scorecardresearch
 

बुशहर न्यूक्लियर प्लांट पर ईरान का मिसाइल अटैक, IAEA ने किया अलर्ट

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट पर एक और मिसाइल गिरने की पुष्टि हुई है. अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी ने परमाणु सुरक्षा जोखिमों को लेकर गहरी चिंता जताई है.

Advertisement
X
ईरान ने मिसाइल अटैक की जानकारी दी. (Photo: Representational)
ईरान ने मिसाइल अटैक की जानकारी दी. (Photo: Representational)

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच परमाणु सुरक्षा को लेकर बड़ी चिंता सामने आई है. अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने बताया है कि ईरान के बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट पर आज एक और मिसाइल गिरा दिया है.

IAEA ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर इस घटना की पुष्टि की. एजेंसी ने बताया कि उन्हें ईरान ने इस हमले की जानकारी दी है. हालांकि, इस हमले से परमाणु संयंत्र को कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा है.

ईरान की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट की स्थिति पूरी तरह सामान्य है. परमाणु संयंत्र के करीब हो रहे इन हमलों ने दुनिया भर के विशेषज्ञों को सतर्क कर दिया है. IAEA के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी ने इस स्थिति पर गहरी चिंता जताई है.

IAEA ने एक्स पर लिखा, ईरान ने IAEA को बताया है कि आज बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र परिसर में एक और मिसाइल गिरी है. ईरान के मुताबिक, संयंत्र को कोई नुकसान नहीं हुआ है और न ही कर्मचारियों को कोई चोट आई है और संयंत्र की स्थिति सामान्य है. आईएईए के महानिदेशक राफेल मारियानो ग्रॉसी ने संघर्ष के दौरान परमाणु सुरक्षा जोखिमों से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा संयम बरतने की अपील दोहराई है.

Advertisement

क्यों अहम हैं बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट?

बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट ईरान का पहला और सबसे अहम नागरिक परमाणु पावर प्लांट माना जाता है. ये फारस की खाड़ी के तट पर स्थित है. युद्ध के दौरान परमाणु संयंत्रों पर हमला होना अंतरराष्ट्रीय नियमों के खिलाफ है क्योंकि इससे रेडियोएक्टिव लीक का बड़ा खतरा पैदा हो सकता है, जिसका खमियाजा कई पीढ़ियों को भुगतना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: ईरान: बुशहर न्यूक्लियर प्लांट के पास 5.1 तीव्रता का भूकंप

बता दें कि ईरान-अमेरिका-इजरायल की जंग को अब 26 दिन हो चुके हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार सीजफायर के संकेत दे चुके हैं, लेकिन इस बीच तीनों देशों के बीच हमलों का सिलसिला भी जारी है. ऐसे में जंग के रुकने के आसार नजर नहीं आ रहे. 

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement