scorecardresearch
 

होर्मुज किया बंद तो ईरान पर टूट पड़ा अमेरिका, तेल-गैस की सप्लाई पर फिर खतरा

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का ऐलान कर दिया है, जबकि जवाब में अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों पर ताजा हवाई हमले किए हैं. इससे दुनिया की तेल और गैस सप्लाई पर बड़ा संकट मंडराने लगा है.

Advertisement
X
ईरान पर आरोप है कि वह होर्मुज में जहाजों पर हमले कर रहा है. (Photo- Reuters)
ईरान पर आरोप है कि वह होर्मुज में जहाजों पर हमले कर रहा है. (Photo- Reuters)

पश्चिम एशिया में एक बार फिर युद्ध के बादल गहरा गए हैं. अमेरिका और ईरान के बीच बीते कुछ दिनों से बढ़ा तनाव अब खुले सैन्य टकराव में बदलता दिखाई दे रहा है. ईरान ने रविवार को दुनिया के सबसे अहम समुद्री व्यापार मार्गों में से एक होर्मुज स्ट्रेट को 'अगली नोटिस तक' बंद करने का ऐलान कर दिया. इसके कुछ ही घंटे बाद अमेरिका ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों और रणनीतिक इलाकों पर ताजा हवाई हमले कर दिए. दोनों देशों के बीच बढ़ती यह तकरार वैश्विक तेल और गैस सप्लाई के लिए एक बार फिर बड़ा खतरा बन गई है.

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना ने बयान जारी कर कहा कि एक जहाज ने तय समुद्री मार्ग का पालन नहीं किया और अपने नेविगेशन सिस्टम भी बंद कर दिए थे. चेतावनी के बावजूद जहाज ने रास्ता नहीं बदला, जिसके बाद उसे निशाना बनाया गया. IRGC का दावा है कि कई अन्य जहाजों ने भी बिना मंजूरी वाले रास्तों से गुजरने की कोशिश की. इसके बाद ईरान ने पूरे होर्मुज स्ट्रेट को अगले आदेश तक बंद करने का फैसला लिया.

यह भी पढ़ें: '1000 मिसाइलें लॉक्ड एंड लोडेड', ट्रंप ने ईरान को दी मिट्टी में मिलाने की धमकी

ईरान ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक क्षेत्र में अमेरिकी दखल खत्म नहीं होता, तब तक होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोला जाएगा. साथ ही कहा गया कि अगर ईरान के खिलाफ किसी भी तरह की सैन्य कार्रवाई जारी रही तो पूरे क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी ठिकानों और उसके सहयोगी देशों के सैन्य अड्डों को भी निशाना बनाया जाएगा.

Advertisement

जहाज पर हमले के बाद अमेरिका की जवाबी कार्रवाई

ईरान के इस कदम के तुरंत बाद अमेरिका ने जवाबी कार्रवाई तेज कर दी. अमेरिकी सेना ने रविवार को ईरान के कई सैन्य ठिकानों, आईआरजीसी से जुड़े ठिकानों और दक्षिणी इलाकों में स्थित रणनीतिक ठिकानों पर नए हवाई हमले किए. इससे पहले भी अमेरिका लगातार दूसरे दिन ईरानी सैन्य ठिकानों को निशाना बना चुका था. अमेरिका का आरोप है कि ईरान ने इस सप्ताह कतर और सऊदी अरब के तीन कारोबारी टैंकरों पर हमले करवाए, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई.

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि इस सप्ताह ईरान के खिलाफ तीसरे दौर की सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी गई है. अमेरिका का दावा है कि यह हमला ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) द्वारा हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे साइप्रस के झंडे वाले कंटेनर जहाज M/V GFS Galaxy पर किए गए हमले के जवाब में किया गया.

CENTCOM के मुताबिक, हमले में जहाज पर भीषण आग लग गई, इंजन रूम को गंभीर नुकसान पहुंचा और चालक दल का एक सदस्य लापता हो गया है. नुकसान की वजह से जहाज अपनी यात्रा जारी रखने की स्थिति में नहीं है.

1000 मिसाइलों से हमले की ट्रंप की धमकी

Advertisement

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी अपना रुख और सख्त कर दिया है. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान बातचीत जारी रखने पर सहमत हुए हैं, लेकिन जून में हुआ सीजफायर अब खत्म हो चुका है. उन्होंने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अमेरिकी हितों या उनकी सुरक्षा पर हमला हुआ तो अमेरिका बेहद कड़ी सैन्य कार्रवाई करेगा. हाल ही में ट्रंप ने यह भी दावा किया था कि अमेरिका की "1000 मिसाइलें लॉक्ड एंड लोडेड" हैं और जरूरत पड़ने पर ईरान के खिलाफ इस्तेमाल की जा सकती हैं.

यह भी पढ़ें: ट्रंप की जिद्द पर झुका कनाडा, पक्की कर ली ब्रिज डील... अब US को भी फायदा

अमेरिका-ईरान में बातचीत कराने की कोशिश जारी

दूसरी तरफ कूटनीति की कोशिशें भी जारी हैं. ओमान, कतर और पाकिस्तान दोनों देशों के बीच तनाव कम कराने की कोशिश कर रहे हैं. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ओमान पहुंचे, जहां होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही को लेकर ओमानी अधिकारियों के साथ बातचीत हुई. बताया जा रहा है कि ओमान ने ऐसा प्रस्ताव रखा है, जिसके तहत दक्षिणी समुद्री कॉरिडोर से जहाजों को स्वतंत्र रूप से गुजरने दिया जाए, जबकि ईरान के जलक्षेत्र वाले उत्तरी मार्ग से गुजरने के लिए पहले से इजाजत लेनी होगी.

Advertisement

उधर ईरान के नए सर्वोच्च नेता आयतुल्ला मोजतबा खामेनेई ने भी अपने पहले सार्वजनिक संदेश में पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत का बदला लेने की कसम खाई है. उन्होंने कहा कि "शहीद नेता के खून का बदला हर हाल में लिया जाएगा." इस बयान ने पहले से जारी तनाव को और बढ़ा दिया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement