scorecardresearch
 

VIDEO: विराट कोहली का दिल जीतने वाला अवतार देखा क्या? ऐसे कर दी नेट बॉलर की ख्वाहिश पूरी

रोहित शर्मा और विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी करने वाले हैं. इस सीरीज के लिए दोनों ही खिलाड़ियों ने तैयारियां भी शुरू कर दी है. वनडे विश्व कप 2027 के लिहाज से यह सीरीज दोनों ही खिलाड़ियों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है.

Advertisement
X
विराट कोहली का वीडियो वायरल. (PHOTO: Screengrab from X/@KohliSensation)
विराट कोहली का वीडियो वायरल. (PHOTO: Screengrab from X/@KohliSensation)

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपनी कमाल की बल्लेबाजी के साथ-साथ अपने दिलदार अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में विराट कोहली से एक बार फिर फैन्स को बड़े रनों की उम्मीद होगी. 

पहले वनडे मैच की तैयारियों में जुटे विराट कोहली ने मुंबई में नेट प्रैक्टिस के दौरान कुछ ऐसा किया, जो एक युवा नेट बॉलर की जिंदगी का सबसे यादगार लम्हा बन गया. कोहली ने प्रैक्टिस सेशन के बीच में समय निकालकर एक युवा खिलाड़ी की टीम इंडिया की जर्सी पर अपना ऑटोग्राफ दिया. जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

मुंबई में प्रैक्टिस सेशन के दौरान जब विराट कोहली अपनी लय हासिल करने के लिए पसीना बहा रहे थे, उसी समय इस युवा नेट बॉलर को उनके सामने गेंदबाजी करने का मौका मिला. प्रैक्टिस खत्म होने के बाद विराट ने न सिर्फ उस खिलाड़ी से बात की, बल्कि खुशी-खुशी उसकी जर्सी पर ऑटोग्राफ भी किए. 

जिस खिलाड़ी ने बचपन से विराट को टीवी पर देश के लिए रन बनाते देखा हो, उसके लिए अपने आइडल से राष्ट्रीय टीम की जर्सी पर ऑटोग्राफ मिलना किसी सपने के सच होने जैसा है.

Advertisement

NZ सीरीज के लिए कड़ी मेहनत में जुटे कोहली

विराट कोहली इस समय मुंबई में जमकर अभ्यास कर रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में भारतीय टीम को कोहली के अनुभव और फॉर्म की सख्त जरूरत होगी. यही वजह है कि वह नेट सेशन में अपनी तकनीक और फिटनेस पर पूरा ध्यान दे रहे हैं. 

मैदान पर उतरने से लेकर नेट्स में पसीना बहाने तक विराट को देखने के लिए फैन्स और युवा क्रिकेटरों का तांता लगा रहता है. विराट कोहली का यह दिल जीतने वाला अवतार फैन्स को काफी पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर कोहली को लेकर फैन्स की तरफ से अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं भी आ रही है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement