scorecardresearch
 

'1000 मिसाइलें लॉक्ड एंड लोडेड', ट्रंप ने ईरान को दी मिट्टी में मिलाने की धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को अब तक की सबसे कड़ी चेतावनी दी है. ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने उनकी हत्या की कोशिश की तो अमेरिका की 1000 मिसाइलें तुरंत हमला करेंगी और ईरान के हर हिस्से को तबाह कर दिया जाएगा.

Advertisement
X
डोनाल्ड ट्रंप को इजरायल ने टिप दी है कि ईरान उन्हें मारना चाहता है. (Photo- ITG)
डोनाल्ड ट्रंप को इजरायल ने टिप दी है कि ईरान उन्हें मारना चाहता है. (Photo- ITG)

अमेरिका और ईरान में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बेहद सख्त और आक्रामक बयान दिया है. ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर दावा किया कि अमेरिका की 1000 मिसाइलें "लॉक्ड एंड लोडेड" हैं और सीधे ईरान की ओर निशाना साधे हुए हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर ईरान ने उनकी हत्या की साजिश रची या ऐसी कोई कोशिश की, तो अमेरिकी सेना पूरे एक साल तक ईरान के हर हिस्से पर लगातार हमले करने के लिए तैयार है.

ट्रंप ने अपने संदेश में लिखा, "अगर ईरानी सरकार दुनिया के किसी भी हिस्से में मेरे खिलाफ हत्या की धमकी को अमल में लाने की कोशिश करती है, तो अमेरिका ईरान के सभी इलाकों को पूरी तरह तबाह कर देगा. आदेश पहले ही जारी किए जा चुके हैं और अमेरिकी सेना पूरी तरह तैयार, इच्छुक और सक्षम है."

यह भी पढ़ें: अमेरिका संग ईरान जंग में फिर कूदेगा इजरायल? ट्रंप के 'OK' का इंतजार, हमले को तैयार नेतन्याहू

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब हाल के हफ्तों में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर चरम पर पहुंच गया है. जून में दोनों देशों के बीच संघर्ष के बाद एक अस्थायी युद्धविराम लागू हुआ था, लेकिन हालिया सैन्य गतिविधियों और तीखे बयानों के बाद हालात फिर बिगड़ते नजर आ रहे हैं.

Advertisement

ईरान की 'हिट लिस्ट' में अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप!

हाल ही में ट्रंप ने नाटो सम्मेलन के दौरान भी कहा था कि वह ईरान की "हिट लिस्ट" में सबसे ऊपर हैं. उनका दावा था कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को ऐसी सूचनाएं मिली हैं कि ईरान उनके खिलाफ साजिश रच सकता है. इसी पृष्ठभूमि में उन्होंने अमेरिकी सेना को पहले से ही कड़े जवाबी सैन्य विकल्प तैयार रखने के निर्देश दिए हैं.

यह भी पढ़ें: 'मैंने पहले ही निर्देश दे रखे हैं...', ट्रंप बोले- मेरी हत्या हुई तो ईरान में मचेगी तबाही

इजरायल ने ईरान की खुफिया जानकारी ट्रंप को दी

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय सामने आया है जब इजरायल की तरफ से भी अमेरिका को ईरान की कथित साजिशों से जुड़ी खुफिया जानकारी साझा किए जाने की खबरें सामने आई हैं. हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वॉशिंगटन और तेहरान के बीच बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement