दिल्ली में विपक्ष के नेताओं का 'चलो दिल्ली' मार्च रामलीला मैदान की तरफ बढ़ रहा है. इस रैली में राहुल गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी और प्रियंका गांधी समेत इंडिया ब्लॉक के तमाम दिग्गज नेता एक खुली बस में शामिल हुए. कनॉट प्लेस से मिंटो रोड तक समर्थकों की भारी भीड़ जुटी है. अखिलेश यादव ने कहा कि देश की जनता ने सरकार को हटाने का मन बना लिया है और रामलीला मैदान से ऐतिहासिक बदलाव की शुरुआत होगी.