scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

Gold-Silver Price Crash: चांदी ₹40000 सस्‍ती... अक्टूबर में सोना भी हुआ क्रैश, जानें 10 ग्राम 24K का भाव

अक्टूबर महीने में सोना-चांदी का भाव क्रैश
  • 1/6

अक्टूबर का महीना खत्म हो गया है और पूरे महीने सोना-चांदी की कीमतें भरभराकर टूटी हैं. फेस्टिव सीजन में Gold-Silver Big Crash देखने को मिला है. न सिर्फ मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर कीमती धातुओं का भाव बिखरा है, बल्कि घरेलू मार्केट में भी गोल्ड-सिल्वर ज्वेलरी खरीदना सस्ता हो गया है. बात सिर्फ चांदी की करें, तो ये 40,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो चुकी है. (Photo: ITG/File)

चांदी का दाम अक्टूबर में क्रैश 
  • 2/6

चांदी का दाम अक्टूबर में क्रैश 
सबसे पहले बात करते हैं बीते अक्टूबर महीने चांदी की कीमत में आई बड़ी गिरावट के बारे में, तो Silver Price Crash का अंदाजा लगाने के लिए पहले एमसीएक्स प्राइस देखते हैं. वायदा कारोबार में बीते महीने के आखिरी कारोबारी दिन यानी 30 सितंबर को 1 Kg Silver Price 2,23,706 रुपये पर बंद हुआ था और बीते शुक्रवार यानी 30 अक्टूबर को ये कीमती धातु गिरते हुए 1,78,900 रुपये पर क्लोज हुई. इस हिसाब से चांदी महीनेभर में 44,806 रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई. (Photo: Reuters)

5 दिन में घड़ाम, हाई से अब इतनी सस्ती
  • 3/6

5 दिन में घड़ाम, हाई से अब इतनी सस्ती
चांदी की कीमत में दर्ज की गई इस बड़ी गिरावट के बाद अब सिल्वर प्राइस अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से और भी ज्यादा कम हो गया है. इस साल जनवरी महीने के आखिरी हफ्ते में रिकॉर्ड तेजी के साथ चांदी 4,20,048 रुपये पर पहुंची थी और यहां से वर्तमान भाव की तुलना करें, तो Silver Price Crash हो चुका है. ये इस हाई से 2,41,148 रुपये प्रति किलो सस्ती मिल रही है. बीते सप्ताह के पांच दिनों में ही चांदी 1,95,719 रुपये से 16,819 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है. (Photo: Reuters)

Advertisement
घरेलू मार्केट में भी बिखरी Silver
  • 4/6

घरेलू मार्केट में भी बिखरी Silver
सिर्फ मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर ही चांदी का भाव नहीं बिखरा है, बल्कि घरेलू बाजार में भी इसका दाम महीनेभर में धड़ाम हो गया है. इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के गोल्ड-सिल्वर रेट अपडेट पर नजर डालें, तो दिल्ली की सर्राफा दुकानों पर 30 सितंबर को चांदी की कीमत 2,20,435 रुपये प्रति किलो चल रही थी, जबकि 30 अक्टूबर को ये 1,81,344 रुपये पर बंद हुई. यानी घरेलू बाजारों में चांदी एक महीने में 39,091 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है. (Photo: Reuters)

सोना का भाव भी बुरी तरह टूटा
  • 5/6

सोना का भाव भी बुरी तरह टूटा
चांदी के बाद अब बात करें, सोने की कीमत में आई गिरावट के बारे में, तो ये कीमती पीली धातु भी सिल्वर के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए नजर आई है. एमसीएक्स पर सोना बीते 30 सितंबर के अपने क्लोजिंग रेट 1,49,036 रुपये से गिरते हुए 30 अक्टूबर को 1,38,419 रुपये पर आ गया. यानी सोना 10,617 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है. बीते सप्ताह के आखिरी पांच कारोबारी दिनों में 10 Gram 24 Karat Gold Rate 1,42,024 रुपये से 3,605 रुपये कम हो गया. (Photo: Reuters)

घरेलू बाजार में Gold Rate 
  • 6/6

घरेलू बाजार में Gold Rate 
वायादा कारोबार में सोना का भाव टूटने के साथ ही घरेलू मार्केट में भी गोल्ड रेट क्रैश नजर आया है. आईबीजेए के मुताबिक, दिल्ली के बाजारों में बीते सितंबर महीने के आखिरी कारोबारी दिन 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,47,888 रुपये रिकॉर्ड किया गया था और बीते शुक्रवार को ये 1,40,054 रुपये पर बंद हुआ. इस हिसाब से कैलकुलेशन करें, तो सोना 7,834 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है. यहां ध्यान रहे कि घरेलू बाजारों में ज्वेलरी खरीदने पर ग्राहकों को 3% Gold GST के साथ ही मेकिंग चार्ज भी देना होता है. (Photo: ITG)

(नोट- सोना-चांदी में निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

Advertisement
Advertisement