सऊदी अरब के डिफेंस मिनिस्ट्री ने मंगलवार सुबह बताया कि रियाद में US एंबेसी पर दो ईरानी ड्रोन ने हमला किया, जिससे आग लग गई और कुछ सामान का नुकसान हुआ. यह अटैक ऐसे वक्त में हुआ, जब मिडिल ईस्ट में चौथे दिन भी तनाव बना हुआ है. यह तनाव US और इज़राइल की लीडरशिप में ईरान पर किए गए हमलों और तेहरान के खाड़ी में US और इज़राइली बेस पर जवाबी हमलों की वजह से है.
ड्रोन हमलों के बाद US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा, "तुम्हें जल्द ही पता चल जाएगा कि जवाबी कार्रवाई क्या होगी."
सऊदी अरब के डिफेंस मिनिस्ट्री ने सोशल मीडिय पोस्ट में कहा कि शुरुआती अंदाज़े से पता चला है कि US एम्बेसी कंपाउंड पर दो ड्रोन ने हमला किया था, जिससे सोमवार रात आग लग गई. सुबह-सुबह बिल्डिंग खाली होने की वजह से किसी के घायल होने की खबर नहीं है.
लगातार चौथे दिन जंग जारी...
यह हमला ऐसे समय में हुआ है, जब ईरान ने खाड़ी देशों को निशाना बनाकर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं, जहां US के मिलिट्री बेस हैं. यह हमला शनिवार (28 फरवरी) को ईरान पर US और इज़रायल की अगुवाई में हुए हमलों के बाद हुआ है. जैसे को तैसा वाले इन हमलों से दुश्मनी तेज़ी से बढ़ी है और अब यह लगातार चौथे दिन भी जारी है.
ईरान ने मिडिल ईस्ट और अरब देशों में इज़रायल और US के बेस पर मिसाइल और ड्रोन दागे हैं. यह हमला ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की US-इज़राइली एयरस्ट्राइक में हुई मौत के बाद हुआ है.

कतर की ओर बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन्स
कतर के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि उसने हमले शुरू होने के बाद से देश पर दागे गए अधिकांश ईरानी प्रोजेक्टाइल को रोक दिया है, जिसमें तीनों क्रूज मिसाइलें, 101 बैलिस्टिक मिसाइलों में से 98, 39 ड्रोन में से 24 और दोनों SU-24 लड़ाकू जेट शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: शाहेद-136 ड्रोन से ईरान ने दुबई में US मिलिट्री ठिकाने पर किया हमला, भारी नुकसान
सऊदी ने जारी किया बयान...
सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी किया है. रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता, मेजर जनरल तुर्की अल-मलिकी ने कहा, "रियाद और अल-खार्ज शहरों के पास 8 ड्रोन को रोका और नष्ट किया गया."
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया है कि मंगलवार सुबह-सुबह ईरानी ड्रोन के हमले के बाद इज़राइल में US एंबेसी में आग लग गई.