scorecardresearch
 

'फीडबैक देखने की एनर्जी नहीं', रामायण के म्यूजिक पर ट्रोल हो रहे रहमान, हेटर्स को दिया जवाब

फिल्म रामायण के गानों मंगल रंग और रावण तांडव को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है. ए आर रहमान को सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. रहमान ने कहा कि वे ट्रोलिंग से प्रभावित नहीं होते. अपने काम को ईमानदारी से करते हैं.

Advertisement
X
ट्रोलिंग पर रहमान का रिएक्शन (Credit: PTI/T-Series/Sony Music India)
ट्रोलिंग पर रहमान का रिएक्शन (Credit: PTI/T-Series/Sony Music India)

फिल्म रामायण की रिलीज से पहले इसके गानों को लेकर बवाल मचा हुआ है. म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान को सॉन्ग मंगल रंग और रावण तांडव के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. ट्रोलिंग के बीच रहमान का पहला रिएक्शन आया है. उन्होंने साफ किया कि उन्हें सोशल मीडिया पर होने वाली आलोचनाओं से फर्क नहीं पड़ता है.

रहमान ने तोड़ी चुप्पी
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए रहमान ने इंटरनेट पर हो रही चर्चाओं पर रिएक्ट किया है. म्यूजिक कंपोजर ने कहा- हम लोग काफी ज्यादा काम करते हैं- फिल्ट्रेशन, आइडिएशन और कई बदलावों से गुजरते हैं. इतना सब होने के बाद फीडबैक देखने की एनर्जी नहीं बचती. हम गाने को रिलीज कर देते हैं, क्योंकि इससे पहले गाने को कई बार आजमाया और परखा जा चुका होता है. रहमान ने बताया कि उनके बेटे लोगों के रिएक्शन की जानकारी देते रहते हैं.

मेरे बेटे कहते हैं- कल इस गाने को लेकर इसने ये कहा था. अब वे माफी मांग रहे हैं. अपने बेटों को जवाब देते हुए तब रहमान कहते हैं- लोगों को कहने दो. मैंने अपना काम ईमानदारी से किया है. उम्मीद है लोग गानों को पसंद करेंगे.

Advertisement

दशहरा के दिन फिल्म का मोस्ट अवेटेड सॉन्ग रावण तांडव रिलीज हुआ था. इसे यूजर्स ने बुरी तरह बैकलैस किया. एआर रहमान के म्यूजिक पर सवाल उठाए थे. हालांकि, बाद में कुछ लोगों ने गाने को लेकर अपनी राय बदली और कंपोजर की तारीफ की. अब फिल्म के नए गाने मंगल रंग को लेकर बहस छिड़ गई है. अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज में सजे गाने में राम और सीता के विवाह को दिखाया जा रहा है. लोगों को कहना है गाने का म्यूजिक कव्वाली जैसा लगता है.

किसी ने इस गाने की सॉन्ग 'कुन फाया कुन' से तुलना की. यूजर्स ने रहमान के म्यूजिक पर सवाल उठाते हुए कहा कि रामायण का ये गाना पारंपरिक और धार्मिक पृष्ठभूमि के हिसाब से बनाया जाना चाहिए था. लेकिन ये गाना कव्वाली की फील देता है. दूसरी तरफ, कुछ लोग एआर रहमान के समर्थन में भी खड़े हुए हैं. 

इंटरव्यू में रहमान ने रामायण फिल्म के लिए म्यूजिक कंपोज करने की जिम्मेदारी को बड़ा सम्मान बताया. इस खास प्रोजेक्ट के लिए एआर रहमान को मशहूर जर्मन कंपोजर हंस जिमर का साथ मिला है. दोनों ने मिलकर रामायण का म्यूजिक तैयार किया है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ये फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे. मूवी का सेकंड पार्ट अगले साल रिलीज होगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement