scorecardresearch
 

ईरान जंग का खेल जगत पर असर... सऊदी-बहरीन में होने वाली Formula 1 रेस रद्द

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और ईरान युद्ध के बीच Formula 1 ने बड़ा फैसला लिया है. सुरक्षा कारणों से अप्रैल में होने वाली बहरीन और सऊदी अरब ग्रांड्स प्रिक्स रेस को फिलहाल नहीं कराया जाएगा.

Advertisement
X
ईरान जंग में सऊदी अरब और बहरीन भी प्रभावित हुआ है. (Photo- Formula1)
ईरान जंग में सऊदी अरब और बहरीन भी प्रभावित हुआ है. (Photo- Formula1)

मध्य पूर्व में जारी तनाव का असर अब खेल जगत पर भी दिखाई देने लगा है. Formula 1 और उसकी संचालन संस्था FIA ने ऐलान किया है कि अप्रैल में होने वाली बहरीन और सऊदी अरब की ग्रांड्स प्रिक्स रेस फिलहाल नहीं कराई जाएंगी. यह फैसला क्षेत्र में बढ़ते सुरक्षा खतरे को देखते हुए लिया गया है.

अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई में मध्य पूर्व के कई मुल्कों में हमले हुए हैं. बहरीन और सऊदी अरब भी इस तनाव से प्रभावित हुए हैं. इसी वजह से आयोजकों ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेस को अप्रैल में आयोजित न करने का फैसला लिया है.

यह भी पढ़ें: होर्मुज बंद, दुनिया बेहाल… यही है ट्रंप का गेम प्लान? 'सबसे बड़ी बमबारी' के बाद खत्म होगी ईरान की जंग

यह ऐलान रविवार सुबह चीन के शंघाई में होने वाली चीनी ग्रांड्स प्रिक्स रेस से पहले की गई. Formula 1 की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि मध्य पूर्व की मौजूदा स्थिति को देखते हुए अप्रैल में बहरीन और सऊदी अरब ग्रांड्स प्रिक्स का आयोजन संभव नहीं है.

अप्रैल में Formula 1 की कोई रेस नहीं

Advertisement

Formula 1 के अध्यक्ष और सीईओ स्टेफानो डोमेनिकाली ने कहा कि यह फैसला लेना आसान नहीं था, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए यही सही कदम है. उनका कहना था कि क्षेत्रीय हालात को देखते हुए सभी विकल्पों पर विचार किया गया, लेकिन आखिर में तय किया गया कि अप्रैल में इन रेस की जगह कोई दूसरी रेस भी नहीं कराई जाएगी.

सऊदी अरब और बहरीन में Formula 1 रेस का शेड्यूल

पहले F1 कैलेंडर के मुताबिक बहरीन ग्रांड्स प्रिक्स 12 अप्रैल को और सऊदी अरब के जेद्दा शहर में ग्रांड्स प्रिक्स 19 अप्रैल को होनी थी. रिपोर्ट के मुताबिक, FIA के अध्यक्ष मोहम्मद बेन सुलायम ने भी कहा कि संगठन के लिए सबसे अहम बात रेस से जुड़े लोगों की सुरक्षा और भलाई है. इसलिए काफी सोच-विचार के बाद यह फैसला लिया गया है.

यह भी पढ़ें: ईरान को घुटनों पर लाने का ट्रंप कार्ड? क्यों इतना अहम है खार्ग आइलैंड, जहां अमेरिका ने बरसाए बम

FIA और F1, दोनों संगठनों ने कहा है कि अप्रैल में ये रेस नहीं होंगी. मोहम्मद बेन सुलायम ने यह भी कहा कि बहरीन और सऊदी अरब Formula 1 सीजन के लिए बेहद अहम हैं और हालात सामान्य होने पर भविष्य में वहां रेस कराने की उम्मीद है.

Advertisement

सऊदी कंपनियों की रजामंदी से Formula 1 रेस रद्द

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बहरीन और सऊदी अरब में रेस आयोजित करने वाली कंपनियों ने भी इस फैसले का समर्थन किया है. हालांकि Formula 1 का सालभर का कार्यक्रम पहले से ही काफी व्यस्त रहता है, इसलिए इस साल इन रेस के लिए नई तारीख तय करना आसान नहीं माना जा रहा है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement