scorecardresearch
 

Citroen e-C3X: सिंगल चार्ज में चलेगी 320KM, छोटी फैमिली के लिए लॉन्च हुई नई इलेक्ट्रिक कार

Citroen e-C3X को कंपनी ने कई बड़े बदलाव के साथ लॉन्च किया है. इस कार को कंपनी ने बैटरी-एस-ए-सर्विस (BaaS) मॉडल के साथ भी पेश किया है. जिसके तहत ग्राहकों को 2.26 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से EMI देनी होगी. कंपनी का दावा है कि, इसका मेटनेंस कॉस्ट सेगमेंट में सबसे कम 19 पैसे प्रतिकिमी है.

Advertisement
X
Citroen e-C3X में कंपनी ने 29.2kWh का बैटरी पैक दिया है. Photo: ITG
Citroen e-C3X में कंपनी ने 29.2kWh का बैटरी पैक दिया है. Photo: ITG

Citroen e-C3X Price & Features: फ्रेंच कार निर्माता कंपनी सिट्रोएन ने भारतीय बाजार में अपनी मशहूर और सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार Citroen e-C3X के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया है. खास बात यह है कि ये इलेक्ट्रिक कार अब ग्राहकों को बैटरी-एस-ए-सर्विस (BaaS) मॉडल के साथ भी उपलब्ध होगी. यानी ग्राहक इसके चेसिस की कीमत चुका कर बैटरी को रेंट पर ले सकते हैं. यानी कार और बैटरी की कीमत अलग-अलग होगी, जिससे शुरुआती खरीद लागत काफी कम हो जाएगी. कंपनी का मानना है कि इससे ज्यादातर लोगों के लिए EV अपनाना आसान बनेगा.

कीमत और बुकिंग

नई Citroen e-C3X की शुरुआती कीमत 10.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. वहीं बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) मॉडल के तहत इसकी शुरुआती कीमत 6.89 लाख रुपये है, जिसके साथ बैटरी के लिए 2.26 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से EMI देनी होगी. कार की बुकिंग देशभर में शुरू कर दी गई है. ये कार पोलर व्हाइट, स्टील ग्रे, कॉस्मो ब्लू, पर्ल नेरा ब्लैक, गार्नेट रेड और डीप फॉरेस्ट ग्रीन सहित कुल 6 मोनोटोन कलर ऑप्शन में आती है.

 Citroen e-C3X
Citroen e-C3X को बैटरी एज ए सर्विस मॉडल के तहत महज 6.89 लाख रुपये में खरीद सकते हैं. Photo: ITG

BaaS सब्सक्रिप्शन मॉडल के तहत ग्राहक कार खरीदते समय बैटरी की पूरी कीमत एक साथ नहीं चुकाएंगे. इसके बजाय बैटरी के लिए अलग EMI का विकल्प मिलेगा. कंपनी ने प्रमुख बैंकों के साथ मिलकर ड्यूल-लोन फाइनेंस मॉडल तैयार किया है, जिससे ग्राहकों का शुरुआती खर्च कम होगा. यानी लोअर डाउप पेमेंट लेकिन डबल ईएआई. ये सब्सक्रिप्शन मॉडल आजकल काफी चलन में है और टाटा, मारुति, एमजी जैसी कई वाहन निर्माता इस स्कीम के तहत वाहनों की बिक्री कर रहे हैं.

Advertisement

कैसी है कार

नई Citroen e-C3X स्मार्ट कार प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है. इसका लुक और डिज़ाइन काफी हद तक एसयूवी से इंस्पायर्ड है. कार में LED हेडलैंप, स्प्लिट LED डे टाइम रनिंग लाइट, फ्रंट फॉग लैंप और शानदार फ्रंट ग्रिल दी गई है, जो इसे फ्रेंच स्टाइल का अलग लुक देती है. 15 इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, 170 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस और 4.98 मीटर का टर्निंग रेडियस इसे भीड़भाड़ वाली सड़कों और हाईवे दोनों के लिए बेस्ट बनाते हैं. स्किड प्लेट्स और बॉडी क्लैडिंग इसे एसयूवी फील में थोड़ा और स्पोर्टीनेस जोड़ते हैं.

नई e-C3X का केबिन काफी बेहतर बनाया गया है. इसमें 2450 मिमी का व्हीलबेस और 1375 मिमी का सेगमेंट में सबसे ज्यादा शोल्डर रूम मिलता है. साथ ही 315 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है, जिसमें रोजमर्रा के सामान से लेकर वीकेंड ट्रिप का लगेज आसानी से रखा जा सकता है. कंपनी का कहना है कि, इसकी सीटों को बेहतर सस्पेंशन के साथ इंडियन रोड कंडिशन के लिहाज से डिजाइन किया गया है. इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के कारण कार में न के बराबर शोर और कंपन महसूस होता है. इसके अलावा कार में दिया गया क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम केबिन का टेंप्रेचर 14 डिग्री सेल्सियस से नीचे तक ला सकता है.

Advertisement
 Citroen e-C3X
Citroen e-C3X में कंपनी ने 10.25 इंच का इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया है. Photo: ITG

बैटरी पैक, रेंज और चार्जिंग

नई Citroen e-C3X में पहले की तरह 29.2kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जिसे एक सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर से जोड़ा गया है. यह मोटर 56 बीएचपी की पावर और 143 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है. कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक कार एक बार फुल चार्ज होने पर 320 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम है. चार्जिंग की बात करें तो e-C3X में DC फास्ट चार्जिंग का विकल्प भी मिलता है. इसकी मदद से बैटरी को 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक केवल 57 मिनट में चार्ज किया जा सकता है. 

फीचर्स की लंबी लिस्ट

नई Citroen e-C3X में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो वायरलेस एप्पल कार प्ले, एंड्रॉएड ऑटो को सपोर्ट करता है. कार में वायरलेस मोबाइल चार्जर, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और 40 से ज्यादा स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं. इनमें रिमोट एक्सेस जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं. कार के केबिन को नए इलेक्ट्रिक ब्लू थीम से सजाया गया है और इसमें ड्यूल-टोन प्रीमियम लेदरेट सीट्स दी गई हैं. ग्राहक चाहें तो JBL ऑडियो सिस्टम और फ्रंट-रियर डैशकैम पैकेज का विकल्प भी चुन सकते हैं.

Advertisement

कैसी है सेफ्टी

सुरक्षा के मामले में भी Citroen ने कोई समझौता नहीं किया है. इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), स्पीड सेंसिटिव ऑटो डोर लॉक, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और हाई-स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा डैशकैम बेस्ड प्रिडिक्टिव सेफ्टी सिस्टम भी दिया गया है. जिसमें लेन डिर्पाचर वार्निंग, फ्रंट व्हीकल डिस्टेंस अलर्ट और पैडेस्ट्रियन वार्निंग जैसे एडवांस फीचर्स शामिल हैं. कंपनी का दावा है कि कार की बॉडी में 60 प्रतिशत से ज्यादा हाई-टेंसाइल और अल्ट्रा हाई-टेंसाइल स्टील का उपयोग किया गया है, जिससे मजबूती और भी बढ़ जाती है. कंपनी का दावा है कि, इसका मेटनेंस कॉस्ट सेगमेंट में सबसे कम 19 पैसे प्रतिकिमी है. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement