस वक्त कंपनी की सेल्स आज के मुकाबले स्लो थी.
Photo: tvsmotor.com
मगर वक्त के साथ टीवीएस इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट का सबसे ताकतवर प्लेयर बन गया है. आज कंपनी की EV सेल 10 लाख के पार पहुंच गयी है.
Photo: tvsmotor.com
टीवीएस को 1 लाख ईवी बेचने में लगभग तीन साल का वक्त लग गया. लेकिन उसके बाद कंपनी की रफ्तार कम नहीं हुई. अगले 1 लाख यूनिट्स ब्रांड ने 10 महीने में बेच दिए.
Photo: tvsmotor.com
अप्रैल 2024 में कंपनी की सेल 3 लाख यूनिट्स तक पहुंच गई थी. 3 से 7 लाख यूनिट्स की सेल कंपनी ने सिर्फ 17 महीनों में हासिल कर ली.
Photo: tvsmotor.com
7 लाख से 8 लाख यूनिट्स की सेल सिर्फ 3 महीने में पहुंच गई. जून 2026 के वाहन डेटा के मुताबिक TVS के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की सेल 10,04,148 यूनिट्स पहुंच गई है.
Photo: tvsmotor.com
अगर सेल ऐसी ही चलती रही, तो 2026 पहला साल होगा, जब टीवीएस सालाना 5 लाख EV सेल्स का आंकड़ा पार करेगी. पिछले 75 दिनों में कंपनी ने 1 लाख ईवी बेचे हैं.
Photo: tvsmotor.com