इलेक्ट्रिक बाइक
इलेक्ट्रिक बाइक (Electric Bike) और स्कूटर दो या तीन पहियों वाले प्लग-इन इलेक्ट्रिक वाहन हैं (Plug-In Electric Vehicles). इसमें बिजली को एक रिचार्जेबल बैटरी में बोर्ड पर स्टोर किया जाता है, जो एक या अधिक इलेक्ट्रिक मोटर को चलाती है. इलेक्ट्रिक स्कूटर में स्टेप-थ्रू फ्रेम होता है.
पॉपुलर मैकेनिक्स के अक्टूबर 1911 के अंक में एक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की शुरुआत का जिक्र किया गया था. इसने प्रति चार्ज 121 किमी की दूरी का दावा किया था. इस मोटरसाइकिल की अधिकतम गति 56 किमी प्रति घंटे थी. 1970 के दशक में, माइक कॉर्बिन ने कॉर्बिन इलेक्ट्रिक नामक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का निर्माण किया. 1974 में, कॉर्बिन ने क्विक सिल्वर नामक मोटरसाइकिल की सवारी करते हुए, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की गति का विश्व रिकॉर्ड 266.165 किमी/घंटा बनाया (Electric Motorcycle Speed World Record).
20 नवंबर, 2018 को, वियतनाम के विनफास्ट ने हनोई में 4 मॉडल के साथ दो इलेक्ट्रिक स्कूटर मॉडल पेश किए जो लिथियम-आयन बैटरी और लीड-एसिड बैटरी से चलते थे. 2020 में, ओला कैब्स के ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, ने भारत में बैंगलोर के पास दुनिया के सबसे बड़े इलेक्ट्रिक स्कूटर कारखाने के निर्माण की योजना बनाई (Ola Electric Mobility World's Largest Electric Scooter Factory). कंपनी का लक्ष्य सालाना 10 मिलियन वाहनों का उत्पादन करना है. 2020 में, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल और स्कूटर की एक भारतीय निर्माता, ओडिसी इलेक्ट्रिक, भारत की पहली ऑन-सेल इलेक्ट्रिक बाइक निर्माता बनी (Electric Bike History).
इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के मौजूदा निर्माताओं में आस्कोल, जेजेटा, जीरो मोटरसाइकिल, लाइटनिंग मोटरसाइकिल, जैप स्कूटर्स लिमिटेड, एनर्जिका मोटर कंपनी, जोहैमर, इवोक मोटरसाइकिल, गोगोरो, केटीएम, ओकिनावा स्कूटर, एम्पीयर वाहन, हॉर्विन, आर्टिसन इलेक्ट्रिक, रिवोल्ट मोटर्स और सुपर सोको शामिल हैं (Electric Bike Current Manufacturers).
स्पैनिश कंपनी बुल्टाको ने 2015 में इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बाजार में प्रवेश किया (Electric Bike Bultaco). अमेरिका स्थित Z इलेक्ट्रिक व्हीकल दुनिया भर के बाजारों के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर का व्यावसायिक उत्पादन आपूर्तिकर्ता है (Electric Bike Z Electric Vehicle). बीएमडब्ल्यू सी इवोल्यूशन इलेक्ट्रिक स्कूटर जर्मनी में मई 2014 में जारी की गई थी (Electric Bike BMW C Evolution). केटीएम फ्रीराइड ई-सीरीज में ऑल-इलेक्ट्रिक ऑफ-रोड बाइक का उत्पादन करता है (Electric Bike KTM Freeride E-Series). एथर एनर्जी भारत में एथर 450 और 450X का उत्पादन करती है (Electric Bike Ather Energy). बजाज ऑटो ने 2019 में बजाज चेतक नाम से अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर का अनावरण किया (Electric Scooter Bajaj).
मई 2019 तक अधिकांश इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल और स्कूटर रिचार्जेबल लिथियम आयन बैटरी से ऑपरेट होते हैं (Electric Bike Power Source). सभी इलेक्ट्रिक बाइक या स्कूटर सामान्य वॉल आउटलेट में प्लग करके रिचार्जिंग प्रदान करते हैं. आमतौर पर बैटरी को रिचार्ज करने में लगभग आठ घंटे लगते हैं (Electric Bike Charging).
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सभी राज्यों को व्हाइट नंबर प्लेट वाली बाइक या स्कूटी को टैक्सी के रूप में चलाने की परमिशन देने के लिए कहा है.
लखीमपुर खीरी के निघासन-पलिया स्टेट हाईवे पर 25 अगस्त को बाइक सवार को बचाने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर पानी से भरी गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार दो पुरुष और तीन महिलाएं फंस गए।
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट के लिए देसी स्टार्टअप मैटर ने एक खास प्लान तैयार किया है. कंपनी चार नई बाइक्स बाजार में उतारने वाली है. इसके लिए कंपनी ने 240 करोड़ रुपये इकट्ठा किए हैं. इन पैसों का इस्तेमाल कंपनी अपनी मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई चेन को एक्सपैंड करने में करेगी. आइए जानते हैं इसमें क्या कुछ खास होगा.
GoSun Moonrider Solar Tractor: गोसन मूनराइडर इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की ख़ास बात ये है कि, इसमें रिमूवेबल सोलर पैनल दिया गया है. कंपनी का दावा है कि, इस पैनल की मदद से इस ट्रैक्टर की बैटरी खेतों में काम करने के दौरान ही चार्ज होती रहती है. डीजल ट्रैक्टरों के मुकाबले इसकी रनिंग कॉस्ट और मेंटनेंस काफी किफायती है.
आईपीएल के बाद एमएस धोनी एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार बल्ले से नहीं, बल्कि सुपरबाइक से. उन्होंने चेन्नई के पास मद्रास इंटरनेशनल सर्किट पर हाई-स्पीड राइड की. धोनी की ये राइड फैन्स को बेहद पसंद आ रही है.
बरसात के मौसम में सांप निकलने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। 2 अगस्त को मोदीनगर थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बाइक के टायर में विशाल कोबरा छिपा हुआ मिला।
भारतीय बाजार में एक नई टू-व्हीलर कंपनी की एंट्री हुई है. ये एक देसी कंपनी है, जिसने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक को पेश किया है.
भारतीय बाजार में एक नए ईवी ब्रांड की एंट्री हो गई है. हम बात कर रहे हैं एवोर की, जो पिछले कुछ समय से अपनी बाइक को टीज कर रहा था. कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक बाइक्स को अनवील कर दिया है. ये बाइक्स प्रीबुकिंग के लिए उपलब्ध हैं. एवोर का टॉप मॉडल 260 किलोमीटर की रेंज और 114 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड के साथ आता है.
IESA की रिपोर्ट के अनुसार, 2032 तक भारत में हर साल 3.04 करोड़ इलेक्ट्रिक वाहन बिक सकते हैं. EV बिक्री, बैटरी की मांग और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में तेज़ बढ़ोतरी का अनुमान जताया गया है. हालांकि, इस वृद्धि की रफ्तार स्थानीय बैटरी निर्माण, सप्लाई चेन और चार्जिंग नेटवर्क के विकास पर काफी हद तक निर्भर करेगी.
नोएडा के ममूरा गांव में एक बहुमंजिला इमारत में इलेक्ट्रिक बाइक की बैटरी में स्पार्किंग के बाद आग लग गई. धुएं से पूरी इमारत भर गई और कई परिवार अंदर फंस गए. दमकल विभाग ने बड़े रेस्क्यू अभियान के जरिए लोगों को बाहर निकाला. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. मामले की जांच जारी है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी घटना का संज्ञान लिया है.
Oben Rorr EVO की डिलीवरी शुरू हो गई है. मई के आखिर में लॉन्च हुई इस बाइक को लोगों को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. कंपनी को सिर्फ 15 दिनों में इस बाइक के लिए 25 हजार से ज्यादा बुकिंग मिली थी. ये बाइक 180 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज और 110 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड के साथ आती है.
भारतीय बाजार में रिवोल्ट ने अपनी नई बाइक को लॉन्च कर दिया है. हम बात कर रहे हैं Revolt RVX बाइक की, जो 160 किलोमीटर की रेंज और दमदार फीचर्स के साथ आती है. ये बाइक 230 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करती है. ब्रांड की मानें, तो इसे 80 मिनट में 0 से 80 परसेंट तक फास्ट चार्जर से चार्ज किया जा सकता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.
हीरो मोटोकॉर्प ने बीते EICMA मोटर शो के दौरान इसी तरह का तीन पहियों वाला Hero Vida NEX 2 कॉन्सेप्ट शोकेस किया था. इसका पेटेंट का डिजाइन काफी हद तक वैसा ही नज़र आ रहा है.
दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए नई नीति लागू की जा रही है, जिसमें लोगों को टैक्स में छूट और खरीद पर आर्थिक सहायता मिलेगी. सरकार का लक्ष्य साफ है कि ज्यादा से ज्यादा लोग ईवी अपनाएं और शहर में प्रदूषण कम हो, साथ ही चार्जिंग सुविधाएं भी मजबूत हों.
दिल्ली के रजोकरी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार ब्लैक थार ने बाइक सवार 34 वर्षीय सार्थक मट्टू को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। वह गुरुग्राम से नोएडा जा रहे थे। जन्मदिन के दिन ही हादसा हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मांग बढ़ रही है. खासकर स्कूटर्स के सेगमेंट में इलेक्ट्रिक का दबदबा बढ़ रहा है. इलेक्ट्रिक बाइक सेगमेंट में ऑप्शन कम हैं, लेकिन जल्द ही इसमें नए प्लेयर्स की एंट्री होने वाली है. जल्द ही एक कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक लेकर आ रही है, जो 150सीसी से 200सीसी के सेगमेंट वाली ICE बाइक से कंपीट करेगी.
रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी शुरू हो गई है. हम बात कर रहे हैं फ्लाइंग फ्ली सी6 (Flying Flea F6) की, जिसकी डिलीवरी बेंगलुरु में शुरू हुई है.
हार्ले की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनी LiveWire ने अपनी नई इलेक्ट्रिक मिनी बाइक्स पेश कर दी हैं. जिनका लुक और डिज़ाइन बेहद यूनिक है.
Ultraviolette ने 'Kill The Petrol Bill' नाम से नया प्रोग्राम लॉन्च किया है, जिसके तहत ग्राहकों को 30,000 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है.
सोशल मीडिया पर एक शख्स की कहानी वायरल है, जो डिलीवरी के जरिए हर महीने 45 लाख रुपये कमा रहा है.
Ultraviolette X47 का नया बेस वेरिएंट लॉन्च किया गया है. जो पिछले मॉडल की तुलना में तकरीबन 15 हजार रुपये सस्ता है.