scorecardresearch
 

बदले मौसम में तला-भुना खाना पड़ सकता है भारी, एसिडिटी और पेट दर्द से कैसे बचें? डॉक्टर ने बताया

तला-भुना खाना अधिक खाने से एसिडिटी, पेट फूलना, गैस और सीने में जलन जैसी पाचन समस्याएं बढ़ जाती हैं. ये समस्याएं क्यों होती हैं और इनसे कैसे बचाव करें इस बारे में डॉक्टर ने बताया है.

Advertisement
X
एसिडिटी की समस्या
एसिडिटी की समस्या

मौसम बदलते ही लोगों का खानपान भी बदल जाता है. कुछ ही दिनों में त्योहार भी शुरू होने वाले है. ऐसे में लोग तला- भुना खाना शुरू कर देते है. मिठाइयों, पकौड़ों, कचौड़ियों को खाते हैं. लेकिन स्वाद के चक्कर में कई बार लोग अपनी भूख से अधिक खा लेते हैं. नतीजतन, एसिडिटी, पेट फूलना, गैस, सीने में जलन और पेट दर्द जैसी समस्याएं परेशान करने लगती हैं, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह का तला- भुना भोजन सेहत को नुकसान कर सकता है. 

तला-भुना खाना पेट को कैसे नुकसान करता है?

मैक्स हॉस्पिटल में गैस्ट्रोलॉजी विभाग में सीनियर डायरेक्टर डॉ विभू मित्तल ने इस बारे में बताया है. वह कहते हैं कि तली भुनी चीजों में ज्यादा फैट होता है.इसको पचाने में ज्यादा समय लगता है. इससे पेट में भारीपन, अपच और पेट फूलने की समस्या हो सकती है. अधिक मात्रा में भोजन करने से पेट का दबाव बढ़ता है, जिससे पेट का एसिड भोजन नली में वापस आ सकता है. इसे एसिड रिफ्लक्स कहते हैं, जिसके कारण सीने में जलन और खट्टी डकारें आ सकती हैं. जो पेट में पाचन  संबंधी समस्याओं को बढ़ा सकता है. 

यह भी पढ़ें: आप भी रोज खा रहे हैं गैस-एसिडिटी की गोली? शरीर के इन अंगों को कर देगी खराब, AIIMS के डॉक्टर की चेतावनी

पाचन को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें?

Advertisement

ऐसा नहीं है कि तली भुनी चीजों को बिलकुल छूना ही नहीं है, लेकिन इनको सीमित मात्रा में खाएं. अपनी डाइट में फल, सलाद, दही और घर में बने हल्के भोजन को जरूर रखें.शरीर के हाइड्रेशन के हिसाब से पानी पीते रहें और भोजन के तुरंत बाद लेटने से बचें. रात का भोजन सोने से कम से कम दो से तीन घंटे पहले कर लें. हल्की सैर करना भी पाचन के लिए फायदेमंद हो सकता है. इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपको एसिडिटी है तो फिर  चाय, कॉफी, मसालेदार भोजन न करें.

यह भी पढ़ें: बिना सोचे-समझे न खाएं एसिडिटी की गोलियां, किडनी और दिमाग हो सकते हैं खराब, जानें इसके 5 बड़े नुकसान

इन लक्षणों के दिखने पर डॉक्टर के पास जाएं

अगर आपके पेट में लगातार दर्द  बना रहे, निगलने में परेशानी हो, बार-बार उल्टी आए या फिर मल में खून आए तो इसे मामले में लापरवाही न करें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें. ऐसा इसलिए क्योंकि ये लक्षण खतरनाक होते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement