scorecardresearch
 

जेडी वेंस, कुश्नर, गलिबाफ, अराघची... इस्लामाबाद में शांति की मेज पर अमेरिका-ईरान से कौन-कौन, आ गई लिस्ट

पाकिस्तान की मध्यस्थता में अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में आज से शांति वार्ता शुरू हो रही है. वार्ता में दोनों देशों के शीर्ष प्रतिनिधि शामिल हैं. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और कई उच्च अधिकारी भी इस वार्ता में हिस्सा ले रहे हैं.

Advertisement
X
पाकिस्तान की तरफ से शहबाज-मुनीर शामिल होंगे. (Photo: Reuters)
पाकिस्तान की तरफ से शहबाज-मुनीर शामिल होंगे. (Photo: Reuters)

मिडिल-ईस्ट जंग के बीच दुनिया भर की निगाहें आज पाकिस्तान पर टिकी है. पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आज से अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की शुरुआत हो रही है. इस बातचीत में ईरान की तरफ से 6, अमेरिका की तरफ से 4 और पाकिस्तान की तरफ से भी 4 प्रतिनिधि शामिल होंगे.

ईरान और अमेरिका ने बुधवार को दो हफ्ते के लिए सीजफायर का ऐलान किया था. इस सीजफायर में पाकिस्तान का बड़ा रोल रहा जिसका जिक्र खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया था. अब ईरान और अमेरिका के बीच स्थायी शांति के लिए भी पाकिस्तान मध्यस्थता की भूमिका निभा रहा है.

अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में होने वाली इस वार्ता में दोनों देशों के बेहद प्रभावशाली लोग शामिल होंगे. ईरानी विदेश मंत्री से लेकर राष्ट्रपति ट्रंप के करीबी लोग भी इस बातचीत का हिस्सा बनेंगे.

वार्ता का हिस्सा बनेंगे ये 6 ईरानी दिग्गज

शांति वार्ता में ईरान की तरफ से 6 दिग्गज शामिल होने जा रहा है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची इस वार्ता का नेतृत्व करेंगे. वहीं, ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गलिबाफ भी मीटिंग अटेंड करेंगे. दोनों दिग्गज वार्ता के लिए इस्लामाबाद पहुंच गए हैं, इसकी जानकारी पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर दी है.

Advertisement

ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय रक्षा परिषद के सचिव अली अकबर अहमदीन और केंद्रीय बैंक के गवर्नर अब्दोलनासेर हेम्मती भी इस बातचीत में शामिल होंगे. इसके अलावा, अनुभवी राजनयिक मजीद तख्त रवांची और सुरक्षा मामलों के जानकार मोहम्मद बागेर जोल्घाद्र भी वार्ता का हिस्सा बन सकते हैं.

ईरानी डेलीगेशन में 70 लोग शामिल

ईरान के विदेश मंत्रालय ने बताया कि गलिबाफ और अराघची के नेतृत्व में ईरानी प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद पहुंच गया है. इस डेलीगेशन में आर्थिक, सुरक्षा और राजनीतिक क्षेत्रों के तकनीकी विशेषज्ञों के साथ-साथ मीडियाकर्मी और सहायक कर्मचारियों सहित लगभग 70 सदस्य शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान पहुंचा ईरानी डेलीगेशन, कहा- शर्तें मानने पर ही होगी आगे बातचीत

ईरानी डेलीगेशन का नाम 'मिनाब 168' 

मोहम्मद बागेर गलिबाफ ने पाकिस्तान पहुंचने के बाद सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है.  उन्होंने अपने डेलीगेशन का नाम 'मिनाब 168' रखा है. ये नाम ईरान के मीनाब शहर में एक स्कूल पर हुए हमले की याद में दिया गया है, जिसमें 168 बच्चों की मौत हो गई थी. इस नाम के जरिए ईरानी प्रतिनिधिमंडल शांति वार्ता के दौरान उन मासूम बच्चों को श्रद्धांजलि दे रहा है और अंतरराष्ट्रीय मंच पर उस घटना की याद दिला रहा है.

अमेरिका की तरफ से ट्रंप के करीबी 

अमेरिका की तरफ से 4 दिग्गज हस्तियां ईरान के साथ बातचीत करने के लिए इस्लामाबाद पहुंचेंगी. इस लिस्ट में पहला नाम अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का है, जो इस वार्ता को लीड करेंगे. ट्रंप के दामाद और पूर्व सलाहकार जारेड कुशनर, पश्चिम एशिया के लिए विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और वाइस एडमिरल ब्रैड कूपर भी इस शांति वार्ता में शामिल होंगे.

Advertisement

पाकिस्तानी अधिकारी भी होंगे शामिल

क्योंकि पाकिस्तान इस शांति वार्ता में मध्यस्थता कर रहा है, ऐसे में पाकिस्तान के कई प्रमुख अधिकारी इसका हिस्सा बनेंगे. देश के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, थल सेना प्रमुख असीम मुनीर, विदेश मंत्री इशाक डार और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोहम्मद असीम मलिक इस वार्ता को होस्ट करेंगे.

अब देखना ये है कि ईरान और अमेरिका के बीच ये शांति वार्ता सफल रहती है या नहीं. अगर बातचीत सफल रहती है तो इसे मिडिल-ईस्ट में स्थायी शांति की दिशा में एक बड़ा कदम माना जाएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement