19 June 2026
By: Aajtak Auto
दुनियाभर में इलेक्ट्रिक वाहनों पर काफी जोर दिया जा रहा है. इस मुहिम में डीजल वाहनों को विलेन बना दिया गया है. हालांकि, कई ऐसे सेगमेंट हैं, जिसमें डीजल का दबदबा है.
Photo: Pixels
ऐसा ही एक सेगमेंट ट्रैक्टर का है. इस सेगमेंट में डीजल, इथेनॉल और ईवी का विकल्प तो मिलता है, लेकिन सबसे ज्यादा बिकने वाली कैटेगरी डीजल की है.
Photo: Pixels
ऐसे में अगर आप एक इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर खरीदने का प्लान करते हैं, तो आपके पास कितने विकल्प हैं. मार्केट में चुनिंदा विकल्प ही इस सेगमेंट में हैं.
Photo: Pixels
सबसे ज्यादा ट्रैक्टर बेचने वाली महिंद्रा और स्वराज के पोर्टफोलियो में आपको कोई भी इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर नहीं मिलेगा. लेकिन कुछ कंपनियों के पास ऐसे ट्रैक्टर हैं.
Photo: Pixels
सोनालिका टाइगर इलेक्ट्रिक ऐसा ही एक प्रोडक्ट है, जिसे कंपनी ने कई साल पहले लॉन्च किया था. इसकी कीमत 5.77 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है.
Photo: Sonalika
ऑनलाइन सर्च करने पर इस ट्रैक्टर का ब्रॉशर तो मिल रहा है, लेकिन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर ये ट्रैक्टर लिस्ट नहीं है. ये 15Hp की पावर वाला छोटे साइज का ट्रैक्टर है.
Photo: Montra
Montra Electric E-27 भी इस सेगमेंट में आता है, जिसकी कीमत 10.34 लाख रुपये है. ये ट्रैक्टर 27एचपी की पावर के साथ आता है.
Photo: Montra
वहीं HAV के पोर्टफोलियो में आपको हाइब्रिड ट्रैक्टर मिल जाएंगे. कंपनी सीएनजी ट्रैक्टर भी लाने वाली है, लेकिन प्योर ईवी ट्रैक्टर इनके पास नहीं है.
Photo: HAV
Autonxt के पोर्टफोलियो में आपको कई सारे इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर मिल जाएंगे. इन ट्रैक्टर का इस्तेमाल छोटे और मीडियम फार्म पर किया जा सकता है.
Photo: Montra