scorecardresearch
 

बेरूत के टूरिस्ट हब पर इजरायल की एयर स्ट्राइक, फेमस होटल को बनाया निशाना

लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली ड्रोन ने रमादा होटल पर हमला किया है, जो एक प्रमुख पर्यटन स्थल है. यह हमला हिज्बुल्ला की गैरमौजूदगी वाले इलाके में हुआ है, जिससे यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि हमला किसे निशाना बनाकर किया गया.

Advertisement
X
ये होटल काफी पॉपुलर माना जाता है.  (Photo: Reuters)
ये होटल काफी पॉपुलर माना जाता है. (Photo: Reuters)

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. लेबनान की राजधानी बेरूत में एक बार फिर इजरायल ने हमला कर दिया है. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, रविवार को एक इजरायली ड्रोन ने बेरूत के होटल को अपना निशाना बनाया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई.

रौशे बेरूत का एक पॉपुलर टूरिस्ट स्पॉट है, जहां इजरायली ड्रोन ने एक होटल के कमरे पर हमला किया. ये हमला मशहूर 'रमादा होटल' पर हुआ है, जो कि पर्यटकों और व्यावसायिक यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय है.

रौशे एक ऐसा इलाका है जहां हिज्बुल्ला की मौजूदगी नहीं मानी जाती है. ऐसे में ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इजरायल इस रिहायशी और पर्यटन क्षेत्र में हमला करके किसे निशाना बना रहा था. इस हमले में हताहतों के बारे में कोई सटीक जानकारी सामने नहीं आई है.

दूसरी बार होटल को बनाया निशाना

इजरायल और हिज्बुल्ला के बीच इस सप्ताह संघर्ष फिर से भड़कने के बाद से ये किसी होटल को निशाना बनाकर किया गया दूसरा हमला है. ईरान समर्थित समूह हिज्बुल्ला ने उत्तरी इजरायल की ओर रॉकेट और ड्रोन दागे थे. इसके जवाब में इजरायल ने पूरे लेबनान में बड़े पैमाने पर जवाबी हमले शुरू किए, जिनमें अब तक सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं.

Advertisement

ईरानी राष्ट्रपति ने पड़ोसी देशों से मांगी थी माफी

हाल ही में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने हमलों के लिए अपने पड़ोसी देशों से माफी मांगी थी. उन्होंने कहा था, 'मुझे अपनी ओर से उन पड़ोसी देशों से माफी मांगनी चाहिए जिन पर ईरान ने हमला किया था. अब से उन्हें पड़ोसी देशों पर हमला नहीं करना चाहिए या उन पर मिसाइलें नहीं दागनी चाहिए, जब तक कि वो देश हम पर हमला न करें. मेरा मानना ​​है कि हमें इस समस्या का समाधान डिप्लोमेसी के जरिए करना चाहिए.'

ट्रंप के आगे सरेंडर करेगा ईरान?

हालांकि अपनी माफी के साथ-साथ, ईरानी राष्ट्रपति ने तेहरान से बिना शर्त आत्मसमर्पण करने के लिए ट्रंप की शर्त को खारिज किया. उन्होंने कहा, 'ये एक ऐसा सपना है जिसे उन्हें अपने साथ कब्र में ले जाना चाहिए.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement